- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ हजारीबाग के अध्यक्ष मो अतिकुज्जमा ने उपायुक्त को आवेदन देते हुए कहा है कि विगत 20 वर्षों से मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 124 पद रिक्त हैं. इस कारण विद्यालय का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. इस पद पर प्रारंभ से ही ग्रेड-4 में प्रोन्नत शिक्षकों में से ही अपेक्षित अहर्ता वाले शिक्षकों को पदोन्नति दी जाती रही है. प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 1993 में भी ऐसा ही उल्लेखित है. सरकार के सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग प्राथमिक शिक्षा निदेशालय…
रांची : भारतीय हॉकी टीम में झारखंड के चार खिलाड़ियों ने जगह बना ली है। हॉकी में झारखंड का दबदबा है, बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ। इन खिलाड़ियों में मिड फिल्डर निक्की प्रधान, तेज तर्रार फॉरवर्ड सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का चयन किया गया है। फॉरवर्ड ब्यूटी डुंगडुंग को पहली बार हॉकी टीम में जगह मिली है। भारतीय महिला हॉकी टीम 27 नवंबर से 18 दिसंबर तक स्पेन में आयोजित FIH महिला हॉकी राष्ट्र कप में शामिल होगी। झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने फोन पर हुई बातचीत में…
रांची : रांची में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के पास जमीन विवाद में यह हत्या हुई है। हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया। दुकानों को भी बंद करा दिया गया। 100 मीटर दूर से बाइक पर सवार अपराधियों ने चलाई गोली बुधवार को एदलहातू टीओपी से 100 मीटर की दूरी ही अपराधियों ने जमीन कारोबारी धवन राम (35) को गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल धवन राम को रिम्स लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने…
रांची (विष्णु पांडेय)। झारखंड में नगर निकायों में अनुसूचित जनजाति के लिए एकल आरक्षण के मुद्दे पर पेंच फंसने की वजह से अगले महीने प्रस्तावित चुनाव टल गए हैं. राज्य के सभी 48 नगर निकायों में चुनाव कराने के राज्य निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव पर राज्यपाल की सहमति मिल गई थी. इसके अनुसार 23 नवंबर तक अधिसूचना जारी कर दी जानी थी. माना जा रहा है कि अब नए सिरे से चुनाव का कार्यक्रम तय होने में तीन से चार महीने का वक्त लग सकता है. राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय बिल 2021 के आलोक में नए नियमों के…
रांची (विष्णु पांडेय) : बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू में अपराधियों ने जमीन कारोबारी धवन राम को गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल धवन राम को रिम्स भेजा. जहां उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने धवन को सात गोली मारी थी. धवन बरियातू के महाराणा सिंह गली के रहने वाले थे. घटना के समय उनके साथ खड़े भोला सिंह नाम के व्यक्ति को भी गोली लगी है. उसे भी रिम्स भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.
चौपारण : चौपारण थाना क्षेत्र के महुदी बारा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणोa ने एनएच-2 को जाम कर दिया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि वृंदावन निवासी लेम्बुइया देवी (62 वर्ष) पति : स्व खीरू साव बारा मोड़ के पास सड़क पार कर रही थी. उसी क्रम में वह बरही की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर (आरजे 06 जीसी 5771) की चपेट में आ गई. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के बाद लोगों की भीड़…
हजारीबाग : राज्य सरकार के खिलाफ बुधवार को भाजपाइयों ने हजारीबाग में जोरदार प्रदर्शन किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रांची के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पूरे राज्य में सड़कों का जाल बिछा दिया था. हेमंत सरकार इन तीन वर्षों की उपलब्धि बताएं. प्रखंड से जिला स्तर तक पदाधिकारी बेखौफ लूट में लगे हुए हैं. उन्हें कोई डर नहीं है, क्योंकि ऊपर दे कर आए हैं. झारखंड के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को ईडी के कार्यालय में भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप में घंटों पूछताछ की गई.…
नई दिल्ली : दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का सर्वर पिछले करीब 9 घंटे डाउन है। जानकारी के मुताबिक, एम्स का सर्वर हैक कर लिया गया है। साइबर क्राइम और संबंधित विभागों को इसके बारे में जानकारी दी गई है। गोपनीय जानकारी लीक होने की आशंका एम्स के सर्वर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पूर्व पीएम और अन्य मंत्रियों के हेल्थकेयर रिकॉर्ड से जुड़ा बेहद संवेदनशील डाटा सेव रहता है। इसे लेकर गोपनीय जानकारी लीक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सर्वर हैक होने की वजह से अस्पताल का…
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के केरेडारी में ठगी का मामला प्रकाश में आया है. दरअसल एक युवक लोगों से उसका काम कराने के नाम पर ठगी कर रहा है और वह खुद को पत्रकार बता रहा है. वह प्रदीप साव का बेटा और मंगल साव का नाती बताया जाता है. युवक जागेश्वर कुमार की ओर से केरेडारी में किए गए दो कारनामे का खुलासा हुआ है. एक मामले में जागेश्वर ने बारियातू की गर्रीखुर्द निवासी एक वृद्धा फुड़वा देवी पति : धनी महतो से वृद्धापेंशन दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपए की ठगी की है. वहीं उसी गांव के बैजनाथ…
वॉशिंगटन : बिना जरूरत के खरीदारी करना आमतौर पर कुछ लोगों की आदत मानी जाती है, लेकिन ये आदत उनके शौक से ज्यादा उनकी दिमागी परेशानी है। दरअसल दिमाग एक तरह का डोपामाइन रिलीज करता है, जो खरीदारी के लिए मजबूर करता है। कई बार किसी दूसरी बीमारी के इलाज के लिए खाई जा रही दवाओं की वजह से डोपामाइन रिलीज होता है जैसे पार्किंसन की दवाएं। ये दवाएं खरीदारी के लिए प्रेरित करती हैं। बेवजह की खरीदारी की एक वजह परवरिश अमेरिका में हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी की न्यूरोसर्जन ऐन क्रिस्टीने दुहैम अपनी किताब ‘माइंडिंग क्लाइमेट: हाऊ न्यूरोसाइंस कैन हेल्प सॉल्व ऑवर…