- जंगल में आग लगाने की कोशिश नाकाम, वन विभाग ने आरोपी को मौके से दबोचा
- लातेहार में इनामी नक्सली कमांडर मृत्युंजय भुइया समेत दो माओवादी गिरफ्तार, एके-47 और कारतूस बरामद
- एसएसपी राकेश रंजन औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर एएसआई निलंबित
- झारखंड के इन 17 जिलों में 16 मार्च को तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
- OFFBEAT IMPACT : घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, 13 सिलेंडर जब्त
- भयावह सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद ट्रेलर में लगी आग, चालक जिंदा जला
- बलरामपुर में फिर उजागर हुई अफीम की खेती: त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी में 18 क्विंटल से अधिक फसल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
- कमर्शियल सिलेंडर पर सख्ती के बाद घरेलू गैस का खेल, रामानुजगंज में झारखंड से ब्लैक सप्लाई की आशंका
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा गांव में एक नर हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद रेंजर, डीएफओ समेत वन विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए है। फिलहाल हाथी की मौत किस वजह से हुई इसका पता नहीं चल पाया है। वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है, इधर शव का पीएम भी करवाया जा रहा है। हाथी की मौत प्राकृतिक है, बीमारी या किसी दुर्घटना से हुई है। इस विषय में वन विभाग गहन जांच कर रही है।…
बलरामपुर। जिले के सनवाल थाना अंतर्गत सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन आक्रोशित होकर स्कूल पहुंचे। जहां शिक्षक के ऊपर कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकारी स्कूल के छठवीं कक्षा की 6 छात्राओं ने सहायक शिक्षक मोहम्मद शाहिद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि टीचर पांच दिन पहले अर्धवार्षिक परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर के दौरान टीचर ने छात्राओं से छेड़छाड़ की है। जिसके…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम अपने भाषण में रायपुर से रामानुजगंज तक उत्कर्ष योजना के तहत चांदी की सड़क बनवाने का ऐलान किए थे लेकिन आज भी एनएच 343 अपनी बदहाली पर रो रहा है। रामानुजगंज से बलरामपुर तक सड़क में इतने गहरे गढ्ढे है जिसके कारण आवागमन को लेकर लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इन गहरे गढ्ढों के कारण कई लोगों ने तो जान तक गंवा दिए है। प्रतिदिन लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे है। सड़क की बदहाली से लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी मुद्दे…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के सरहदी क्षेत्र रामानुजगंज में संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए रामानुजगंज पुलिस ने एक मुहिम चला रही है। इस मुहिम के अंतर्गत रामानुजगंज क्षेत्र में बिना किसी वैध प्रमाण के रहने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जिसमें 9 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। जांच में इन व्यक्तियों के पास निवास से संबंधित किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 128 के तहत कार्रवाई कर सभी को दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। रामानुजगंज के थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के रमडोल और चाकी के बीच पिकअप वाहन पलटने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को प्राथमिक उपचार के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बेहरत इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामचंद्रपुर विकासखंड के विशालपुर ग्राम से मितगई खिलाड़ी फुटबॉल खेलने के लिए पिकअप वाहन से जा रहे थे, तभी रमडोल और चाकी के बीच ट्रक से साइड लेने के दौरान अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के मितगई जंगल में भालू दिखे है। स्थानीय ग्रामीणों ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म में जारी किया है। वीडियो देख लोग रोमांचित हो रहे है। वीडियो में तीन से चार भालू सड़क पार करते दिख रहे है। सड़क पार करते दिखे भालू: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के विजयनगर और मितगई जंगल के बीच बने सिंदूर पुल के पास तीन से चार की संख्या में भालू को देखा गया है। जारी वीडियो में भालू सड़क पार करते दिख रहे है। वीडियो देख लोग रोमांचित हो रहे है। यह वीडियो चार सेकेण्ड का है।…
बलरामपुर। छतरपुर मध्य प्रदेश के निवासी जो रामानुजगंज शहर के वार्ड क्रमांक 3 में किराएदार के रूप में रहकर मजदूरी कार्य करते थे और अपने तीन बच्चों सहित परिवार का भरण-पोषण करते थे उनकी रामानुजगंज के रिंग रोड में रविवार शाम सड़क हादसे में दु:खद मौत के बाद उनके पीड़ित परिजनों को शव मध्य प्रदेश भेजे जाने की व्यवस्था में सहयोग किया गया और सहायता के रूप में 20,000 रूपए नगद राशि पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता के द्वारा जन सहयोग से दिलाया गया। इस पहल की नगर में सराहना हो रही है। आपको बता दें, बलरामपुर जिले…
रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की आगामी गुप्त मतदान को लेकर बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे (एनएफआईआर) के प्रतिनिधि एनएल कुमार ने की। एनएल कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के लिए आगामी होने वाले गुप्त मतदान में जीत दिलाने की भरपूर कोशिश करेंगे। मुरी, हटिया, रांची और बानो क्षेत्र से आए हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बताया कि मेंस कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह एनएफआईआर के प्रतिनिधि एनएल कुमार के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रहें…
बलरामपुर (Ramanujganj Accident)। जिले के रामानुजगंज रिंग रोड पर वार्ड क्रमांक तीन में रविवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से सड़क किनारे बैठे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रामानुजगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर रही है और जांच में जुट गई है। (Ramanujganj Accident) मृतक की पहचान बिहारी लाल अहिरवार 38 वर्ष के तौर पर हुई है, जो अपने रिस्तेदार के घर पर ही…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज तहसील ऑफिस में घूसखोरी का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तसीलदार के रीडर रामधाम यादव रिश्वत लेते हुए दिख रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीडर रामधन यादव रामानुजगंज तहसील कार्यालय में कार्यरत है। रामधन मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 200 रुपये की मांग की थी। ग्रामीण ने 200 रुपये देने के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस मामले में हमारे प्रतिनिधि जब तहसीलदार मनोज पैकरा से बात करने की कोशिश की तब उनका फोन नहीं उठा।…