Author: Vishnu Pandey

विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर वनमंडल में जंगल को आग के हवाले करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को वन विभाग की टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया। गश्ती दल ने आरोपी को वन क्षेत्र में आग लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा, जिसके बाद उसके खिलाफ वन अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बलरामपुर वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र बलरामपुर में वन विभाग की सतर्कता से जंगल में आग लगाने की एक बड़ी घटना टल गई। विभाग की टीम ने वन क्षेत्र में आग लगाते हुए एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है। जानकारी के…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। सीमावर्ती क्षेत्र रामानुजगंज में झारखंड से घरेलू गैस सिलेंडरों की ब्लैक सप्लाई और होटलों में उनके व्यावसायिक उपयोग के मुद्दे को ऑफबीट न्यूज ने गुरुवार को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न होटलों से 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग की टीम द्वारा विकासखंड बलरामपुर और रामानुजगंज के विभिन्न होटल व रेस्टोरेंट की जांच की गई। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में अवैध रूप से की जा रही अफीम की बड़े पैमाने की खेती का खुलासा हुआ है। पुलिस, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में करीब 3.67 एकड़ में फैली अफीम की खेती नष्ट करते हुए 43 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है।…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच तथा वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत त्रिपुरी में लगभग 3.5 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की कार्रवाई…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। रामानुजगंज थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किया गया सामान और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत कुल लगभग 2 लाख रुपये से अधिक की सामग्री बरामद की है। पॉलिटेक्निक कॉलेज से एलईडी लाइट चोरी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार बलरामपुर पुलिस से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार, थाना रामानुजगंज में दर्ज अपराध क्रमांक 38/2026 के अनुसार ग्राम बुलगांव निवासी प्रदीप सिंह, जो पॉलिटेक्निक कॉलेज आरगाही में चौकीदार है, ने 05 मार्च…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। फाल्गुन पूर्णिमा की पावन रात्रि में बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। कन्हर नदी तट स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप सोमवार देर रात 12:45 बजे शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। अग्नि प्रज्वलन के साथ ही श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। महावीर पंचांग के अनुसार इस वर्ष होलिका दहन का शुभ समय रात 11:53 बजे से 12:50 बजे के बीच निर्धारित था। निर्धारित मुहूर्त में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया गया। नगर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में नगर की सड़कों पर तेज रफ्तार से फर्राटा भर रही एक लग्जरी BMW कार को पुलिस ने पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है। वाहन को एक नाबालिग चालक चला रहा था, जो न तो ड्राइविंग लाइसेंस रखता था और न ही सीट बेल्ट लगाए हुए था। पुलिस ने मौके पर ही मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत चालान काटते हुए जुर्माना किया। रामानुजगंज नगर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब कार क्रमांक CG 07 MA 9443 को अत्यधिक तेज गति से सड़कों पर दौड़ाते…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में फरवरी के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया है। कुछ दिन पहले तक जहां दिन में हल्की गर्माहट महसूस की जा रही थी, वहीं अब फिर से ठंड ने दस्तक दे दी है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन पर सीधा असर पड़ा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बारिश से पहले जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। वर्षा के बाद अधिकतम तापमान घटकर 22 डिग्री सेल्सियस…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिला जेल रामानुजगंज में निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी की शनिवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बिशन उर्फ बिशुन कोड़ाक (48 वर्ष), निवासी सीतारामपुर पाठ दामरपारा, थाना पस्ता, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के रूप में हुई है। वह थाना पस्ता के अपराध क्रमांक 74/2023 में धारा 294, 506, 323, 147, 148, 149, 450, 302 भादवि एवं टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धाराओं के तहत 15 नवंबर 2023 से न्यायिक अभिरक्षा में था। जेल अधीक्षक बाल्मीकि ध्रुव ने बताया कि, शुक्रवार 20 फरवरी की शाम करीब 6 बजे बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। प्रतापपुर से भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाणपत्र प्रकरण में गुरुवार को जिला स्तरीय छानबीन एवं सत्यापन समिति के समक्ष हुई सुनवाई के बाद एक बार फिर अगली तारीख दे दी गई है। करीब दो से तीन घंटे चली बहस के बाद समिति ने मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च निर्धारित की है। सुनवाई के बाद दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं तथा अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत कर अपना-अपना पक्ष रखा। समिति ने मांगे प्रमाणपत्र के आधार संबंधी दस्तावेज सर्व आदिवासी समाज की ओर से पैरवी…

Read More