Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

    August 17, 2026

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला
    • लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत
    • इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड
    • शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत
    • सुखड़ी नदी में बहा 15 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन मिला शव
    • इतिहास के पन्नों में 16 अगस्त: लॉर्ड्स में फिर गूंजा तिरंगा, विराट की कप्तानी में भारत ने रचा था 151 रन की जीत का इतिहास
    • Rashifal 16 August 2026: आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे मिलेगा अचानक लाभ? सितारे दे रहे हैं बड़े संकेत
    • साइबर ठगी से बचाएगा ‘साइबर जागृति अभियान’, 15 अगस्त से सात सप्ताह तक चलेगा अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»शंकरगढ़ में 10 मवेशियों के साथ क्रूरता का मामला, झारखंड के पांच आरोपित गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    शंकरगढ़ में 10 मवेशियों के साथ क्रूरता का मामला, झारखंड के पांच आरोपित गिरफ्तार

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyFebruary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में मवेशियों के अवैध परिवहन और उनके साथ की जा रही क्रूरता के मामलों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना शंकरगढ़ पुलिस ने 10 मवेशियों को मारते-पीटते ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड निवासी पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 नग मवेशी जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की है।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 फरवरी 2026 को हिन्दू युवा मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा थाना शंकरगढ़ में सूचना दी गई कि कुछ व्यक्ति मवेशियों को मारते-पीटते हुए भागवतपुर की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां भागवतपुर मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा मवेशियों को प्रताड़ित करते हुए ले जाते देखा गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मौके पर पूछताछ के दौरान आरोपितों ने स्वयं को कुसमी क्षेत्र का निवासी बताते हुए मवेशियों को घरेलू कार्य के लिए ले जाने की बात कही। जब मौजूद ग्रामीणों ने मवेशियों की खरीदी-बिक्री से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, तो कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। इसी दौरान कुछ आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

    पूछताछ में आरोपितों ने मवेशियों को कटिंग के लिए ले जाना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस द्वारा धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर मवेशियों की खरीदी-बिक्री से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आरोपित कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

    पुलिस ने आरोपित विजय मिंज, विरेंद्र तिर्की, रोहित तिर्की, समित तिर्की, सभी निवासी ग्राम उचडीह, थाना रायडीह, जिला गुमला (झारखंड) तथा करमा उरांव निवासी ग्राम मलई, थाना पालकोट, जिला गुमला (झारखंड) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 19/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

    जांच के दौरान गवाहों के कथन, घटना स्थल निरीक्षण और जब्ती के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस ने जब्त किए गए मवेशियों को सुरक्षित संरक्षण में रखने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की है।

    ये भी पढ़िए………

    बरियों में घेराबंदी कर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बाइक बैग से 1.10 किलो मादक पदार्थ बरामद

    Post Views: 699
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleबरियों में घेराबंदी कर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बाइक बैग से 1.10 किलो मादक पदार्थ बरामद
    Next Article 13 साल से पुलिस थाने में बिना वेतन निभा रहा ड्यूटी, बलरामपुर पुलिस का सबसे अनोखा जवान बना बकरा
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत

    August 16, 2026

    सुखड़ी नदी में बहा 15 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन मिला शव

    August 16, 2026

    साइबर ठगी से बचाएगा ‘साइबर जागृति अभियान’, 15 अगस्त से सात सप्ताह तक चलेगा अभियान

    August 14, 2026

    रामानुजगंज के लरंगसाय महाविद्यालय में बढ़ीं 100 सीटें, अब ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा पीजी में दाखिले का मौका

    August 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

    August 17, 2026

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026

    शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत

    August 16, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • झारखंड में CGL समेत JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं रद्द, आंदोलन के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला
    • लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत
    • इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड
    • शिवपुर में नर हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर मौत
    • सुखड़ी नदी में बहा 15 वर्षीय किशोर, दूसरे दिन मिला शव
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.