Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»मंत्री रामविचार नेताम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : यू-ट्यूबर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ एफआईआर की मांग, थाने में धरने पर बैठे कार्यकर्ता
    Chhattisgarh

    मंत्री रामविचार नेताम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : यू-ट्यूबर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ एफआईआर की मांग, थाने में धरने पर बैठे कार्यकर्ता

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    oplus_2097152
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज में एक यू-ट्यूब वीडियो को लेकर सियासी और सामाजिक माहौल अचानक गर्म हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रामविचार नेताम के विरुद्ध कथित रूप से मानहानिकारक, अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में यू-ट्यूबर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना रामानुजगंज में लिखित शिकायत सौंपते हुए एफआईआर दर्ज न होने तक थाने में ही बैठे रहने का ऐलान कर दिया है।

    जानकारी अनुसार, थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यू-ट्यूबर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ गंभीर आरोपों के साथ आवेदन दिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि, आकांक्षा टोप्पो ने अपने फेसबुक अकाउंट से लगभग 1 मिनट 47 सेकंड का एक वीडियो प्रसारित किया, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम को केंद्र में रखते हुए अभद्र, अपमानजनक और मानहानिकारक शब्दों का प्रयोग किया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

     

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन।

    आवेदन के अनुसार, उक्त वीडियो में मंत्री रामविचार नेताम के फोटो का प्रयोग कर उन्हें जानबूझकर अपमानित किया गया और ऐसे कथन किए गए, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और राजनीतिक छवि को ठेस पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वीडियो में प्रयुक्त भाषा न केवल असंसदीय है, बल्कि आम जनता को उकसाने वाली और वैमनस्यता फैलाने वाली भी है।

    शिकायतकर्ताओं ने यह भी उल्लेख किया है कि आकांक्षा टोप्पो पूर्व में भी इसी प्रकार के आचरण के चलते थाना सीतापुर में संज्ञेय धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हो चुका है, बावजूद इसके वह लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर रही है। आरोप है कि वह नकारात्मक प्रचार के माध्यम से सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से झूठे व भ्रामक वक्तव्यों का सहारा ले रही है।

    थाने में धरना, एफआईआर तक अड़े कार्यकर्ता

    शिकायत देने के बाद भाजपा कार्यकर्ता थाने में ही बैठ गए। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक वे थाना परिसर से नहीं जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले को न केवल एक मंत्री का अपमान, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सामाजिक सौहार्द पर हमला बताया है।

    कानूनी कार्रवाई की मांग

    आवेदन में मांग की गई है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मानहानि, अपमान और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के आरोप में आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों पर प्रभावी रोक लग सके।

    ये भी पढ़िए…….

    भारतीय राजनीति में पुनरुत्थान की रणनीति के सात सूत्र : डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

    Post Views: 1,359
    Previous Articleभारतीय राजनीति में पुनरुत्थान की रणनीति के सात सूत्र : डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
    Next Article माघ मेले में बड़ा टकराव, शंकराचार्य की पालकी पर रोक, हिरासत के बाद हालात बिगड़े
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.