Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रामगढ़। रामगढ़ थाना परिसर से फरार आफताब अंसारी की लाश शनिवार की देर रात रजरप्पा थाना क्षेत्र से बरामद हुई। इस मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई कराई और हिंदू टाइगर फोर्स के नेता राजेश सिन्हा को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जांच कर रहे पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने आफताब के परिजनों को बताया कि रजरप्पा थाना क्षेत्र के लोदरू बेड़ा गांव के समीप दामोदर नदी के किनारे आफताब की लाश फंसी है। संभावना जताई जा रही है कि 24 जुलाई की दोपहर जब वह थाने से फरार हुआ होगा, तो शायद दामोदर नदी…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। टाटा स्टील के आवासीय परिसर गोलमुरी जीएफएच-1 फ्लैट में शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया। जब वहां चल रही एक प्रार्थना सभा में कथित तौर पर धर्मांतरण की गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। बताया गया कि फ्लैट में करीब 70 लोग एकत्रित थे, जो ईसाई समुदाय से जुड़े हैं। आरोप है कि वे स्थानीय लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन फ्लैटों में बीते कुछ दिनों से धार्मिक सभाएं हो रही थीं और कुछ महिलाएं आसपास के इलाकों में घूम-घूम कर लोगों…

Read More

पलामू। पंजाब के अफीम तस्करों से साठ गांठ रखना पिपराटांड़ थाना प्रभारी राजवर्धन को काफी महंगा पड़ गया। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने थाना प्रभारी की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए शनिवार रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मेदिनीनगर शहर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को पिपराटांड़ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच करने का निर्देश लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया है। एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि पलामू पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आठ अंतरराज्यीय…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ थाना से फरार आफताब अंसारी के मामले में आईजी क्रांति कुमार गड़िदेशी के निर्देश पर एसपी अजय कुमार ने कार्रवाई की। रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह को लाइन क्लोज कर दिया है। साथ ही ओडी पदाधिकारी सलीमुद्दीन खां को निलंबित कर दिया है। वहीं प्रहरी संत्री में तैनात गृहरक्षक अजय करमाली और नीमा चंद्र महतो को रामगढ़ थाना से सेवा मुक्त कर दिया गया है। साथ ही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह पर अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है। एसपी अजय कुमार ने यह जानकारी रविवार को दी। ये भी पढ़िए……….. https://offbeatnews.in/excise-constable-recruitment-exam-in-chhattisgarh-today/

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आज रविवार काे आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक आयोजित होगी। रायपुर जिले में परीक्षा के लिए 90 केन्द्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ के 2 घंटे पूर्व केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ के आधा घंटा पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। प्रत्येक अभ्यर्थी की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर व मैनुअल तलाशी की जाएगी। केंद्र में एक पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी की तैनाती अनिवार्य होगी। उड़नदस्ता दल परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर निगरानी रखेगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थी हल्के…

Read More

नई दिल्ली। 27 जुलाई का दिन देश की निशानेबाजी के इतिहास में मील का पत्थर बना, जब साल 1994 में जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने रिकॉर्ड स्कोर (569/600) बनाकर तहलका मचा दिया था। जसपाल राणा को भारतीय शूटिंग टीम का ‘टार्च बियरर’ कहा जाता है। ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित जसपाल राणा ने एशियाई, विश्व कामनवेल्थ, राष्ट्रमण्डल व राष्ट्रीय स्तर पर 600 से अधिक पदक हासिल किए। अन्य प्रमुख घटनाएंः 1789 – पहली संघीय एजेंसी, विदेश मामलों का विभाग, की स्थापना हुई। 1862 – अमेरिकी…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले में शुक्रवार से हो रही लगातार बारिश से आज शनिवार सुबह एक कच्चा मकान ढहने से एक नाै वर्षीय बच्ची का मलबे में दबने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में तीन लोग घायल हुए है। जिनका इलाज रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार, बीते शुक्रवार से बलरामपुर जिले में लगातार बारिश हो रही है। जिससे नदी नाले उफान पर है। बारिश का…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस के तेज तरार पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विकास चंद्र श्रीवास्तव की पाठशाला से इस वर्ष 140 अभ्यर्थियों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में बाजी मारी है। इनमें से चार छात्रों ने टॉप टेन (10) में जगह बनाई है। पुलिस उपाधीक्षक विकास चंद्र श्रीवास्तव वर्दी वाले टीचर के नाम से मशहूर है।इस वर्ष उनकी पाठशाला से जिन 140 अभियर्थियों ने जेपीएससी की परीक्षा पास की है, उनमें स्टेट टॉपर आशीष अक्षत, अभय कुजूर (दूसरा रैंक), श्वेता (पांचवां रैंक) और संदीप प्रकाश (आठवां रैंक) शामिल हैं। दरअसल, डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव 2012 से छात्रों को बिना फीस…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग में गुरुवार की रात दो बेहद शर्मनाक वाक्या हुआ। एक तो संत कोलंबा कालेज कू पास संयुक्त बिहार के पूर्व सीएम केबी सहाय की आदमकद प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। प्रतिमा की गर्दन से सिर को तोड़कर नीचे गिरा दिया गया। वहीं पीडब्ल्यूडी चौक, अब सिदो-कान्हू चौक से सिदो-कान्हू प्रतिमा के हाथ में तने तीर-धनुष गायब हैं। शनिवार को जब सुबह लोगों की नजरें पड़ीं, तो चौतरफा प्रतिक्रिया आने लगी। सबने असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई और कहा कि यह बेहद खेदजनक और महापुरुषों के साथ बड़ा अपमान है। यहां केबी सहाय पार्क…

Read More

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा की ओर से शुक्रवार को गैमन इंडिया रोड, बालाजी बाबोसा मंदिर, बिरसा चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक कार्यकर्ता मधु गुप्ता ने एक मर्चरी वाहन सौंपा। वाहन को मंच की सेवा में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल मौजूद रहे। उन्होंने मंच की जनसेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि तीन वर्ष पूर्व मेरे विधायक निधि से मंच को एक मुक्ति रथ दिया गया था, जिसका संचालन देखकर ही मधु गुप्ता एवं प्रिंस गुप्ता ने यह मर्चरी सेवाभाव से सौंपा है। उन्होंने…

Read More