- ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस
- झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट
- अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
- आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
- चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
- सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
- रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
- स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में इस बार दीपावली की रौनक कुछ अलग ही होने वाली है। जहां एक ओर लोग घरों की सफाई और सजावट में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर रामानुजगंज की महिलाएं गोबर और मिट्टी से ऐसे इको-फ्रेंडली दीये तैयार कर रही हैं, जो न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि महिलाओं की आजीविका का उजियारा भी बढ़ा रहे हैं। दशहरा के समापन के बाद अब पूरा क्षेत्र दीपावली की तैयारियों में रंग चुका है। हर ओर रोशनी, उमंग और सजावट का माहौल है। हिंदू धर्म में दीपावली का पर्व कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय को बलरामपुर स्थानांतरित किए जाने की खबर ने शुक्रवार को नगर में हड़कंप मचा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल सूचना में दावा किया गया कि डीईओ मनीराम यादव के मौखिक निर्देश पर कार्यालय को बलरामपुर स्थानांतरित किया जा रहा है। यह खबर सामने आते ही नगरवासियों में आक्रोश फैल गया और लोग कार्यालय पहुंच गए। नगर के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा और डीईओ मनीराम यादव से मुलाकात की। इस दौरान रामानुजगंज एसडीएम आनंद राम नेताम और तहसीलदार मनोज…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ के आकाश में प्रतिदिन एक नई सुबह उगती है, लेकिन कहीं न कहीं उसी सुबह एक मासूम ज़िंदगी बुझ भी जाती है। ये वे बच्चे हैं जो हंसते-खेलते दिखाई देते हैं, पर भीतर से टूटी हुई उम्मीदें और अनकही तकलीफ़ें लेकर जी रहे होते हैं। पढ़ाई का दबाव, पारिवारिक कलह और समाज की अपेक्षाओं के बीच फंसे ये नाबालिग जब अपनी पीड़ा कह नहीं पाते, तो मौत को आख़िरी रास्ता समझ लेते हैं। राज्य में बढ़ते ऐसे मामलों ने अब चेतावनी की घंटी बजा दी है अगर अब भी हम बच्चों के मन की आवाज़ नहीं…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित वार्ड क्रमांक चार निवासी हार्दिक रवि (12 वर्ष) ने अपने ही घर फांसी के फंदे से आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। रामानुजगंज पुलिस आज मंगलवार काे बताया कि बीते सोमवार की रात करीब 7 बजे रामानुजगंज वार्ड क्रमांक चार निवासी भारत जशवंत रवि के 12 वर्षीय पुत्र हार्दिक रवि ने अपने घर में फांसी के फंदे से आत्महत्या कर लिया। मृतक हार्दिक रवि सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र था। बताया जा रहा…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। थाना सनावल क्षेत्र के डूमरपान कनवारिया जंगल के पास देसी कट्टा लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के कब्जे से देशी कट्टा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई थाना सनावल पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ग्रामीणों को धमका रहे थे आरोपी दिनांक 06 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डूमरपान कनवारिया जंगल के पास ग्राम डूमरपान निवासी आनंद गौतम और ग्राम कुर्लुडीह निवासी मंसूर खान देशी…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ का अभियान चलाया है। जिसके बाद एक अक्टूबर से बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे मोटरसाइकिल सवार को पेट्रोल पंप में अब पेट्रोल नहीं दी जाएगी। इससे पूर्व जिले के सभी अनुविभाग के एसडीएम ने सभी पेट्रोल संचालकों की मीटिंग ली और उन्हें इस आदेश का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिया। अब बलरामपुर जिले के सभी पेट्रोल पंपों में इसका असर दिखने लगा है। जो लोग बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आ रहे है…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। जिले के रामानुजगंज में गुरुवार को विजयादशमी के पावन अवसर पर हाई स्कूल ग्राउंड स्थित सागर मोती फाउंडेशन के रमन अग्रवाल की ओर से भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि महराज परमात्मानंद गिरी शामिल हुए। 65 फीट का विशालकाय रावण का पुतला दहन सूरजपुर जिले के बंगाली समाज के द्वारा इस वर्ष 65 फीट के विशालकाय रावण की प्रतिमा बनाई गई थी। जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। आधुनिक तकनीक और मजबूत सामग्री से बने इस रावण के पुतले को देखने हजारों लोग हाइस्कूल ग्राउंड में पहुंचे। बतौर मुख्य अतिथि महराज…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का अलग अलग अंदाज देखने को मिलता है। यहां आयुर्वेद और होमियोपैथी के डॉक्टर अंग्रेजी दवा तक लिख देते है। और तो और मरीज का इलाज झाड़-फूंक से भी करते है। यदि झाड़-फूंक से काम नहीं बना तब इंजेक्शन का कमाल दिखाते है। यही फर्जी इलाज से कई लोग निपट भी गए है। गरीब का खून चूसकर हड्डियों के भी दाम निकाल लेते है। इनके इलाज से मरीज ठीक नहीं सीधा परलोक वास करते है। बलरामपुर जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। इसका कारण है, कोई ठोस…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एक मेडिकल दुकान संचालक की लापरवाही से 8 वर्षीय मासूम की जान बीते शाम चली गई। मासूम की माैत के बाद स्थानीय लाेगाें में शाेक की लहर के साथ-साथ आराेपित के खिलाफ आक्राेश भी है। घटना ने मेडिकल स्टाेर संचालकाें पर कई सवाल खड़े कर दिये है। मेडिकल स्टोर संचालक अपने आप काे एमबीबीएस डाॅक्टर समझ खुद ही ईलाज करने लग रहे है। जिसका खामियाजा मासूमाें काे भुगतना पड़ रहा है। फिलहाल प्रशासन मामले की गंभीरता काे देखते हुए शंभू मेडिकल दुकान के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मासूम का…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो गई है। बलरामपुर जिले के सभी देवी मंदिरों में आज सुबह से ही प्रथमं मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। रामानुजगंज के कन्हर नदी तट पर स्थित मां महामाया मंदिर और सात पहाड़ियों से घिरी श्री मालकेतु पर्वत पर विराजमान मां वैष्णो देवी पहाड़ी मंदिर में आज सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। नवरात्र पर दूसरे राज्यों से आते है श्रद्धालु इधर, कन्हर नदी के तट पर स्थित मां महामाया मंदिर में आज शारदीय नवरात्र के प्रथमं दिवस मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना…
