- अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
- आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
- चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
- सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
- रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
- स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
- नक्सलवाद छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत, पूर्व कमांडर ने ओपन जेल में रचाई शादी; पुलिस-प्रशासन बना बाराती
- बलरामपुर में अर्नब चक्रवात का असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम; 29 अक्टूबर तक अलर्ट
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर (Balrampur Anganwadi Recruitment)। छत्तीसगढ़ जिले के बलरामपुर जिले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी हासिल करने के मामले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा के द्वारा जांच टीम गठित की गई थी। जांच के बाद अब सभी चारों महिला आरोपितों को शंकरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, शंकरगढ़ थाने में इस मामले की शिकायत कुसमी के प्रभारी परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना के द्वारा की गई थी। अनुभाग शंकरगढ़ में सन् 2024-25 में हुए आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती (Balrampur Anganwadi Recruitment) में गड़बड़ी की…
बलरामपुर, Liquor Smuggling। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की सीमा तीन राज्यों से साझा करती है। इनमें झारखंड, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश शामिल है। सीमा साझा करने के कारण बलरामपुर जिले में तस्कर की संभावना अधिक रहती है। लेकिन जब से बलरामपुर जिले में एसपी वैभव बेंकर ने कमान संभाली है तब से तस्करों के हौसले पस्त हो रहे हैं। चाहे फिर गौ तस्करी हो या फिर शराब की तस्करी। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर पुलिस ने शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। (Liquor Smuggling) मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उत्तरप्रदेश के दो शराब तस्करों को…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में हो रही बारिश का असर अब देखने को मिल रहा है। लगातार बारिश से नदी नाले अपने उफान पर है। बारिश के कहर से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित जीवनदायिनी कन्हर नदी अपने उफान पर है। लगातार रुक रुककर हो रही बारिश से कन्हर का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। रामानुजगंज पुलिस भी सुरक्षा के मद्देनजर पेट्रोलिंग कर रही है। बढ़ा कन्हर का जलस्तर बलरामपुर जिले में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है।…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बीते दिनों एक शिक्षक की बर्बरता सामने आई थी। एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की पिटाई से कक्षा दूसरी की छात्रा का पैर फ्रैक्चर हो गया था। परिजनों ने मासूम बच्ची को इलाज के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया प्राइमरी स्कूल का है। ऑफबीट न्यूज ने इस खबर को प्रमुखता से चलाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अब इसका इंपैक्ट देखने को मिला है। पुलिस ने बेरहम हेडमास्टर को सलाखों के भीतर पहुंचा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की पिटाई से छात्रा का पैर फ्रैक्चर हो गया है। छात्रा को परिजनों ने अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां बीते तीन दिनों से उसकी इलाज जारी है। मिली जानकारी अनुसार, पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्रांतर्गत कंजिया प्राइमरी स्कूल का है। जहां कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली मासूम बच्ची को स्कूल के प्रधान पाठक हेरालुयस ने बेरहमी से डंडे से पिटाई कर दी। जिससे बच्ची का पैर प्रैक्चर हो गया है। बताया जा रहा है कि, घटना उस समय हुई जब बच्ची कक्षा के दौरान अपने…
बलरामपुर, Ganesh Chaturthi 2025। बलरामपुर जिले के ग्राम केरवाशिला में बंगाली समुदाय के लोग करीब कई दशकों से भगवान गणेश की मूर्तियां बनाते आ रहे हैं। अपने पूर्वजों के इस परंपरा को अब उनके तीसरी पीढ़ी जीवंत रख रही है। त्योहारी सीजन में मूर्तियां बनाकर अपनी जीविका चलाते है। गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को पूरे देश में मनाई जाएगी। मूर्तिकार भगवान गणेश की मूर्ति को अब अंतिम रुप देने में जुटे हैं। Ganesh Chaturthi 2025: 27 अगस्त को मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले में राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले के रामानुजगंज स्थित जिला जेल में बंदी भाइयों को राखी बांधने के लिए बहने दूर-दराज इलाकों से पहुंच रही है। जेल प्रशासन के द्वारा मेडिकल चेकअप की भी व्यवस्था की गई है। इधर, जेल प्रशासन ने राखी के त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। रामानुजगंज थाने से अधिक पुलिस बल बुलाए गए है। नम आंखों से बहनों ने बांधी राखी आज सुबह से ही रामानुजगंज स्थित जिला जेल में बंदी भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों की भीड़ जेल के…
बलरामपुर (Balrampur Ramanujganj NH Repairing)। रामानुजगंज को अंबिकापुर से जोड़ने वाली एनएच 343 की दशा अब धीरे-धीरे बदलने लगी है। रामानुजगंज से बलरामपुर तक एनएच 343 की गढ्ढे अब लगभग पूरी तरह से भर दिए गए है। गढ्ढों की भराई इस मूसलाधार बारिश में 24 घंटे जारी रही। कोलकाता की कंपनी श्याम इंफ्रा के द्वारा लगभग गढ्ढे कम समय में भर दिए गए है। Balrampur Ramanujganj NH Repairing : मूसलाधार बारिश में रामानुजगंज से बलरामपुर तक मरम्मत कार्य तेज मिली जानकारी अनुसार, कोलकाता की कंपनी श्याम इंफ्रा को रामानुजगंज से बलरामपुर के सर्किट हाउस तक एनएच निर्माण के लिए टेंडर…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरीपाठ में एक समय नक्सलियों की तूती बोलती थी। आए दिन यहां लूटपाट की घटनाएं होती थीं। नक्सलियों के डर से लोग सहमे हुए रहते थे, लेकिन बलरामपुर पुलिस की तत्परता से समय बीतता गया और यहां नक्सलियों का सफाया हो गया। शनिवार को जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सामरीपाठ थाना क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामाें से 37 भरमार बंदूक बरामद की है। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि भरमार बंदूक का उपयोग खेतों में लगे फसल की देखरेख और खुद की सुरक्षा के लिए…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर के मेघुली स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां स्कूली बच्चों के लिए बनने वाले मध्यान भोजन में कटौती कर स्कूल की छूटी होने के बाद राशन को एक निजी वाहन में लोड कर बाजार में बेचा जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर इसकी शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी से की। शिक्षा विभाग हरकत में आते हुए त्वरित जांच के निर्देश दे दिए। मिली जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर के मेघुली…
