Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। रवि योग के संयोग में हरियाली तीज का व्रत इस बार 27 जुलाई को रखा जाएगा। इस योग में कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है और कार्य शुभफलदायक होता है। आचार्य मनोज पांडेय ने मंगलवार को बताया कि पंचांग के अनुसार तृतीय तिथि 26 जुलाई को रात्रि 11.08 बजे प्रवेश कर रही है, जो 27 जुलाई को रात्रि 11.10 तक रहेगी। उदयातिथि होने के कारण 27 जुलाई को तीज मनाई जाएगी। इस व्रत को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन महिलाएं हरे वस्त्र, हरी चूड़ियां पहनकर गौरी गणेश और…

Read More

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पण्डो जनजाति के तीन बच्चे अचानक लापता हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद बीते सोमवार को वाड्रफनगर पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और तीनों बच्चों को रायपुर से बरामद कर वापस ले आई है। फिलहाल पुलिस बच्चों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक तीन से तीन पण्डो समाज के बच्चे अचानक लापता हो…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से वाराणसी जा रही यात्री बस से पुलिस ने करीब 92 किलो गांजा जब्त किया है। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस ने देर रात कार्रवाई कर बस से 12 बैग में भरे गांजा जब्त किया है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। गांजा की कुल कीमत 30 लाख रुपये बताई गई है। बलरामपुर पुलिस द्वारा आज सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर के सूचना पर की है। अंबिकापुर से वाराणसी जा रही महिंद्रा बस क्रमांक (यूपी 17 एटी 3835) को बीते देर रात करीब 11.30 बजे वाड्रफनगर पुलिस…

Read More

पलामू। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज के मेजर मोड़ गली में सोमवारी पूजा कर मंदिर से लौट रही एक बुजुर्ग महिला को बेहोशी का कैमिकल सुंघाकर तीन लाख के गहने लूट लिए गए। भुक्तभोगी महिला की पहचान रिफ्यूजी कॉलोनी हमीदगंज के विवेकानंद तिवारी की पत्नी के रूप में हुई है। महिला के पुत्र अरविंद कुमार तिवारी ने सोमवार काे शहर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करने का आग्रह किया है। अरविंद के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे स्कूटी से मां को लेकर पुलिस लाइन रोड स्थित शिवमंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे थे। मंदिर पहुंचने पर मां…

Read More

रांची। झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 49.98 लाख की ठगी मामले में गुजरात के अहमदाबाद से एक साइबर आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर आरोपित का नाम रवि हरामुखलाल गोधनिया( 27) बताया गया है। इसके पास से एक मोबाइल, एक सिम कार्ड, तीन एटीएम, एक हार्डडिस्क, मामले से संबंधित व्हाट्सएप चैट और तीन चेक बुक बरामद की गई हैं। सीआईडी डीसीपी नेहा बाला ने सोमवार को बताया कि साइबर क्राइम थाना में 14 मई को पीड़ित की ओर से आईटी एक्ट में मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज शिकायत में बताया गया था…

Read More

देवघर। सावन की दूसरे सोमवारी को लेकर देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देवघर में भक्तों एवं श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। हर-हर महादेव और बम बोल के जयघोष के साथ शिवभक्त भगवान आशुतोष का अभिषेक कर रहे हैं। सावन के दसवें दिन सुबह 04:07 मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया है। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से पूरा रूट लाईन गुंजायमान है और कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। देश के हर…

Read More

रांची। हटिया विस्थापित परिवार समिति ने आगामी मानसून सत्र के दौरान सकड़ों विस्थापित ने झारखंड विधानसभा घेराव करने की घोषणा की है। यह निर्णय रविवार को कुटे में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव ने की। बैठक में किया गया कि अब संघर्ष तेज किया जाएगा और विस्थापित परिवार अपने हक, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए क्रमबद्ध आंदोलन करेंगे। आंदोलन के प्रथम चरण में विधानसभा का घेराव किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में कोर केपिटल क्षेत्र में स्थापित सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में रोजगार को लेकर जोरदार घेराबंदी की…

Read More

देवघर। सावन माह के शुरू होते ही देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को सुबह दसवें दिन सुबह 04:17 से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया है। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से पूरा रूट लाइन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। देश के हर कोने और विदेश से भी भक्त भोलेनाथ को जलार्पण करने आ रहे है। जिला प्रशासन के अनुसार शनिवार रात श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज…

Read More

रांची। पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी स्थित श्रेष्ठ ज्वेलर्स नाम की दुकान से चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर लाखों रुपये के गहने चुरा लिए। घटना शुक्रवार की देर रात की है। घटना में आठ से अधिक चोर इस वारदात में शामिल थे। उन्होंने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए गैस कटर से दुकान का शटर काट दिया और अंदर प्रवेश कर गए। दुकान मालिक को इस चोरी का पता शनिवार को चला। दुकान मालिक के अनुसार चोरों ने दुकान से पांच लाख रुपये से अधिक के गहने चुराए हैं। हालांकि इस घटना में एक राहत की…

Read More

बलरामपुर। रामानुजगंज से अंबिकापुर को जोड़ने वाली एनएच 343 बेहद दयनीय हाल पर है। अब लोगों का सब्र भी जवाब देने लगा है। सड़क काे लेकर लोगों का आक्रोश अब बढ़ता जा रहा है। आज शनिवार को किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में जर्जर सड़क का विरोध करते हुए सड़क में बने गढ्ढों पर धान रोपा गया एवं सरकार से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की गई। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि, राष्ट्रीय राज्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है लोगों का आक्रोश धीरे-धीरे बढ़ते जा…

Read More