पलामू (Bharat Jodo Nyay Yatra Update)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता एवं सांसद राहुल गांधी के बिना पलामू और गढ़वा जिले में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकलेगी। छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा के क्रम राहुल गांधी किसान आन्दोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी के बिना पार्टी की न्याय यात्रा कितनी सरदार होगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
बताते चलें कि पिछले कई दिनों से प्रदेश से लेकर जिला एवं प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए लगे हुए थे।
Bharat Jodo Nyay Yatra Update: रामानुजगंज में होने वाली सभा में अपरिहार्य कारणों से सभा में राहुल गांधी उपस्थित नहीं हो सकेंगे: के.एन. त्रिपाठी
छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गढ़वा के रामानुजगंज के सर्वोदय विद्यालय परिसर से 14 फरवरी को राहुल गांधी न्याय यात्रा की शुरुआत करने वाले थे। इसके लिए वहां पर स्टेज भी बनाया गया था और कई स्तरों पर तैयारी की गई थी। (Bharat Jodo Nyay Yatra Update) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को गोदरमाना में राहुल गांधी जी की होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सभा पूर्व की निर्धारित समय के अनुसार सर्वाेदय विद्यालय प्रांगण में आयोजित होगी, किन्तु अपरिहार्य कारणों से सभा में राहुल गांधी की उपस्थिति नहीं हो सकेगी, बाकी कार्यक्रम पूर्व के निर्धारित समय अनुसार होंगे।
इधर अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि न्याय यात्रा निर्धारित समय पर संबंधित जगह से निकलेगी और गढ़वा के बाद पलामू से होते हुए बिहार में प्रस्थान कर जाएगी। (Bharat Jodo Nyay Yatra Update) राहुल गांधी की कमी खलेगी, लेकिन उनके बिना यह यात्रा पूरी करने का निर्णय लिया गया है।
ये भी पढ़िए…………
Hemant Soren ED Remand: ईडी कोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत की न्यायिक हिरासत अवधि 22 तक बढ़ाई