Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर

    November 2, 2026

    थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी

    November 1, 2026

    कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
    • थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    • कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    • पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
    • दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
    • चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी उजागर होते ही बड़ी कार्रवाई, एक तकनीकी सहायक की नौकरी गई; तीन से 9.13 लाख की वसूली
    • ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस
    • झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»बलरामपुर रामानुजगंज में जघन्य हत्या के बाद उबाल, बुजुर्ग की नृशंस हत्या पर सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, मुख्य मार्ग जाम
    Chhattisgarh

    बलरामपुर रामानुजगंज में जघन्य हत्या के बाद उबाल, बुजुर्ग की नृशंस हत्या पर सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, मुख्य मार्ग जाम

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJanuary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग की नृशंस हत्या के बाद मामला अब कानून व्यवस्था की बड़ी चुनौती बन गया है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रखकर सैकड़ों लोगों ने धरना दिया, जिससे रामानुजगंज सनावल मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा।

    रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कालिकापुर निवासी देवशरण यादव 65 वर्ष गुरुवार को मवेशी चराने जंगल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब आठ बजे गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल में उनका गर्दन कटा शव मिला। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था और शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजन और उनके साथ करीब 300 से 400 ग्रामीण शव को लेकर रामचंद्रपुर के कालिकापुर अटल चौक पहुंचे और सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के कारण रामानुजगंज सनावल मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।

    परिजनों का कहना है कि, घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे परिजन ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। रामानुजगंज एसडीओपी बाजीलाल सिंह, बलरामपुर एसडीओपी याकूब मेनन, रामचंद्रपुर थाना प्रभारी मनोज नौरंगे, त्रिकुंडा थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेंद्र, रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू, विजयनगर चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह सहित पुलिस मौके पर मौजूद रही और स्थिति को संभालने में जुटी रही।

    रामचंद्रपुर थाना प्रभारी मनोज नौरंगे ने बताया कि, मामले में जांच लगातार जारी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

    इस जघन्य हत्या और उसके बाद उपजे जनाक्रोश ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। अब सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि कब इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा होता है।

    ये भी पढ़िए…………..

    सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में झारखंड बंद का व्यापक असर, रांची में भी जनजीवन प्रभावित

    Views: 997
    Offbeat News Ramchandrapur Case
    Previous Articleसोमा मुंडा की हत्या के विरोध में झारखंड बंद का व्यापक असर, रांची में भी जनजीवन प्रभावित
    Next Article भारतीय राजनीति में पुनरुत्थान की रणनीति के सात सूत्र : डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर

    November 2, 2026

    कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित

    November 1, 2026

    दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात

    November 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर

    November 2, 2026

    थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी

    November 1, 2026

    कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026

    पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित

    November 1, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
    • थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    • कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    • पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
    • दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.