Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम एक दिवसीय प्रवास पर आज शनिवार काे बलरामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्राम डौरा कोचली में पहुंचकर 71 लाख 12 हजार रुपये की लागत से बने नवीन तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने तहसील भवन के उद्घाटन के पश्चात तहसीलदार रॉकी एक्का को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने नये तहसील भवन का अवलोकन भी किया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने तहसील कार्यालय परिसर में विधायक मद से शेड बनाने की घोषणा भी की। इस दौरान उन्होंने लगभग 26 करोड़ से अधिक की…

Read More

रांची। भाजपा और हिंदू नेता भैरव सिंह को रांची पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। भैरव की चुटिया थाना में पूर्व में दर्ज एक मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है। भैरव सिंह शनिवार को लड़की से जुड़े एक मामले को लेकर पंडरा ओपी का घेराव करने पहुंचे थे। इसी दौरान चुटिया थाना की पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद भैरव सिंह को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद उसे जेल भेज गया है। चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि भैरव…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को राजधानी रांची सहित झारखंड के अन्य प्रमुख शहरों में यातायात व्यवस्था को सुचारू और आधुनिक बनाने की दिशा में तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इन परियोजनाओं की विस्तृत प्रस्तुति पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष दी। मुख्यमंत्री ने डीपीआर तैयार कर जल्द परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया है। साथ ही, अन्य प्रमुख शहरों में भी यातायात सुधार के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंजूर की गई तीन प्रमुख परियोजनाएं अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़-चापू टोली एलिवेटेड फ्लाईओवर की मंज़ूरी दी…

Read More

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आतुरगांव में रात लगभग एक बजे कार (स्विफ्ट डिजायर) हादसे में चार युवकों की जान चली गई। यह कार मूरवैंड से कांकेर जा रही थी। नेशनल हाइवे-30 पर अचानक पुल से टकराई कार में आग लग गई। कार सवार चार युवक जिंदा जल गए।दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। कांकेर के पुलिस एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया है कि आतुर गांव के पास पुल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गई है। तेज रफ्तार की वजह से चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और वह पुल की रेलिंग से टकरा गई।…

Read More

लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत चमातू कोलियरी के पास अपराधियों ने दो गाड़ियों में आग लगा दी। घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात लगभग 5 से 6 की संख्या में अपराधी हथियार के साथ कोलियरी परिसर में पहुंचे थे। अपराधियों ने कोलियरी के पास ही खड़ी एक हाइवा तथा एक अन्य वाहन में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने…

Read More

रांची। रांची के अपर बाजार स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर की शनिवार को मौत हो गई। मृतक मजदूर बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में काम कर रहा था। तभी अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और बिल्डिंग में मौजूद अन्य मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर आदिकांत महतो ने बताया कि एक मजदूर के गिरने…

Read More

नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में 20 जुलाई की तारीख खास घटना के साथ दर्ज है। यह वही तारीख थी जब नील आर्मस्ट्रांग के रूप में किसी इनसान ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा। 56 साल पहले चांद पर पहुंचना, उसे करीब से देखना जैसी बहुत सी बातें लोगों को असंभव लगती थी, 20 जुलाई, 1969 को नील आर्मस्ट्रांग ने इसे संभव कर दिखाया था। 16 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में स्थित जॉन एफ कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से उड़ा नासा का अंतरिक्ष यान अपोलो-11 चार दिन का सफर पूरा करके उन्हें लेकर धरती के प्राकृतिक…

Read More

दुमका। जिले के जामा थाना क्षेत्र के थानपुर गांव के पहरीडीह टोला के एक युवक के भुरभुरी नदी में डूब जाने से उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतक अरविंद मांझी (28 )नदी में स्नान करने गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन नदी के तरफ उसको खोजने गये तो पाया कि नदी के किनारे उसका कपड़ा रखा हुआ है। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। फिर गांव के आठ-दस युवक नदी में घुसकर उसको खोजने लगे। देर शाम लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर सहरी रगद गांव के घाट के पास उसका शव बरामद किया…

Read More

दुमका। जिले के सरैयाहाट थाना के बगदाहा गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद में बम चलने से दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। जानकारी के अनुसार गांव के मंटू यादव, झब्बू यादव, बली महतो, चंदन यादव, कुलदेव यादव और गुडरू यादव पर चोराजोर गांव के गजाधर साह ने लाठी डंटा से लैस होकर गाली-गलौज करने और बम फेंक कर घायल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। बताया कि बम से गजाधर साह और प्रदीप कुमार गुप्ता घायल हो गया है। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।…

Read More

चतरा। जिले में भारी बारिश से शुक्रवार को पत्थलगडा के फुलवरिया लूल्हा आहार दानापुर के समीप टूट गया। आहार का तटबंध टूटने से 50 एकड़ से अधिक भूभाग में लगी धान की फसल पूरी तरह से डूब गया है। किसानों की ओर से तैयार किए गये धान का बिहन भी मिट्टी से दबकर बह गया है। तटबंध टूटने से यहां बाढ़ सी स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं प्रखंड कार्यालय में आहार का पानी घुस गया। प्रखंड कार्यालय का पूरा परिसर जलमग्न हो गया। इससे यहां अफरा तफरी मच गई। प्रखंड और अंचल कार्यालय के कई कमरों में बारिश का पानी…

Read More