Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। बलरामपुर जिले से होकर गुजरने वाली नेशनल हाइवे 343 की स्थिति बेहद खराब हो गई। बारिश के मौसम में जगह जगह पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए है। गढ्ढों में पानी भरने के कारण गढ्ढों की गहराई पता नहीं चल पा रही है। जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग घायल हो रहे है। सड़क की बदत्तर हालात को लेकर आज शुक्रवार काे एनएसयूआई के बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष जीत गुप्ता के नेतृत्व में बलरामपुर कॉलेज के पास चक्का जाम कर सड़क पर बने गढ्ढों पर रोपा लगाया गया। इसके बाद नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप सड़क…

Read More

रांची। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को राजधानी रांची में कई थाना प्रभारियों सहित 34 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। रणविजय शर्मा को लोअर बाजार थाना प्रभारी बनाया गया है। इन अधिकारियों काे मिली नई तैनाती -रणविजय शर्मा, थाना प्रभारी लोअर बाजार -ब्रह्मदेव प्रसाद, थाना प्रभारी अरगोड़ा -रवि कुमार सिंह, थाना प्रभारी डेली मार्केट -कृष्ण कुमार साहू, थाना प्रभारी सुखदेव नगर -रेनू गुप्ता, यातायात थाना प्रभारी गोंदा -मनोज कुमार, प्रभारी नियंत्रण सीसीआर -जयप्रकाश राणा, पुलिस निरीक्षक सदर पश्चिमी अंचल -सतीश कुमार गोराई, पुलिस निरीक्षक सोनहातू अंचल -दयानंद…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी ने भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य के ठिकानों पर आज सुबह से छापेमारी शुरू की थी। बताया जा रहा है कि चैतन्य को रायपुर कार्यालय ले जाया गया है। जैसे ही भूपेश बघेल के समर्थकों को चैतन्य के हिरासत में लेने की खबर मिली, वहां नारेबाजी शुरू हो गई है। भूपेश बघेल के पूर्व मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा ने…

Read More

रांची। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। टंगरा टोली में स्थित एक पुराने और लंबे समय से बंद पड़े स्कूल भवन की छत अचानक गिर गई, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय स्कूल भवन के पास कुछ लोग…

Read More

रांची। झारखंड के कई जिलों में 15 और 16 जुलाई को बहुत भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है उनमें 15 जुलाई को उत्तर पश्चिम जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और कोडरमा जिला शामिल है। वहीं 16 जुलाई को राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है उनमें उत्तर पश्चिम और उत्तरी मध्य वर्ती जिले शामिल है। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में 82 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य…

Read More

देवघर। देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। तड़के सुबह से ही लोग जलाभिषेक करते दिख रहे हैं। कुछ श्रद्धालु तो सावन की पहली सोमवार को जल चढ़ाने के लिए देर रात ही मंदिर पहुंच चुके थे। तड़के 04:12 बजे मंदिर के पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। साथ ही रात्रि से कतारबद्ध श्रद्धालुओं की कतार चमारीडीह पुल तक पहुंच गयी थी। पूरा मंदिर ‘बोल बम’ के नारे से गूंज रहा है। जो लोग मंदिर से बाहर आ रहे हैं या मंदिर पहुंच रहे हैं, सभी…

Read More

रांची। राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी को लेकर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। पहाड़ी मंदिर में रविवार देर रात नामकुम के स्वर्णरेखा से जल लेकर तड़के सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चुटिया के सुरेश्वर धाम, कोकर के शिव मंदिर, लालपुर, डोरंडा, बरियातू, हिनू, हरमू , थड़पकना सहित अन्य शिवालयों में भी सोमवार सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। सभी भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि मांग रहे हैं। हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय, हर हर शंभू के…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक एक्स हैंडल को आसामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है। हैक किए जाने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल से रविवार को जानकारी दी है। क्या है मामला झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झामुमो के आधिकारिक एक्स हैंडल को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले की जानकारी खुद से दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक एक्स हैंडल को असामाजिक तत्वों के द्वारा हैक कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में झारखंड पुलिस को संज्ञान लेते…

Read More

रांची। सावन के पहले दिन राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में शुक्रवार तड़के सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। पहाड़ी मंदिर में जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ पर जल अर्पित कर सुख, समृद्धि की कामना की। पहाड़ी मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। फूल-मालाओं से सजे मुख्य द्वार से लेकर मंदिर शिखर तक आस्था और सौंदर्य का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भीड़ को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने के लिए प्रशासन ने इस बार तकनीक का सहारा लिया है। मंदिर के मुख्य द्वार के पास एलईडी स्क्रीन लगाई गई है…

Read More

रांची। राज्य के छह जिलों में 13 जुलाई को भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है उनमें दक्षिणी-पश्चिमी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा और लोहरदगा शामिल है। वहीं, राज्य के चार-पांच जिलों को छोड़कर शेष सभी 19 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो रही है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी शिव भूमि के घाटशिला में 158.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं इस दौरान रांची में…

Read More