- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलिया (राजेश मिश्रा)। सहायक आयुक्त औषधि द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम ने मिठाई के दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिये और सफाई को लेकर सम्बंधित दुकानदारों को जरूरी निर्देश दिये। मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी डीके राय ने शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार यादव के साथ बैरिया बाजार में मिष्ठान के दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बासुदेव प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामनाथ प्रसाद के प्रतिष्ठान खाकी बाबा का पोखरा से सन्देह के आधार पर छेने की मिठाई के तीन नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राय ने बताया कि सम्बंधित नमूनों…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में अभी कुछ दिनों पहले बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई थी। जिसके विरोध में राजधानी रायपुर समेत आसपास के तमाम बड़े शहरों में भारतीय जनता पार्टी ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश की 78 विधानसभा के 400 से ज्यादा जगहों पर किया गया है। रायपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के नेता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से भिड़ गए। दरअसल जगह-जगह भाजपा के नेता सड़क पर चक्काजाम कर रहे थे। सिविल लाइन इलाके की कैनाल रोड से मोहन मरकाम अपनी गाड़ी से रवाना हुए तो…
रांची : पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के बयान के बाद माहौल गरमा गया है। जैन और आदिवासी सेंगेल समाज आमने-सामने हो गए है। सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि पारसनाथ आदिवासियों का मरांग बुरू है। यह उन्हें नहीं सौंपा गया, तो वे जैन मंदिरों को ध्वस्त कर देंगे। जैन समाज के लोग इस बयान से इतने नाराज हैं कि इस बयान के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की गयी है जैन समाज ने आज 5 प्रदेशों में सालखन मुर्मू के खिलाफ पुतला दहन के साथ सभी जगहों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का ऐलान किया है। विवाद के बाद जैन…
बलरामपुर : कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक के मार्गदर्शन व जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नेतृत्व में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम तथा भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली के तत्वाधान में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण दल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त कार्यक्रम में रंगोली, निबंध एवं चित्रकला का आयोजन कर नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। नशा के प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए चालानी कार्रवाई चालू : सीएमएचओ इस प्रतियोगिता…
रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा पर 27 फरवरी को उपचुनाव के लिए मतदान है. निर्वाचन आयोग ने एग्जिट पोल से संबंधित सुचना के प्रकाशन पर 27 फरवरी तक रोक लगा दी है. इससे संबंधित अधिसूचना को 6 फरवरी को ही प्रकाशन कर दिया गया था. प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, 16 फरवरी की सुबह 7 से 27 फरवरी की शाम 7 बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा. इस दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन करने और प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन में या प्रचार अथवा किसी भी अन्य…
घाटशिला। स्कूल पहुंचने में शिक्षकों की लेट-लतीफी से निपटने के लिए शिक्षा विभाग ने मॉनिटरिंग की नई व्यवस्था की है। अब वीडियो कॉल से शिक्षकों के आने-जाने पर नजर रखी जाएगी। शिक्षकों काे स्कूल पहुंचकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों (बीईईओ) को वीडियो कॉल कर दिखाना होगा कि वे उपस्थित हैं। पूर्वी सिंहभूम की जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निर्मला बरेलिया ने सभी बीईईओ को इस संबंध में निर्देश जारी किया है कि वे अपने क्षेत्र में प्राथमिक से हाईस्कूल तक शिक्षकों के आने-जाने के समय की मॉनिटरिंग वीडियो कॉल से करें। अभी स्कूल का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन…
नई दिल्ली। दिल्ली और मुंबई में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ऑफिस में आयकर विभाग का सर्वे 60 घंटे के बाद पूरा हो गया। मंगलवार सुबह 11:30 बजे इनकम टैक्स की टीम ने बीबीसी के दफ्तरों में सर्वे शुरू किया था, जो गुरुवार देर रात खत्म हुआ। आईटी की टीम देर रात 11 बजे बीबीसी के दफ्तरों से बाहर निकलीं। बीबीसी के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, ‘आयकर विभाग के अधिकारी हमारे दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों से जा चुके हैं। हम आईटी की टीम का सहयोग करते रहेंगे। उम्मीद है कि मामला जल्दी ही सुलझ जाएगा। हम अपने…
देवघर। परंपरा के अनुसार देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि से पहले सभी मंदिरों के पंचशूल को उतारा गया। पंचशूल को स्पर्श करने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विधिवत पूजा के बाद पंचशूल को 17 फरवरी यानी शुक्रवार को मंदिर के शिखर पर पुनर्स्थापित किए जाएंगे। यह परंपरा दशकों से चली आ रही है। अब जानते है पंचशूल और त्रिशूल में क्या है फर्क देवघर के पंडित दुर्लभ मिश्रा पंचशूल और त्रिशूल का अंतर बताते हुए कहते हैं-पंचशूल सिर्फ देवघर में है। पंचशूल पांच तत्व से बना है- पृथ्वी (क्षिति), जल ( पानी), पावक (…
रांची: राजधानी रांची में अगले महीने मार्च के पहले सप्ताह में प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक के मद्देनजर तैयारियां चरम पर हैं। सड़कों के डिवाइडर से लेकर सड़कों के किनारे की दीवारों की भी आकर्षक साज-सज्जा चल रही है। इधर, आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने होटल रेडिसन ब्लू में गुरुवार को मॉक ड्रिल किया। एटीएस के एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि रांची में जी-20 समिट की बैठक के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए झारखंड एटीएस के कमांडो ने होटल रेडिशन ब्लू में मॉकड्रिल की कार्रवाई की। मॉक ड्रिल के दौरान बंधक बनाये हुए व्यक्तियों को…
रांची (विष्णु पांडेय)। झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की इनामी राशि बढ़ा दी गयी है। अब जैक 10वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1 लाख की जगह 3 लाख दिये जायेंगे। जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले को क्रमशः 2 और 1 लाख दिये जाएंगे। ये घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रांची के मोरहाबादी मैदान में की है। वे मुख्यमंत्री सहाय योजना में शिरकत करने आये थे। अब जानिए इससे पहले कितनी थी प्राइज मनी साल 2020 में शिक्षा मंत्री ने झारखंड एकेडिमिक काउंसिल द्वारा…