बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की सहमति से यह सूची जारी की गई।
नई कार्यकारिणी में ओमप्रकाश जायसवाल को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन को मजबूती देने के लिए छह उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिनमें अजित सिंह, कमला राम, तारावती सिंह, बलवंत सिंह, आनंद जायसवाल और शशिकला भगत शामिल हैं।

संगठनात्मक संचालन के लिए दो महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है। संजय सिंह और भानु प्रकाश दीक्षित। वहीं मंत्रियों की सूची में शर्मिला गुप्ता, बसंती भगत, पूजा कश्यप, राम कुमार कुशवाहा, सुबोध विश्वास और अवधेश पैकरा को जगह दी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में प्रवीण अग्रवाल को नियुक्त किया गया है जबकि दीनानाथ यादव को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषणा की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय रायपुर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई, जिस पर प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा के हस्ताक्षर हैं।
ये भी पढ़िए…………
https://offbeatnews.in/water-level-of-hatia-dam-opened-on-the-danger-mark/