Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 4 अक्टूबर तक कहीं-कहीं भारी, तो कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी सोमवार को मौसम विभाग की ओर से दी गयी है। विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर को राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा और साहिबगंज के कुछ इलाके में बारिश हो सकती है। 3 अक्टूबर को उत्तर पूर्वी और उत्तरी मध्यवर्ती तथा 4 अक्टूबर को उत्तर पूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और…

Read More

धनबाद। झरिया प्रखंड के बोर्रागढ़ थाना क्षेत्र स्थित भूतगड़िया में रविवार की देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चांदमारी निवासी गणेश भुइया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गणेश अपने ससुराल भूतगड़िया आया हुआ था। इसी दौरान आपसी विवाद में जामाडोबा निवासी प्रिंस कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रात लगभग 2:30 बजे तक गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सूचना मिलने…

Read More

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना अंतर्गत नरेश नगर वार्ड संख्या 1 में एक युवक ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान ओडिशा के भुवनेश्वर निवासी 34 वर्षीय विश्व रंजन दास (पिता विष्णु रंजन दास) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कोडरमा के तिलैया डैम में फ्लोटिंग सोलर एनर्जी को लेकर सोलर पैनल स्थापित करने वाले स्टारलिंक एंड विल्सन नामक कंपनी में बतौर सहायक प्रबंधक कार्यरत था। हर दिन की भांति वह रविवार की शाम नरेश नगर स्थित अपने किराए के मकान पहुंचा। जहां रात का खाना खाने के बाद अपने कंपनी के कर्मियों…

Read More

करूर, ए.। तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय थलपति की रैली के दौरान शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, भीड़ में मची भगदड़ में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन बच्चे और एक महिला शामिल हैं। स्थानीय अस्पताल प्रशासन ने बताया कि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 30 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कलागम (टीवीके) के समर्थक सुबह से ही बड़ी संख्या…

Read More

रांची। रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में सवा तीन घंटे तक सघन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जेल के अंदर कुख्यात कैदियों सहित अन्य सभी कैदियों के वार्डों को खंगाला गया। प्रशासन और पुलिस की टीम ने अलग-अलग टीम बनाकर जेल के सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल और यहां तक कि जेल अस्पताल की भी गहन जांच की। डीसी मंजू नाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर यह छापेमारी अभियान सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक,…

Read More

रांची, 25 सितंबर (हि.स.)। हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को भैरव सिंह की जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई के बाद उसने अपनी याचिका वापस ले ली है। भैरव सिंह ने उच्च न्यायालय से जमानत की गुहार लगाते हुए जमानत याचिका दायर की थी लेकिन उच्च न्यायालय का रूख देखते हुए उसने अपनी याचिका वापस ले ली। भैरव सिंह की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस राजेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई। भैरव सिंह की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने बहस की। वहीं अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने जमानत…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम आज गुरुवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर है। यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री नेताम लुत्ती बांध हादसे में प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री बांटी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, तातापानी के लुत्ती बांध टूटने से जितने लोग इस हादसे में प्रभावित हुए थे, जिनके घर टूटे, जनहानि हुई उन सभी के परिजनों को मुआवजा दे दी गई है। जिन लोगों का मुआवजा छूट गया था, उनको भी जल्द दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार हादसे में प्रभावित परिवार के लोगों के साथ…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ शहर के अनुमंडल कार्यालय के पास गुरुवार को दिनदहाड़े नशे में धुत्त एक युवक ने जूस बेचने वाले व्यक्ति पर गोली चला दी। जूस बेच रहे व्यक्ति की किस्मत अच्छी थी की गोली उसे छूकर निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां अफरा तफरी मच गई। पेट्रोलिंग के दौरान पैंथर जवानों ने नशे में धुत्त उस युवक को पकड़ा और थाने ले आए। उस युवक की पहचान बरकाकाना ओपी क्षेत्र के घुटुवा निवासी धीरज कुमार उर्फ मोदी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक खोखा बरामद किया है।…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में सीसीएल के सुरक्षाकर्मी और कोयला चुनने वाले लोगों के बीच एक बार फिर भिड़ंत हुई है। इस पथराव में दो सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए हैं। गुरुवार को कोयला चुनने गई कुछ महिलाएं और युवकों को सीसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा। उनसे कोयला छीना और इस दौरान कुछ लोगों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद कोयला चुनने वाले ग्रामीण भी उग्र हो गए। उन लोगों ने भी पथराव करना शुरू कर दिया। इस पथराव में सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी आशीष झा के सिर पर चोट लगी। इसके अलावा अन्य कर्मचारी को भी…

Read More

धनबाद। गोविंदपुर थाना क्षेत्र बरवा पूर्व स्थित पीएम श्रीमहेंद्र +2 उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा पर विद्यालय की ही छात्राओं ने अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को विद्यालय के मुख्य गेट पर हंगामा करते हुए प्रधानाचार्य को निलंबित करने की मांग की है। विद्यालय गेट पर हंगामा कर रही छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में परीक्षा चल रही है। वहीं विद्यालय में परीक्षा के दौरान बैठने के लिए बेंच वगैरह नही होने पर छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से परीक्षा के समय बैठने के लिए बेंच टेबल की मांग की, ताकि वह परीक्षा दे सके। लेकिन विद्यालय…

Read More