बलरामपुर (Bharat Jodo Nyay Yatra Updates)। कांग्रस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को बलरामपुर पहुंचेगी। न्याय यात्रा रामानुजगंज होते झारखंड में प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के गढ़वा एवं पलामू जिले में जारी रहेगी लेकिन इसमें राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे।
Bharat Jodo Nyay Yatra Updates: कतिपय कारणों से राहुल यात्रा में नहीं होंगे शामिल
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने मंगलवार को कहा कि कतिपय कारणों से राहुल गांधी यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। (Bharat Jodo Nyay Yatra Updates) उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा में कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर अखिल भारतीय एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार उपस्थित रहेंगे।
ये भी पढ़िए………….