- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों का झुंड दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कुत्तों के झुंड में 15 से 20 की संख्या में कभी मासूम बच्चों पर हमला करते हैं तो कभी पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार की सुबह लगभग 6:00 से 7:00 के बीच नगर के गांधी मैदान के समीप खेल रहे दो बच्चों पर कुत्तों के एक समूह ने आक्रमण कर दिया। इसी बीच मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रेमनाथ केसरी ने आवाज देकर पत्थरों से मारकर कुत्तों को भगाया अन्यथा कोई भी बड़ी घटना हो सकती…
प्रयागराज : उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की नृशंस हत्याकांड में नामजद आरोपित शाइस्ता परवीन अब एक लाख की इनामी होगी। लंबे समय से फरार चल रही शाइस्ता की गिरफ्तारी न होने के कारण पुलिस ने इनाम बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है, ताकि उस पर दबाव बन सके। माफिया अतीक की बीवी शाइस्ता पर अभी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। विदेश भागने की आशंका पर उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी की गई है। 24 फरवरी को उमेश पाल सहित तीन लोगों की हत्या के मामले में धूमनगंज पुलिस ने अतीक, अशरफ, शाइस्ता…
मुंबई, (काली दास पाण्डेय)। नॉस्ट्रम एंटरटेनमेंट हब के बैनर तले बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक विनोद तिवारी के निर्देशन में बागेश्वर धाम बालाजी सरकार के जीवन से प्रेरित एक हिंदी फिल्म ‘द बागेश्वर सरकार’ के निर्माण की घोषणा हुई है। इन दिनों बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ। जहाँ कहीं भी उनका दरबार लग रहा है लाखों की संख्या में लोग उनका प्रवचन सुनने पहुंच रहे हैं। कई लोग उन्हें चमत्कारी व दिव्य पुरुष मान रहे हैं तो कुछ उनके ज्ञान पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। इस समय ये बाबा हिंदुत्व का…
रांची। एनआईए ने देश के सबसे कुख्यात नक्सली लीडर दिनेश गोप को गिरफ्तार किया है. गोप पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) का हेड है. उसके ऊपर झारखंड में 25 लाख रुपये और 5 लाख का इनाम एनआईए ने रखा हुआ है. भारत की एजेंसियों, पुलिस और सीआरपीएफ को पिछले 15 सालों से नक्सली लीडर दिनेश गोप की तलाश थी. दिनेश झारखंड में कई सालों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था. इस कुख्यात नक्सली पर 100 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. एजेंसी गोप से पूछताछ कर रही है. दिनेश गोप के कई साथी अब तक फरार हैं. झारखंड में…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बीएमडब्ल्यू कार चला रही एक महिला ने रविवार सुबह चार बजे एक शख्स को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला गिरफ्तार कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। मामला पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके का है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे इसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी रविवार शाम को दी। बाद में आरोपी महिला को जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। घटना…
रामानुजगंज, ऑफबीट संवाददाता : विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी का सप्त दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विगत 7 दिनों से चल रहे पूरे जिले से आए 150 बहनों का प्रशिक्षण कराया गया उक्त प्रशिक्षण में युद्ध, दंड संचालन, योगासन, प्राणायाम सिखाया गया व आत्मरक्षा के लिए उन्हें पूर्ण प्रशिक्षण दिया गया. जिसका प्रदर्शन जिले व नगर के सम्मानित जन प्रतिनिधि समाजसेवी व गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों के समक्ष किया उक्त सात दिवसीय प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ प्रांत के संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा, प्रांत मंत्री बिभुति भूषण पांडे, विभाग संगठन मंत्री मदन मोहन शर्मा एवं शिक्षिका…
रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे सोमवार को घोषित हो गई है. इन नतीजों में बलरामपुर के बेटे बेटियों ने कीर्तिमान रचा है. रामानुजगंज के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का परिणाम जिले में बेहतर रहा है. स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की कक्षा 12वीं के छात्र विष्णु गुप्ता ने 95.02 अंक हासिल करते हुए जिले में टॉप किया है. वहीं 10वीं की छात्र सौम्या पाण्डेय ने 94.83 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरी टोपर बनी है. विष्णु गुप्ता और सौम्या पाण्डेय महज कुछ अंकों के लिए छत्तीसगढ़ टॉप तेन की लिस्ट में जगह बनाने से चुक गई. रामानुजगंज आत्मानंद का…
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: ज़िले की मनेन्द्रगढ़ विधायक सभा से निकली दो तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं जिसको लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. पहली तस्वीर एक 25 हज़ार के चेक की है और दूसरी तस्वीर चेक लेते समय की है. ये चेक वाली तस्वीर इसलिए ख़ास है क्योंकि चेक देने वाले कांग्रेस के विधायक हैं और चेक लेने वाले बीजेपी के पदाधिकारी हैं. चुनावी साल में इस तरह की तस्वीर वायरल होने के बाद कांग्रेस-बीजेपी के नेताओं के बीच सांठगांठ की चर्चा भी तेज हो गई है और इस बात की भी चर्चा लोगों की ज़ुबान…
सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू के निर्देश के बाद जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों एवं पुलिस की कई टीमों ने बैंकों की सुरक्षा आडिट का अभियान चलाया। इस दौरान सभी थाना-चौकी क्षेत्रों के बैंकों की तलाशी लेकर सायरन के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की जांच की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस के अधिकारियों ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था, बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, बैंक के ग्राहक किसी प्रकार की ठगी का शिकार न हो, बैंक में लगे सुरक्षा अलार्म सिस्टम ठीक ढंग से काम कर रहे है अथवा नहीं इसे अपनी उपस्थिति में…
रामानुजगंज: रामानुजगंज जिला जेल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ. बंदियों को कानून के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. इसमें बंदियों की समस्याएं सुनी गई उनका समाधान भी किया गया. इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी द्वितीय अपर एवं सत्र न्यायाधीश मधूसुदन चंद्राकर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज तिर्की, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेशमा बैरागी, लोक अभियोजक अविनाश गुप्ता, लिगल एंड डिफेंस काउंसिल के वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन सिंह, आरके पटेल सहित अधिवक्ता मौजूद रहे. बलरामपुर जिले के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मधुसूदन चंद्राकर ने जेल में बंदियों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का…