Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

मुम्बई। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। 42 साल की शेफाली को बीती रात सीने में दर्द के बाद मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पृथम दृष्टया शेफाली की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। इसी बीच शनिवार को मुंबई पुलिस की एक टीम और एक फॉरेंसिक टीम उनके आवास पर पहुंच गई है। पुलिस ने जानकारी दी है…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ़्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार आज प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।वहीं एक दो स्थानों पर वज्रपात, अंधड़ और भारी वर्षा हो सकती है। मध्य छत्तीसगढ़ एवं सरगुजा संभाग में एक…

Read More

मुंबई डेस्क। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री में गहरा सदमा है। शेफाली मात्र 42 साल की थीं। उनके निधन की पुष्टि विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है और इसे लेकर जांच जारी है। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक, शेफाली जरीवाला को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। साल 1975 का जून का महीना देश-दुनिया में आपातकाल के लिए सदियों तक याद रखा जाएगा। भारत में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आपातकाल की घोषणा के दो दिन के भीतर ही राजनीतिक विरोधियों और आंदोलनकारियों की गतिविधियों पर तो पहरा बिठा ही दिया गया। साथ ही आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली ऐसा हुआ, जब सरकार ने प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिए। यानी प्रेस को सेंसर कर दिया गया। इंदिरा गांधी के इशारे पर समाचार पत्रों में छपने वाली खबरों को सेंसर किया जाने लगा और अखबार छापने से पहले सरकार की अनुमति लेने की बंदिश…

Read More

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पहली बार घोड़ों में बेहद खतरनाक संक्रामक बीमारी गैल्डर्स की पुष्टि हुई है। यहां शादी-विवाह में इस्तेमाल किए जाने वाले दो घोड़े में गैल्डर्स के लक्षण मिले थे। जिसके बाद इसकी पुष्टि के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार को ब्लड सैंपल भेजा गया था। पांचवीं बार बल्ड सैंपल भेजे गए दोनों घोड़ों के सैंपल पॉजिटिव आए। गैल्डर्स एक संक्रामक बीमारी है जो घोड़े, गधों और खच्चरों में पाई जाती है और विशेष परिस्थिति में यह मनुष्यों में भी फैल सकता है। इसलिए इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य की दृष्टि से भी गंभीर माना जाता है।…

Read More

रांची। झारखंड के सभी जिलों में एक जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 जून को राज्य के उत्तरी-मध्य और इसके निकटवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी है। विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून फ़िलहाल झारखंड में पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है। यही वजह है कि पूरे राज्य भर में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग जिले के हेंदेगीर में 79 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य के जिन जगहों पर बारिश दर्ज की गई उनमें रामगढ़…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना है कि यह शुभ यात्रा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करे। जय जगन्नाथ। वहीं, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।जय जय जगन्नाथ।…

Read More

नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में 27 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का रिश्ता नई दिल्ली के तीन मूर्ति भवन से भी है। वर्ष 1964 में 27 जून को यह फैसला किया गया था कि तीन मूर्ति भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय (नेहरू मेमोरियल म्यूजियम) बनाया जाएगा। दरअसल इसी तीन मूर्ति भवन में नेहरू का आधिकारिक आवास था। उनकी मृत्यु के बाद इसे संग्रहालय में बदल दिया गया। 14 नवंबर, 1964 को तत्कालीन राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन ने तीन मूर्ति भवन में नेहरू स्मारक संग्रहालय का उद्घाटन किया था। केंद्र…

Read More

रायपुर। गुरुवार दाेपहर हृदय गति रूकने प्रख्यात हास्य कवि व पदमश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन हो गया है। डॉ. दुबे का उपचार एसीआई रायपुर में लंबे समय से इलाज चल रहा था। यह जानकारी उनके परिवार के करीबियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेता उज्जवल दीपक सहित कई साहित्यकारों और राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके निधन की खबर से पूरे छत्तीसगढ़ सहित देशभर में शोक की लहर है। उज्जवल दीपक ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा—“डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन छत्तीसगढ़ के लिए सांस्कृतिक क्षति है।…

Read More

हजारीबाग। भारतीय स्टेट बैंक हजारीबाग की मुख्य शाखा में बुधवार को 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय स्टेट बैंक और वर्ल्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सदर ब्लड बैंक हजारीबाग के सहयोग से ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 7.00 बजे तक रक्तदान महादान का कार्यक्रम चला। ब्लड डोनेट कैंप का शुभारंभ एसबीआई मुख्य ब्रांच के चीफ मैनेजर सुमित कुमार ने किया। इस मौके पर 102 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इसमें 65 यूनिट रक्त हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक…

Read More