Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

कटरा, (Vaishno Devi Landslide)। जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण मंगलवार को हुए भूस्खलन में 32 लोगों की मौत हो गई है। रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने यह जानकारी दी। भूस्खलन वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर स्थित अधक्वारी गुफा मंदिर में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अधक्वारी में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। (Vaishno Devi Landslide) आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ…

Read More

रांची। विद्युत शक्ति उपकेंद्र पॉलीटेक्निक में पावर ट्रांसफार्मर से संबंधित रखरखाव का काम बुधवार को किया जाएगा। इसके चलते कई फीडरों की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बाधित रहेगी। रांची के जिन फीडरों में बिजली व्यगवस्थां बाधित होगी। उनमें 11 केवी बसारटोली, 11 केवी मेन रोड, 11 केवी चर्च रोड, 11 केवी सुजाता, 11 केवी पत्थलकुदवा शामिल है। उपर्युक्ता फीडरों में बिजली काटे जाने से मेन रोड के कई इलाकों में तीन घंटों तक बिजली नहीं रहेगी। मेन रोड के जिन इलाकों में बिजली नहीं रहेगी उनमें सुजाता क्षेत्र, कर्बला चौक क्षेत्र, गोस्सनर कॉलेज, सीरमटोली, फतउल्लाेह…

Read More

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना क्षेत्र से नाबालिग शिवम कुमार (15) लापता है। ऑनलाइन गेम की लत के कारण उसने घर से 12 हजार और पिता के बैंक खाते से 1.60 लाख रुपये खर्च कर दिए। मामला सामने आने के बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन से उसकी तलाश कर रही है। परिवार का आरोप है कि स्कूल के दोस्तों ने उसे बरगला दिया था। छात्र शिवम की मां गायत्री देवी ने बताया कि उनका पुत्र घर में हमेशा मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेला करता था। मोबाइल गेम की आदत को लेकर डांट-फटकार लगाने के बाद वह नाराज हो गया। जब उसकी…

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि ईस्ट टेक 2025 के आयोजन से झारखंड की तकदीर बदलने का प्रयास है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ईस्ट टेक 2025 में सहयोग करने की बात कही है। झारखंड की एक अच्छी इमेज देश में बनाने का एक मौका है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हमें यह एक मौका दिया है कि झारखंड के उद्यमियों, स्टार्टअप अपने कार्यक्षमता के बल पर आत्मनिर्भर भारत बनाने अपना योगदान दे सके। रक्षा सेक्टर में कई नये और बड़े काम हो रहे हैं, लेकिन अभी भी कई मामलों में पीछे है,…

Read More

दुमका। जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के गुमरा जंगल में एक पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती एक ट्रक चालक के साथ जंगल में थी। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे। उन्होंने पहले ट्रक चालक और युवती के साथ मारपीट की और फिर ट्रक चालक के सामने ही युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही काठीकुंड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक सहित चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।…

Read More

रांची। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विस्थापन आयोग का गठन करने, लैंड बैंक रद्द करने, जमीन के डिजिटल रेकार्ड में सुधार करने और पेसा की नियमावली लागू करने की मांग को लेकर एक से 15 सितंबर तक राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। यह निर्णय मंगलवार को हुई पार्टी की दो दिवसीय राज्य समिति की बैठक में लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य और राज्य के नए प्रभारी तपन सेन ने कहा कि देश के प्राकृतिक संसाधनों की लूट के खिलाफ पिछले दिनों मजदूरों और किसानों की ओर से प्रतिरोध किया गया, जो…

Read More

पलामू। जिले के पाटन प्रखंड के उच्च विद्यालय चुरादोहर में बिजली की समस्या से छात्राें का कंप्यूटर क्लास लंबे समय से बाधित है। स्कूल में कंप्यूटर कक्ष के साथ शिक्षक भी मौजूद हैं, लेकिन बिजली नहीं रहने के कारण बच्चे तकनीकी शिक्षा से वंचित हैं। विद्यालय में कंप्यूटर महज शोभा की वस्तु बन कर रहा गया है। स्कूल से काफी दूर बिजली के पोल लगे हुए हैं। कुछ दिन पहले प्रधानाध्यापक विजयकांत प्रजापति ने खुद से प्रयास कर बिजली के तार खींचकर कंप्यूटर क्लास की शुरूआत करायी थी। कुछ दिनों तक कंप्यूटर क्लास संचालित हुआ, लेकिन ज्यादा दूर से तार…

Read More

पलामू। नशे में बेटे को थप्पड़ जड़ना एक पिता को भारी पड़ गया। बेटे ने पिता को पहले सबल से मारा, फिर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। गिरकर मौत हो जाने की जानकारी देकर वह शव को जलाने जा रहा था, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से शव बरामद कर लिया गया। शव का पोस्टमार्टम रिम्‍स में किया गया। अनुसंधान के क्रम में सामने आया कि मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। ऐसे में पुलिस ने उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो स्थिति स्पष्ट हुई। बेटे ने पिता की हत्या की बात…

Read More

बलरामपुर, (Anganwadi Recruitment)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में फर्जी अंकसूची बनवाकर आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी हासिल करने के मामले में जिले के शंकरगढ़ पुलिस ने अजीजी पब्लिक स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। Anganwadi Recruitment : कलेक्टर राजेंद्र कटारा के आदेश पर जांच टीम गठित बलरामपुर पुलिस से आज मंगलवार काे मिली जानकारी अनुसार, फर्जी अंकसूची तैयार कर नौकरी हासिल करने के मामले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संज्ञान लिया था और जांच टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। जांच में पाया गया कि, सभी चारों आरोपितों ने…

Read More

हजारीबाग। मानसून सत्र समाप्त होने के बाद हजारीबाग के भाजपा सांसद मनीष जायसवाल अपने क्षेत्र हजारीबाग पहुंचे और सोमवार को प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर संसद नहीं चलने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कारण मानसून सत्र बर्बाद हो गया। 21 दिनों का सत्र 19 दिन चलना था, जिसमें 120 घंटे की कार्यवाही होना तय था, लेकिन लोकसभा सिर्फ 30 घंटे ही चली। सांसद ने कहा कि जनता के पैसे से ही सत्र चलता है और विपक्ष ने चर्चा तक नहीं होने दी। सांसद ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र से संबंधित 40 प्रश्न उठाए, जिनमें 32…

Read More