Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

हजारीबाग : हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित कनहरी मार्ग से 10 लाख की कीमत का ब्राउन शुगर बरामद हुआ है. पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार भी किया है. पकड़े गए युवकों के पास से 300 ग्राम ड्रग्स बरामद किए गए. पकड़े गए आरोपी कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बांझी गांव निवासी राजदीप प्रसाद व मटूक सिंह, पेलावल निवासी इंद्रजीत कुमार सिंह एवं शाहिद अंसारी शामिल हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी उत्तम कुमार सिंह ने बताया कि इंटर साइंस कॉलेज के पास एक भी बलेनो कार में चार युवक सवार थे. वहीं ड्रग्स खरीद-बिक्री की बात कर…

Read More

हजारीबाग : विनोबाभावे विश्वविद्यालय में विविध कला-संस्कृति का रसपान कराते शुक्रवार को झूमर 2022 : युवा महोत्सव का भव्य आगाज हुआ. स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति परिषद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय झूमर महोत्सव का उद्घाटन दीप जलाकर सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद्, पुरातत्ववेत्ता और पद्मश्री से सम्मानित बुलू इमाम ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि कला-संस्कृति से विभावि का गहरा लगाव रहा है. यह युवा महोत्सव सीखने और सिखाने का बड़ा मंच है. इस कला-संस्कृति में पुरातत्व का भी समावेश है. उनका इन सब चीजों से पुराना संबंध रहा है. मौके पर कुलपति प्रो. डॉ मुकुल नारायण देव ने कहा कि…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित एक छुई खदान धंसने से वहां काम कर रहे 6 मजदूरों की दबने से मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है। दो घायलों में एक 14 साल की लड़की भी शामिल है। दोनों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू टीम ने काफी देर तक मलबा हटाकर सर्चिंग अभियान चलाया। मलबा हटाने के बाद वहां कोई और लोगों के नहीं दबे होने की पुष्टि होने…

Read More

गढ़वा। गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय के इंटरमीडिएट के छात्रों का अश्लील डांस वीडियो वायरल होने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक में सात छात्रों को अनुशासनहीनता के आरोप में विद्यालय से निष्कासित कर दिया है। यह वीडियो कब बनाई गई है। इसकी जानकारी अभी तक नहीं हुई है। बहरहाल वीडियो के वायरल होते ही इन वीडियो में शामिल सातो छात्रों को अगले आदेश तक विद्यालय से निष्कासित किया गया है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डीके झा ने कहा कि आज दोपहर करीब 1:00 बजे उन्हें स्कूल के इंटरमीडिएट के छात्रों द्वारा अश्लील वीडियो वायरल किए जाने की जानकारी हुई है।

Read More

रामगढ : रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में 64 बेड के छात्रावास और रामगढ़ महाविद्यालय के पुराने भवन की मरम्मती 2 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से होगी। इसे लेकर गुरुवार को शिलान्यास समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर शारदा प्रसाद, महिला कॉलेज की प्राचार्य सरिता सिंह उपस्थित थे। अतिथियों ने संयुक्त रुप से भूमि पूजन और शिलापट्‌ट का अनावरण हटाकर विधिवत शिलान्यास किया। इससे पूर्व अतिथियों का भव्य स्वागत गाजे-बाजे के साथ हुआ। विधायक ममता देवी ने कहा कि रामगढ़ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं…

Read More

रांची : झारखंड में अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। कम होते तापमान और बढ़ते ठंड की वजह हिमालय और उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं को बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह में कोहरा रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा और और मौसम शुष्क बना रहेगा। इस महीने तापमान में और आएगी गिरावट दिसंबर में झारखंड के तापमान में और गिरावट आयेगी। सर्दी और बढ़ेगी, तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। राज्य में कोहरा बढ़ेगा और ठंड भी बढ़ने लगेगी। सुबह के तापमान में भी गिरावट…

Read More

कोडरमा (अरुण सूद)। निर्माण विभाग (रेलवे) के सहायक अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव ने कोडरमा स्टेशन के भवन निर्माण कार्य की जानकारी दी. सहायक अभियंता ने बताया कि एयरपोर्ट की तर्ज पर बन रहे कोडरमा स्टेशन का नया भवन पूरी तरह हाईटेक होगा. यह धनबाद रेल मंडल में पहला ऐसा स्टेशन होगा जिसमें सारी सुविधाएं होंगी. इसी बजट में स्टेशन के दक्षिणी दिशा में आरपीएफ का भव्य बैरक भी बनेगा. स्टेशन के पूर्वी छोर पर लगभग 42 करोड़ की लागत से बन रहे रेलवे का नया जी-3 भवन वर्ष 2023 के अंतिम माह तक पूरा कर लिया जायेगा. सहायक अभियंता ने बताया…

Read More

चाईबासा। नक्सली और पुलिस के बीच पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक ही दिन में दो बार मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 5 जवान घायल हो गए। चार जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। मुठभेड़ में कई नक्सली भी घायल हैं। इलाके में अब भी सर्च अभियान जारी है। कोल्हान जंगल के सरजोमबुरु में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच पहली बार मुठभेड़ सुबह के 8 बजे हुई। फिर लगभग 11 बजे नक्सलियों ने दोबारा सुरक्षा बलों पर हमला बोल दिया। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। नक्सली पीछे हटने को मजबूर…

Read More

पटना। दिल्ली स्थित कंपनी आई डी पी टी एस रिसर्च विंग्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पर्यटन विभाग के सहयोग से बिहार में पहली बार पटना और सोनपुर के बीच सबलपुर दियारा इलाके में 11 दिवसीय ‘गंगोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। 27 अप्रैल 2023 को शुरू होने वाले इस आयोजन में गंगा नदी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े 12 राज्यों के पर्यटन मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, इनमें उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, असम आदि शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन में…

Read More

मुंबई : मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को सर्वर डाउन होने की वजह से यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर सामान्य की तुलना में भीड़ थोड़ी ज्यादा है। सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि भीड़ को हैंडल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीड़ बढ़ने से किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मैनुअल पास जारी किए जा रहे हैं। https://twitter.com/ANI/status/1598296002041380864?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1598296002041380864%7Ctwgr%5Ef1ef83d8cac5585755708e36ad45ec3e4200d98a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fmaharashtra%2Fmumbai-mumbai-international-airport-server-down-long-queues-of-passengers-increased-crowd-23239468.html

Read More