Author: Vishnu Pandey

विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। तीसरे प्रयास में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बरदर गांव की बेटी प्रिया गुप्ता ने सीजीपीएससी 2024 परीक्षा में 125वीं रैंक प्राप्त की है। 20 नवंबर को आए परीक्षा परिणामों के साथ ही पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देख रही प्रिया ने अपने संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मदद से यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे गांव के साथ-साथ पूरा जिला गौरवान्वित है। प्रिया गुप्ता बताती है कि, प्रारंभिक पढ़ाई उनके ही गांव बरदर के प्राथमिक स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने अंबिकापुर के उरशु…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला शासकीय प्राथमिक स्कूल मगनजोत (कोगरार) विकासखंड वाड्रफनगर का है, जहाँ विद्यालय में बच्चों को गलत अंग्रेज़ी पढ़ाने का प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 15 नवंबर 2025 को जारी आदेश के अनुसार, सहायक शिक्षक प्रवीन टोप्पो निरीक्षण के दौरान बच्चों को गलत अंग्रेज़ी पढ़ाते एवं कक्षा में अकादमिक गतिविधियों की स्थिति अत्यंत खराब…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी को पूरी तरह पारदर्शी बनाने प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने सभी निगरानी दलों, नोडल अधिकारियों और राजस्व अमले को साफ निर्देश दिए हैं कि अवैध धान परिवहन और भंडारण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न किया जाए तथा खरीदी केवल वास्तविक किसानों से ही हो। इन्हीं निर्देशों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात दूसरी राज्य सीमा से घुस रहे दो पिकअप वाहनों को करीब 4.5…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुसमी थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के सीधी जिले से फर्जी डीएसपी बनकर 72 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपित संतोष कुमार पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के द्वारा आज गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपित संतोष कुमार पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी पड़खुरी पचोखर थाना चुरहट जिला सीधी मध्यप्रदेश है। आरोपित वर्ष 2016 में ए. साई कंपनी में जेसीबी ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था। कंपनी सामरी,…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। देशभक्ति की लौ जब दिल में जलती है तो रास्ते अपने आप बन जाते हैं। यही कर दिखाया है बिहार के मुंगेर जिले के दो युवाओं, सोनू और रवि ने। दोनों युवाओं ने अपने पैतृक गांव चौराउन से पैदल यात्रा की शुरुआत की है। यह यात्रा महाराष्ट्र के नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय और वीर सावरकर की समाधि स्थल तक जाएगी। करीब 2500 किलोमीटर की इस ऐतिहासिक पदयात्रा में दोनों युवा राष्ट्र और धर्म की अखंडता का संदेश लेकर निकले हैं। बीती शाम वे छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज पहुंचे, जहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका गर्मजोशी से…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के बहुचर्चित राजेश ज्वैलर्स डकैती कांड में जिला एवं सत्र न्यायालय रामानुजगंज ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पांच आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत सराफ की अदालत ने आरोपितों को दोषी पाते हुए प्रत्येक पर पचास-पचास हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। न्यायालय के इस फैसले से यह स्पष्ट संदेश गया है कि अपराधी कितना भी संगठित या प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से बड़ा कोई नहीं। लोक अभियोजक अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि यह मामला 11 सितंबर 2024 का है, जब दोपहर करीब डेढ़ बजे…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रहा आंतरिक विवाद और गहराता जा रहा है। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. अजय तिर्की ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। डॉ. तिर्की ने कहा कि, पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए बृहस्पति सिंह ने भाजपा से करोड़ों रुपये लिए थे और भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में भी शामिल हुए थे। डॉ. तिर्की ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में प्रदेश सह प्रभारी जरिता मैडम संगठन को मजबूत करने…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के विजयनगर में इस वर्ष भी आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बाकी नदी तट पर विराट गोवर्धन पूजा (कराह पूजन) का आयोजन किया गया। काशी (बनारस) से आए गोविंद भगत यादव के सानिध्य में संपन्न इस आयोजन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूजा कार्यक्रम की शुरुआत पूरी विधि-विधान से की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म और परंपरा के इस संगम का साक्षात्कार किया। विजयनगर के धान खरीद केंद्र के समीप बाकी नदी तट…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हुई ज्वैलरी चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने सात दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। दहेजवार चौक स्थित धनंजय ज्वेलर्स में 30 और 31 अक्टूबर की दरमियानी रात को हुई चोरी में शामिल शातिर आरोपितों को विशेष अनुसंधान टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना तंत्र के सहयोग से पकड़ लिया। पुलिस ने चोरी में शामिल आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग पचास लाख रुपये मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद की है, जिसमें सोना, चांदी, नगद रकम, मोबाइल फोन और वाहन शामिल हैं। बलरामपुर…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक युवक को लाठी-डंडे से पीटकर घायल करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 6 नवंबर को दोपहर के समय रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कालिकापुर में हुई थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कालिकापुर निवासी दरोगा यादव (40 वर्ष) का गांव के ही सुशील यादव (21 वर्ष) से भूमि कब्जे को लेकर विवाद हो गया। आरोपित दरोगा यादव ने सुशील यादव से कहा कि वह उसकी कब्जे की भूमि जबरन हटवा रहा है, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई…

Read More