Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची, (विष्णु पाण्डेय) : शुक्रवार को राज्य स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स का निरीक्षण करते हुए सेंट्रल इमरजेंसी पहुचे. जहां मरीज ने गंदी चादर ओढ़ रखा था, यह देख बन्ना गुप्ता नाराज हो गए. उन्होंने तत्काल रिम्स अधीक्षक डॉक्टर हीरेन्द्र बिरुआ से पूछा कि इसके लिए जवाबदेह कौन है? इसके बाद उन्होंने मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अनिश कुमार और सिस्टर इंचार्ज डॉक्टर विद्या को सस्पेंड कर दिया. बाद में स्वास्थ मंत्री ने निलंबन लिया वापस घटना के दुसरे दिन यानी शनिवार को निलंबन ने नाराज डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री को कहा कि अगर एमओ का निलंबन वापस नहीं लिया जाता…

Read More

गाजीपुर, ऑफबीट संवाददाता : होली की मस्ती में अराजकता करना शरारती तत्वों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के चंद घंटों के अंदर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। सेल्फी प्वाइंट ‘आई लव गाजीपुर’ का दिल होली के दिन कुछ बाइक सवार युवक उखाड़ ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसका संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शहर के लंका मैदान के पास मुख्य मार्ग के किनारे नगर पालिका परिषद की ओर से दो माह पूर्व…

Read More

रांची, ऑफबीट संवाददाता : झारखंड में मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं आगामी मंगलवार 14 मार्च से शुरु होने वाली है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ,जैक ने इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इसके साथ ही झारखंड के 8वी. 9वी. और 11वी. के भी विद्यार्थियों के लिए जैक के तरफ से एक जरुरी अपडेट है। बता दें कि जैक ने आज 8वीं, 9वीं और 11वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। इन तारीखों में होगी परीक्षाएं इन वर्गों की परीक्षा 11 अप्रैल से शुरू होगी। 11 और 12 अप्रैल को क्लास 9 की परीक्षा ली जायेगी। 13…

Read More

गाजीपुर : गाज़ीपुर में बढ़ती गर्मी के साथ मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पीजी कालेज कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ने बताया कि आगामी 5 दिनों में हल्के बादल छाए रहने की सम्भावना है। कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी भी हो सकती है। तेज बारिश की सम्भावना नहीं है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पश्चिमी हवा औसत 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।कहा कि किसान रबी फसलों चना, गेंहू, सरसों, मटर,…

Read More

कौशांबी : विधायक राजूपाल हत्याकांड में आरोपित और भगोड़ा शूटर अब्दुल कवि पर आईजी चंद्र प्रकाश द्वारा इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई। सरायअकिल के भखंदा उपरहार निवासी अब्दुल कवि लगभग 18 साल से फरार है। छह मार्च को उसके घर में असलहे मिलने की जानकारी पर पुलिस ने उसके मकान को बुलडोजर से ढहा दिया था। उसी दिन एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं शनिवार को एसपी ने आइजी द्वारा इनाम की धनराशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये किए जाने की पुष्टि की है। ये भी…

Read More

पटना, ऑफबीट संवाददाता : आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के रेल मंत्री कार्यकाल में नौकरी के बदले जमीन केस के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की देशव्यापी रेड में यादव के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत लालू की तीन बेटियों के पास से 70 लाख रुपए कैश, 2 किलोग्राम से ज्यादा सोना और 900 अमेरिकी डॉलर बरामद हुआ है। बरामद सोने में 1.50 किलोग्राम जेवर हैं जबकि 540 ग्राम सोने का सिक्का है। ईडी के अधिकारियों ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि दिल्ली-एनसीआर, बिहार और झारखंड के कुल 24 ठिकानों पर छापा मारा गया था। तेजस्वी…

Read More

धनबाद, अरुण सूद। कमल किशोर सिन्हा को धनबाद का DRM बनाया गया। नागपुर में दो डीआरएम हैं और दोनों को ही अब बदल दिया गया है। इसमें मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के डीआरएम अब तुषारकांत पांडेय होंगे, जबकि पहले डीआरएम रिचा खरे यहां पदस्थ थीं। इसी तरह दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले नागपुर मंडल में मनिंदर उप्पल की जगह नमिता त्रिपाठी की पदस्थापना की गई है। नागपुर में एसईसीआर और सेंट्रल रेलवे के दो मंडल हैं, इन मंडलों के अधीन मध्य प्रदेश का बड़ा क्षेत्र शामिल है। एसईसीआर के नागपुर के तहत जबलपुर संभाग के जिले का…

Read More

रांची। कोविड 19 के बाद अब कई राज्यों में एच3एन2 इंफ्लूएंजा का खतरा देखा जा रहा है। इस बीमारी के लक्षण को अगर नजर अंदाज किया गया तो खतरा बढ़ सकता है। इस बीमारी के लक्षण कोरोना से मिलते जुलते हैं अगर इसी तरह का लक्षण आपमें है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। अब जानिए विशेषज्ञ की राय एच3एन2 इंफ्लूएंजा को लेकर रिम्स के विशेषज्ञ डॉ संजय ने बताया है कि अगर आपको लंबे समय से खांसी है, सांस फूल रही है और थकान की शिकायत है तो आपको जांच करानी चाहिए। खांसी ठीक हो जायेगी सोचकर साधारण दवा…

Read More

हैम्बर्ग। जर्मनी के दूसरे बड़े शहर हैम्बर्ग में गुरुवार देर रात एक चर्च में फायरिंग हुई। इस घटना में 7 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अब तक मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। कई घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर करीब 10 मिनट तक गोलीबारी करता रहा। पुलिस का मानना है कि हमलावर भी मारा गया है। एक ऑफिसर ने कहा- हमें किसी के फरार होने की खबर नहीं मिली है। फायरिंग की जानकारी मिलने के 15 मिनट…

Read More

रांची, ऑफबीट संवाददाता। झारखंड में पूरी तरह से बनी बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म लोहरदगा आज 10 मार्च को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को वर्षों से था। फिल्म के निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है, जिसे उन्होंने निर्देशित किया है। यह बहुत गर्व की बात है कि इस फिल्म में झारखंड के 100 से अधिक कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में संजय मिश्रा, विजय राज, अखिलेंद्र मिश्रा जैसे प्रतिभाशाली और जाने-माने कलाकार हैं, साथ ही रवि झंकल, दधी पांडे, नीतू पांडे, चारुल मलिक, हंसराज…

Read More