Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में शुक्रवार से तीन दिन भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से शुक्रवार को जिन इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है उनमें राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिले शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर पश्चिम जिलों के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। साथ ही कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है।…

Read More

रांची। भारतीय राजनीति के संतस्वरूप आदिवासी नेता और भारतीय जनसंघ की मूल वैचारिक परंपरा के जीवित प्रतीक कड़िया मुंडा, इन दिनों गंभीर रूप से बीमार हैं। 23 जुलाई को सांस संबंधी गंभीर समस्याओं के चलते उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक अवस्था में उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में रखा गया और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। डॉ. विजय मिश्रा के नेतृत्व में चिकित्सा दल के अथक प्रयासों के बाद अब उनकी स्थिति स्थिर है, किंतु स्वास्थ्यजनित चिंता अब भी बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य समाचार के प्रसारित होते ही, झारखंड की राजनीति में असाधारण हलचल…

Read More

रांची। रांची केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन 28 जुलाई को झारखंड के राजधानी रांची आ रहे हैं। वे यहां समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता खास तौर पर शामिल रहेंगे। समीक्षा बैठक में न्यू क्रिमनल लॉ, पुलिस आधुनिकीकरण, साइबर क्राइम, नारकोटिक्स, वामपंथ उग्रवाद, काउंटर टेररिज्म, बंदी प्रबंधन, आपदा प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा फोरेंसिक लैब, संगठित अपराध पर भी चर्चा होगी। केंद्रीय गृह सचिव राज्य में रहने वाले विदेशी नागरिकों और दुश्मन संपत्ति पर भी चर्चा करेंगे। गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय द्वारा केंद्रीय…

Read More

हजारीबाग। रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण स्थल पर बने गहरे गड्ढे में डूबकर वार्ड संख्या 24 के रहने वाले मुकेश राम की मौत बुधवार को हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना स्थल पर निर्माण कार्य कृष्ण कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण क्षेत्र में करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्डा बारिश के कारण पानी से भर गया था, लेकिन वहां कोई बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था नहीं…

Read More

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप (19 वर्ष) की आज बुधवार सुबह बाइक के डिवाइडर से टकराने से दुखद निधन हो गया। यह दुर्घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर में सुबह करीबन 8 बजे हुई। मंदिर हसौद थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना नवा रायपुर में सत्य साईं अस्पताल के पास हुई। जहां निखिल अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, हादसा इतना भयानक था कि बुलेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गया। हादसे में निखिल की मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भुवनेश्वर से आने वाला इंडिया वन एयर का 19 सीटर विमान लैंडिंग के दौरान अचानक फिसल गया। विमान रनवे से उत्तर दिशा की ओर घास पर जा रुका। इस विमान में दो पायलट सहित कुल 9 यात्री सवार थे। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। भुवनेश्वर से आने वाले इंडिया वन एयर विमान के सोनारी एयरपोर्ट पर आज सुबह लैंडिंग के समय आए झटके से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और कई यात्री डर…

Read More

दुमका। जिला के हंसडीहा शीतला मंदिर रोड में सोमवार रात हथियार से लैैैश अपराधियों ने एक ज्वेलर्स दुकान के मालिक के घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना करीब एक बजे रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। ज्वेलर्स मालिक संजीत कुमार ने बताया कि करीब सात लाख रुपये के आभूषण और नगदी की लूट हुई है। अपराधियों ने घर में घुसते ही घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह सभी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज मंगलवार काे कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में आर्थिक नाकेबंदी करेगी। सभी नेशनल हाईवे पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे और ईडी की कार्रवाई के विरोध में हाईवे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का चक्का जाम प्रदर्शन 2 घंटे तक चलेगा. इसके लिए कांग्रेस ने दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक का समय निर्धारित किया है। उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी होने के बाद कांग्रेस ने 19 जुलाई…

Read More

रायपुर। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रायगढ़, जशपुर, रायपुर,दुर्ग एवं बस्तर सहित राज्य के 18 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूरे छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की चेतावनी दी है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बंगाल की खाड़ी में काम दबाब का क्षेत्र बना है ,जिसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में पड़ेगा और अगले कुछ दिनों तक राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में जमकर बारिश होगी। बस्तर संभाग इससे ज्यादा प्रभावित रहेगा।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 1 जून…

Read More

गढ़वा। गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र में दो साल की आदिम जनजाति बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला मंगलवार को सामने आया है। बच्ची की हालत जब खराब हो गई तो उसे बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदिनी नगर में मंगलवार सुबह भर्ती कराया गया। बच्ची का इलाज किया जा रहा है। परिजन एवं अन्य मौके पर मौजूद हैं। परिजनों के अनुसार गांव का ही युवक बच्ची को घूमाने के बहाने साथ ले गया था। वापस जब घर लेकर पहुंचा तो बच्ची के गुप्तांग से खून निकल रहा था। परिजनों को शुरुआत में दुष्कर्म की जानकारी नहीं हुई,…

Read More