- जंगल में आग लगाने की कोशिश नाकाम, वन विभाग ने आरोपी को मौके से दबोचा
- लातेहार में इनामी नक्सली कमांडर मृत्युंजय भुइया समेत दो माओवादी गिरफ्तार, एके-47 और कारतूस बरामद
- एसएसपी राकेश रंजन औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर एएसआई निलंबित
- झारखंड के इन 17 जिलों में 16 मार्च को तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
- OFFBEAT IMPACT : घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, 13 सिलेंडर जब्त
- भयावह सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद ट्रेलर में लगी आग, चालक जिंदा जला
- बलरामपुर में फिर उजागर हुई अफीम की खेती: त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी में 18 क्विंटल से अधिक फसल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
- कमर्शियल सिलेंडर पर सख्ती के बाद घरेलू गैस का खेल, रामानुजगंज में झारखंड से ब्लैक सप्लाई की आशंका
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। रामचंद्रपुर में यह साफ हो गया है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों पर हमला करने वालों को कानून किसी भी सूरत में नहीं बख्शता। बालक छात्रावास की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व और पुलिस टीम पर हमला करने वाले सभी आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गए। महीनों तक फरार रहने के बावजूद रामचंद्रपुर पुलिस ने एक-एक कर सभी आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। बलरामपुर पुलिस से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार, थाना रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में दर्ज अपराध क्रमांक 54/2025 के अनुसार, दिनांक 09 दिसंबर 2025…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की रामानुजगंज विधानसभा में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने लंबे अंतराल के बाद क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। वे इन दिनों बलरामपुर जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर रहे हैं, जिससे स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा शुरू हो गई है। हाल ही में बृहस्पति सिंह ने बलरामपुर सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मनुष्य और जानवरों के बीच अपनत्व की कई मिसालें आपने देखी होंगी, लेकिन बलरामपुर जिले के चांदो थाना की यह कहानी सचमुच हैरान करने वाली है। यहां एक बकरा पिछले 13 वर्षों से पुलिस विभाग का अभिन्न हिस्सा बना हुआ है। न कोई नियुक्ति पत्र, न वेतन, फिर भी जिम्मेदारी में किसी सिपाही से कम नहीं। यह बकरा पुलिस जवानों के साथ परेड में खड़ा होता है, जंगलों में गश्त करता है और बाजार ड्यूटी के दौरान भी थाने का प्रतिनिधित्व करता नजर आता है। चांदो थाना इन दिनों किसी बड़े केस की वजह से नहीं, बल्कि…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में मवेशियों के अवैध परिवहन और उनके साथ की जा रही क्रूरता के मामलों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना शंकरगढ़ पुलिस ने 10 मवेशियों को मारते-पीटते ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड निवासी पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 नग मवेशी जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 फरवरी 2026 को हिन्दू युवा मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा थाना शंकरगढ़ में सूचना दी गई कि कुछ व्यक्ति मवेशियों को मारते-पीटते हुए भागवतपुर…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में चौकी बरियों, थाना राजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.10 किलोग्राम गांजा, नगद राशि, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में होली का पर्व नजदीक आते ही मिठाइयों, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग में तेजी देखी जा रही है। त्योहार के दौरान लोगों की सेहत से किसी भी तरह का समझौता न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। खासकर खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए फूड सेफ्टी विभाग द्वारा विशेष निगरानी और जांच अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। फूड सेफ्टी विभाग के जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी ने बताया कि होली पर्व से पहले जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई दुकानों और अस्थायी विक्रय स्थलों की जांच की…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर के बाहर शिक्षक राजेंद्र देवांगन अपने आठ वर्षीय पुत्र हर्षित देवांगन के साथ दो दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। शिक्षक का कहना है कि निलंबन से बहाल होने और ज्वाइनिंग के बावजूद उन्हें अब तक विद्यालय का प्रभार नहीं दिया गया, जिससे वे मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। ऑफबीट न्यूज से बातचीत में राजेंद्र देवांगन ने बताया कि वे बसंतपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के पद पर…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेंदुर नदी किनारे रेत में दबे अज्ञात शव की बरामदगी से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या अवैध प्रेम संबंध के चलते साजिशन अंजाम दी गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बलरामपुर पुलिस से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार, यह मामला 29 जनवरी 2026 का है, जब थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सतिसेमर में सेंदुर नदी के किनारे रेत में दबा हुआ एक अज्ञात…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर कड़ा संदेश देते हुए प्रधान एवं जिला सत्र न्यायालय ने रामानुजगंज स्थित लरंग साय पीजी कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने कॉलेज के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य को दोषी ठहराते हुए डेढ़ वर्ष के कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला मंगलवार को सुनाया गया। ऑफबीट न्यूज से चर्चा करते हुए लोक अभियोजक अशोक गुप्ता ने बताया कि इस प्रकरण में आरोपित राम भजन सोनवानी है, जो घटना के समय लरंग साय…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई का खुलासा आज रविवार को रामानुजगंज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हुआ। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने झारखंड के गढ़वा जिले के कुख्यात नशीले इंजेक्शन सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा एवं उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर 7.50 लाख रुपए मूल्य के नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के व्यापार पर करीब 50 प्रतिशत तक प्रभावी रोक लगेगी। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की इस बड़ी सफलता का खुलासा सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता…