Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची (विष्णु पांडेय) : शहर के करमटोली चौक के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई। डॉक्टर सौरभ कुमार शर्मा करम टोली चौक की तरफ होते हुए रिम्स जा रहे थे उसी दौरान एक स्कूली बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को रिम्स में इलाज के लिए भेजा लेकिन डॉक्टर ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डॉ शर्मा अपनी स्कूटी से रिम्स की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान एक स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी।…

Read More

हरदोई : सपा प्रमुख अखिलेश यादव के काफ‍िले में बड़ा हादसा हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। जिन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ उनके काफ‍िले में कई गाड़‍ियां चल रही थीं। बताया जा रहा है कि यह गाड़‍ियां आपस में टकरा गईं। करीब 6 गाड़‍ियां टकराई हैं। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायलों को ले जाया गया अस्‍पताल गाड़‍ियां टकराने के बाद काफ‍िले में ही शा‍मिल कई लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्‍पताल ले…

Read More

आगरा: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज से 10 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हरीपर्वत थाने में क्रिकेटर के पिता लोकेंद्र चाहर ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि हैदराबाद निवासी ध्रुव पारीक और कमलेश पारीक ने व्यापार के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। बताते चलें कि शाहगंज क्षेत्र की मान सरोबर कालोनी में दीपक चाहर का परिवार रहता है। आरोपित हैदराबाद क्रिकेट एसोशिएशन के पदाधिकारी रहे हैं। आरोपित ने संजय प्लेस में डीलिंग की थी। 7 अक्टूबर 2022 को 10 लाख रुपये लिए थे। शिकायत के अनुसार अभी तक रुपये…

Read More

रांची। स्मार्ट मीटर लगाने में अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी मेसर्स जीनस और उस एरिया के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक (वाणिज्य एवं ऊर्जा लेखांकन) मनीष कुमार ने गुुरुवार को यह चेतावनी दी। वह स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी मेसर्स जीनस व संबंधित वेंडर के साथ निगम मुख्यालय में बैठक कर रहे थे। बैठक में अधिकारियों व एजेंसी को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा टीम बनाकर वैसे परिसर की जांच कराई जाए, जहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। यदि गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई की जाए। स्मार्ट मीटर…

Read More

कोडरमा (अरुण सूद )। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सुधार हेतु बैठक आहूत की गयी। बैठक में मुख्य रुप से आगामी बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी मॉडल सेट बच्चों को हल करवाने एवं मॉडल सेट आधारित प्रश्न प्रैक्टिस करवाने हेतु रणनीति पर चर्चा किया गया। इसके साथ ही प्रोजेक्ट रेल के तहत चल रहे टेस्ट की भी समीक्षा किया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्री-बोर्ड आयोजित करते हुए टेस्ट…

Read More

मुंबई : भूषण कुमार अब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को म्यूजिक की दुनिया में लॉन्च करने वाले हैं। एक बैकअप सिंगर होने से लेकर एक रियलिटी शो में भाग लेने और लेजेंड्री लता मंगेशकर से तारीफ हासिल करने के बाद टी-सीरीज़ के साथ एक गाना लॉन्च करने तक, कपिल शर्मा ने वकाई काफी लंबा रास्ता तय किया है। कपिल शर्मा का डेब्यू सिंगल ‘अलोन’ टी-सीरीज की नवीनतम प्रस्तुति के रूप में संगीतप्रेमियों के लिए 9 फरवरी को जारी होगा।  वैसे भी भूषण कुमार को नए प्रतिभाशाली कलाकारों का सही उपयोग करने के लिए जाना जाता है और वे उन कलाकारों को सही प्लेटफार्म प्रदान करते हैं,…

Read More

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान घायल हो गये हैं। तीनों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है। चाईबासा जिले में एक बार फिर नक्सलियों के द्वारा लगाया गया आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में नक्सल अभियान में लगे तीन जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने  घटना की पुष्टि की है। इसमें सीआरपीएफ 60 बटालियन के 3 जवान घायल हुए हैं, जिनकी पहचान हेड कांस्टेबल आरओ राकेश पाठक, सिपाही बी डी अनल और सिपाही पंकज यादव के रूप में हुई है।  शीर्ष नक्‍सली नेताओं को पकड़ने का अभियान जारी गौरतलब है कि…

Read More

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पड़ोसी देश पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद फैलाने और दुनिया भर में सैकड़ों निर्दोष लोगों को मारने के लिए बदनाम है। जम्मू-कश्मीर उसके निशाने पर है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में लोगों को सांप्रदायिक रूप से बांटना चाह रहा है। उन्होंने बताया कि पहली बार परफ्यूम आईईडी का घाटी में इस्तेमाल किया गया। सरकारी टीचर बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपित डीजीपी ने नरवाल हमले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 20 जनवरी को दो बम लगाए गए…

Read More

अयोध्या: 373 किलोमीटर और 7 दिन के सफर के बाद दो विशाल शालिग्राम शिलाएं अयोध्या पहुंच गई हैं। गुरुवार सुबह रामसेवक पुरम में 51 वैदिक ब्राह्मणों ने शालिग्राम शिलाओं का पूजन कराया। इसके बाद नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि और जानकी मंदिर के महंत तपेश्वर दास ने चंपत राय को शालिग्राम शिलाएं सौंप दी। इसी 6 करोड़ साल पुराने शालिग्राम पत्थर से भगवान राम और सीता की मूर्ति बनेगी, जो राम दरबार में स्थापित होगी। विमलेंद्र निधि ने बताया कि जनकपुर में राम व जानकी की जयंती से सात ही सीताराम विवाह धूमधाम से मनाते हैं। महंत तपेश्वर दास…

Read More

कोडरमा (अरुण सूद) : केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट सर्वसमावेशी, देश के सर्वांगीण विकास को समर्पित और भारत को आत्मनिर्भर बनाकर दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनानेवाला है। बजट में एक तरफ जहां मध्य वर्ग और वेतनभोगी वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए आय कर का स्लैब घटाते हुए 7 लाख रुपए तक की आय को करमुक्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर महिला सशक्तिकरण को बल देनेवाली बचत योजना महिला सम्मान बचत पत्र का प्रावधान भी किया गया है। मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ाने…

Read More