- धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
- आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
- Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
- इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
- छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
- कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
- NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
- ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। बलरामपुर जिले के पुलिस चौकी बलंगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुगवा में बैढ़न से अंबिकापुर जाने वाली छाबड़ा बस मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित चालक मौके से फरार हो गया है। इधर, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बैढ़न से अंबिकापुर जाने वाली छाबड़ा बस क्रमांक (सीजी 15 ईबी 3054) बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुगवा में आज रविवार काे करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर कुचल…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले को अंबिकापुर से जोड़ने वाली NH 343 की स्थिति बेहद दयनीय हो गई। जगह जगह पर 1.5 से 2 फीट बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। रामानुजगंज से अंबिकापुर जाने वाली बसों में रोज टूट-फूट हो रही है। अब सफर तय करने में समय भी अत्यधिक लगने लगा है। इसी को लेकर समाजसेवी राहुलजीत सिंह रामानुजगंज से बलरामपुर तक 30 किलोमीटर पैदल यात्रा पर निकले हैं और इस दौरान अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सड़क की हालत को लोगों के बीच साझा भी कर रहे हैं। पैदल यात्रा की शुरुआत गुरुवार को हुई। पहले दिन रामानुजगंज…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के थाना चलगली अंतर्गत ग्राम मानपुर में वर्ष 2022 में हुए लूटकांड के मास्टरमाइंड नक्सली आगर साय को बिहार में राेहतास जिले के डेहरी ऑन सोन से बलरामपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से भरमार बंदूक भी बरामद किया गया है। नक्सली के खिलाफ छत्तीसगढ़ के कुसमी थाना, रामचंद्रपुर थाना, रघुनाथनगर थाना और सूरजपुर जिले के चांदनी थाना में मुकदमा दर्ज है। यह जानकारी बलरामपुर के एसपी वैभव बेंकर ने प्रेसवार्ता में दी। एसपी ने बताया कि, चलगली थाना के ग्राम मानपुर निवासी कमलेश गुप्ता के घर 13…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। सावन के पहले सोमवार को जिले के रामानुजगंज बस स्टैंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित नगर के सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पूजा अर्चना के लिए तांता लगा रहा। वहीं आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर घाट कन्हर नदी से जल उठाकर बाजे गाजे एवं हर हर महादेव के नारे के साथ पहाड़ी मंदिर एवं तातापानी के तप्तेश्वर धाम में जल चढ़ाया। सावन के पहले सोमवार को नगर के प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार पूजा-अर्चना के लिए लगी है। वहीं नगर के महामाया मंदिर, श्री राम…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक है। आज गुरुवार को स्कूली बच्चे और गर्भवती महिला समेत पांच लोगों को कुत्तों दौड़ा-दौड़कर काटा है। कुत्तों के हमले से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोग बाहर निकलने से सहमे हुए है। इधर रामानुजगंज नगरपालिका मुनादी करवा रही है। हफ्ते भर में एक दर्जन से अधिक लोग घायल रामानुजगंज में लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्ते के हमले से अब तब दर्जनों लोग घायल हो गए है। सभी का प्राथमिक इलाज रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल में कराया गया। घायलों…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के विजयनगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम भाला निवासी 19 वर्षीय विशाल कुशवाहा बीते शुक्रवार शाम से लापता था। परिजनों ने लापता युवक की सूचना शनिवार को पुलिस को दी। जांच के दौरान बीते रविवार को लावारिश हालत में पलटन घाट के पास युवक की बुलेट मोटरसाइकिल पुलिस को मिली। वहीं झारखंड के चीनिया पुलिस को देर शाम कन्हर नदी के किनारे शव बरामद कर लिया है। बीते देर शाम झारखंड के चीनिया थाना अंतर्गत खुर्री के कन्हर नदी में युवक का शव झारखंड पुलिस को मिली। इधर, विजयनगर पुलिस ने शव को झारखंड पुलिस के…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी लगातार एक्शन पर है। बीते दिनों ही शराब के नशे में प्रधान पाठक का वीडियो स्कूली बच्चियों के साथ डांस करते वायरल हुआ था। मामले में त्वरित त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर शाम काे जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्र ने आरोपित शिक्षक को निलंबित का आदेश जारी कर दिया था। इसके बाद उन्होंने एक और सहायक शिक्षक को निलंबित किया है। सहायक शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूली छात्रों के साथ मारपीट का आरोप है। पूरा मामला वाड्रफनगर विकासखंड के प्राथमिक शाला सोनहत का है। मिली जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। बलरामपुर जिले में एक बार फिर शिक्षक की छवि दागदार हुई है। नशे में धुत क्लास के बच्चियों के साथ थिरकते हुए शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ है। वायरल वीडियाे का संज्ञान लेते हुए डीईओ ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरा मामला वाड्रफनगर विकासखंड का है। प्राप्त जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के पशुपतिपुर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक लक्ष्मीनारायण सिंह का नशे में धुत होकर स्कूल के बच्चियों के साथ डांस करते वीडियो गुरूवार काे सोशल मीडिया में तेजी…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। मंगलवार दाेपहर विजयनगर चाैकी क्षेत्र के उफनती सेंदुर नदी काे पैदल पार करते महावीरगंज निवासी जनेवधारी बंजारे (45) नदी के तेज बहाव में बह गया था। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी ग्रामीण का काेई सुराग नहीं मिला है। खबर लिखे जाने तक आज गुरूवार काे एसडीआरएफ, विजयनगर पुलिस और स्थानीय लाेगाें की सहायता से लापता ग्रामीण की तलाश की जा रही है। लेकिन अबतक उसका काेई सुराग नहीं मिला सका है। उल्लेखनीय है कि, विजयनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम महावीरगंज निवासी जनेवधारी नायक (45 वर्ष) बीते मंगलवार सुबह रामानुजगंज किसी काम से गया…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। राजस्थान के नागौर जिले के खिमसर निवासी पप्पूराम चौधरी पर्यावरण संरक्षण के लिए 60 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर अकेले निकले है। पप्पूराम राजस्थान से भारत के विभिन्न राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश हाेते हुए साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर और वहां से एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहराने के मिशन पर है। इस यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लाेगाें काे जागरूक करना है। बुधवार देर शाम पप्पूराम का छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आगमन हुआ। उनकी यह यात्रा न केवल व्यक्तिगत साहस और संकल्प की परिचायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण…