- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
- एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद: 9 दिन से लापता मरीज का शव कैंपस में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- टियर-2 शहरों में सेल्फ-ड्राइव क्रांति: चतरा के अमरजीत सिंह का ‘Drigo India Cars’ बना नया भरोसा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में आनंद नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आई है। जानकारी सामने आने के बाद रांची के सीटी एसपी शुभांशु जैन मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल से खाली खोका भी बरामद किया गया है। बच्चों के आपसी विवाद के बाद फायरिंग हुई है। अपराधी 20-25 की संख्या में पहुंचे थे। बीती रात से दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इस घटना के बाद इलाके का महौल तनावपूर्ण बना हुआ है। ये भी…
हजारीबाग, संवाददाता। पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश कल होगा। रविवार प्रातः 6:30 बजे कारगिल पेट्रोल पंप कालेज मोड़ के नजदीक से गाजे-बाजे के साथ नगर में प्रवेश होगा। मुनि श्री नगर भ्रमण करते हुए बड़ा बाजार जैन मंदिर का दर्शन कर बाड़म बाजार दिगंबर जैन मंदिर में अपना मंगल प्रवचन एवं मंगल आशीष सभी भक्तगण को देंगे। उसके बाद आहारचर्या का कार्यक्रम होगा। मीडिया प्रभारी विजय लुहाडिया ने बताया कि मुनि श्री खूंटी में पंचकल्याणक महा महोत्सव का कार्यक्रम करा कर रांची होते हुए हजारीबाग की पावन धरा पर आ रहे हैं। रामगढ़…
पलामू। भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का विवादों से पुराना नाता है। अक्सर उनके कार्यक्रम में भारी बवाल होते ही रहता है। ताजा मामला झारखंड के पलामू का है जहां खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में पत्थरबाजी हो गयी। जिसके बाद नाराज एक्टर ने कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गये। यह घटना लामू जिला में स्थित छतरपुर प्रखंड के नौडीहा बाजार प्रखंड के करकट्टा का है। जहां भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भीड़ से किसी ने पत्थर चला दिया। जिससे एक महिला डांसर का सिर फट गया और पुलिस के दो जवान भी…
मुंबई। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का हाल ही में फिल्म के सेट पर चोट लग गई थी। अब खबर आ रही है कि अमिताभ बच्चन को सेट पर वापसी करने में समय लगेगा। पिछले सप्ताह वह घर से बाहर निकले थे और महीनों पहले लगी हुई चोट के बाद उन्हें पहली बार देखा गया था। अमिताभ बच्चन की तबीयत में सुधार धीमी गति से हो रहा है अमिताभ बच्चन एक ऐड शूट करते नजर आए थे। डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने के लिए मना किया था लेकिन बिग बी अपने कमिटमेंट पर खड़े रहे, जहां तक लगातार शूटिंग की बात…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। पिछले दिनों रामानुजगंज बलरामपुर के विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा बैंक कर्मचारियों को थप्पड़ मारने का मामला काफी जोर-शोर से उछाला था। जिसे मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी को अच्छा मुद्दा बैठे-बिठाए कब मिल गया जब विधायक बृहस्पति सिंह का बैंक कर्मचारियों को दनादन थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस मामले का आज प्यार की मिठाई खाते ही पटाक्षेप हो गया। विधायक बृहस्पति सिंह बैंक कर्मचारी राजू पाल एवं बैंक के गार्ड को काजू की बर्फी खिलाई और बैंक के कर्मचारियों ने विधायक बृहस्पति सिंह को मिठाई खिलाई और पूरे दिन की…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। शिव गुरु चर्चा का आयोजन नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित प्राचीन राम मंदिर में हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में गुरु भाई-बहन उपस्थित हुए। सभी भाई बहनों को तीन सूत्रों का पालन करने के लिए बताया गया। जिससे कल्याण होना सुनिश्चित है। शिव गुरु चर्चा में गुरु भाई पंचम कुशवाहा एवं मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे। शिव गुरु चर्चा में कहा गया कि भगवान शिव को अपना गुरु बनाइए और तीन सूत्रों का पालन करने से भगवान शिव गुरु आपके हो जाएंगे। जिसमे पहला सूत्र दया मांगना, दूसरा सूत्र अपने…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। वरिष्ठ व्यापारी राजेंद्र गुप्ता की माता एवं डॉक्टर शरद चंद गुप्ता की दादी के स्वर्गवास के पश्चात ब्रह्मभोज के दिन बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विधायक बृहस्पति सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक जयसवाल, राहुल दत्त सिंह रमेश यादव के साथ उनके निवास पहुंचे। वरिष्ठ व्यापारी राजेंद्र गुप्ता की माता स्वर्गीय रुकमणी देवी को फूल माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत आमजनों से मिलकर बातचीत की और परिवारवालों को दुख की इस बेला में सांत्वना दी। ये भी पढ़िए… https://offbeatnews.in/balrampur-prakash-became-provincial-general-secretary-of-dhu-army/
अनिल गुप्ता, रामानुजगंज। नगर रामानुजगंज के प्रकाश मालाकार को धू सेना छत्तीसगढ़ राज्य का प्रांतीय महासचिव पद प्रमुख मनोनीत किया गया है। इससे संबंधित विज्ञप्ति जारी कर धू सेना के राष्ट्रीय महासचिव एसएस माली ने प्रकाश मालाकार निवासी रामानुजगंज को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया है। जिनसे उनके चाहने वालों में प्रसन्नता व्याप्त है। विदित हो कि झारखंड प्रदेश के माली मालाकार कल्याण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भी है। ये भी पढ़िए…. https://offbeatnews.in/surprise-for-allu-arjuns-fans-this-time-pushpa-is-not-a-flower-but-a-fire/
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। रामानुजगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता के साथ भाजपाईयों ने रामानुजगंज थाना में ज्ञापन सौंप। उन्होंने कहा कि बलरामपुर-रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह ने सार्वजनिक मंच पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को गली दिए है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता के साथ भाजपाइयों ने ज्ञापन सौंप कहा कि 6 अप्रैल को दोपहर चांदनी चौक रामानुजगंज के आगे अम्बिकापुर-रामानुजगंज सार्वजनिक मार्ग एनएच 343 पर अवरोध उत्पन्न करते हुए बृहस्पति सिंह के द्वारा किसान आंदोलन के नाम पर बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त किए टेंट पंडाल लगाकर ध्वनि विस्तारक यंत्र के…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। नगर के वार्ड क्रमांक 1 में संचालित न्यू स्मार्ट पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम का आज वितरण किया गया। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए इनाम दिया गया। नगर के वरिष्ठ व्यवसाई अजय गुप्ता किसान कांग्रेसी जिलाध्यक्ष विकास दुबे, मनीष अग्रवाल पार्षद, उमेश सिंह गहरवार की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मनीष अग्रवाल ने कहा कि कम समय में न्यू स्मार्ट पब्लिक स्कूल द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों का…