Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा के जंगल में एक बार फिर गजराज ने आतंक मचाया है। शुक्रवार को यहां एक मजदूर को हाथियों ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रजरप्पा थाना क्षेत्र के जनियामारा (भुचुंगडीह) के समीप हाथी के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोग वहां जुट गए। जानकारी के अनुसार गोला प्रखंड के मुरपा गांव निवासी मुस्ताक अंसारी लगभग 52 वर्ष प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार को लोडिंग कार्य के लिए रजरप्पा वाशरी आ रहा था। इसी क्रम में जनियामारा जंगल मे जंगली हाथियों के चपेट में आ गया। जिससे उसकी…

Read More

रांची। झारखंड के नौ जिलों में 30 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है उनमें मध्यवर्ती जिले रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, धनबाद, बोकारो, कोडरमा और लोहरदगा के अलावा पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा,लातेहार और चतरा शामिल हैं। इन इलाकों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। 31 अगस्त को भी राज्य के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में मूसलाधार बारिश एवं भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा के बीच मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इनमें से तीन शव अब तक नहीं मिल पाए हैं। वहीं करीब 10 से 12 हजार यात्री मार्ग टूटने के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। लगातार बारिश और भूस्खलनों से चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले के सैकड़ों मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गए हैं। बिजली के ट्रांसफार्मर और पेयजल योजनाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे पूरे जिले में जनजीवन बुरी तरह…

Read More

दुमका। जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूराक्षी नदी में मिनी गोवा के नाम से जाने जाना वाले स्थान पर स्नान करने गए चार छात्र डूब गए हैं। इनमें से एक छात्र कृष्ण सिंह का शव बरामद किया गया है। अगल-बगल से गोताखोर बुलाए गए हैं। तीनों छात्र की तलाश की जा रही है। घटनास्थल से चार मोबाइल और चार लड़के के कपड़े पुलिस ने बरामद की है। दरअसल दुमका शहर के रहने वाले ये चार दोस्त शाम घर से निकले थे और घर नहीं पहुंचे । रात में परिवार वालों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग में गुरुवार की देर रात एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर चौक के पास हुई। शव के गले पर धारदार हथियार से काटने और चेहरे पर गहरे वार के निशान हैं। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मृतक की पहचान लोहसिंघना निवासी फैज अहमद उर्फ कैश (55) के रूप में की गई है। वह ई-रिक्शा चालक था। परिजनों के अनुसार गुरुवार की रात में काम से वापस घर आने के वक्त यह वारदात हुई है। घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…

Read More

रांची। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक स्कूली बच्ची और उसकी मां को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। मां और स्कूली बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और मौके पर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर कांके थाना प्रभारी मौके पर पहुंच स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं। लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है। पुलिस मुख्यालय वन डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को कांके थाना क्षेत्र के जोड़ा पुल के पास…

Read More

बलरामपुर। फर्जी अंकसूची तैयार आंगनबाड़ी सहायिका में नौकरी हासिल करने के मामले में शंकरगढ़ पुलिस ने एक और महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि, फर्जी हस्ताक्षर कर अंकसूची तैयार की थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में आठ आरोपितों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी हासिल के मामले में बलरामपुर जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संज्ञान लिया था और एक जांच टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। जांच टीम ने गड़बड़ी मिलने पर शंकरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने अब तक इस मामले में…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना अंतर्गत एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड निवासी आरोपित की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रामानुजगंज पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, नाबालिग पीड़िता 4 फरवरी को अपने घर से नदी नहाने के लिए निकली थी इसकी दौरान झारखंड के रंका थाना क्षेत्र का निवासी आरोपित रामविचार भुइयां (19 वर्ष) पीड़िता को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया था। कुछ दिन बाद आरोपित के कृत से पीड़िता…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत दोलंगी में आज मंगलवार को ग्रामीणों ने महिला सचिव पर फर्जीवाड़े और दुर्व्यवहार को लेकर धरना प्रदर्शन कर जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने प्रशासन से महिला सचिव पर कार्रवाई करने की मांग की है। दरअसल, ग्राम पंचायत दोलंगी में आज मंगलवार को ग्राम सभा आयोजित की गई थी। स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने यहां की महिला सचिव राजेश्वरी कुमारी की ग्रामीणों से दुर्व्यवहार और फर्जीवाड़े से परेशान होकर इस सभा का विरोध कर धरना प्रदर्शन किया। अंत में जिला प्रशासन के द्वारा ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों को समझा बुझाकर ग्राम सभा आयोजित…

Read More

गिरिडीह। सोशल मीडिया पर एक युवक ने वीडियों पोस्ट कर मंत्री सुदिव्य कुमार और मंत्री डॉ इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वीडियो पोस्‍ट में एक व्यक्ति सामने के युवक से सवाल कर रहा है, जिसमें युवक खुद को गिरिडीह निवासी अंकित कुमार मिश्रा बताते हुए कहता है कि वह 24 घंटे के अंदर दोनों मंत्री को बम से उड़ा देगा। वीडियो में युवक कहता है कि गिरिडीह में कुछ गुंडों ने उसे धर्म परिवर्तन करने की धमकी दी है। साथ ही जमीन से जुड़ा मामला भी है।…

Read More