- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता: बहन हो तो ऐसी, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह की चर्चा पूरे राज्य में हो रही है. सड़क दुर्घटना में मृत नगर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी सत्येंद्र ठाकुर को केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह अपना मुंह बोला भाई मानती थी. दोनों में भाई बहन का ऐसा संबंध था कि बहन किसी भी ऊंचाई पर रही लेकिन भाई को हमेशा मानी. सड़क दुर्घटना में मृत होने होने कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एवं सतेंद्र के मृत शरीर को खुद अपने साथ लेकर देर रात रामानुजगंज पहुंची. रामानुजगंज पहुंचकर अपने पुत्र के साथ दाह संस्कार के बाद ही रामानुजनगंज से…
कांकेर। कांकेर और केशकाल बॉर्डर पर सोमवार देर रात करीब ढाई बजे 3 वाहनों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। आग से 2 ट्रक और एक पिकअप पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। वहीं एक ड्राइवर बुरी तरह से झुलस गया है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। बीच सड़क पर 3 गाड़ियों में लगी भीषण आग के कारण यातायात ठप पड़ गया। इससे नेशनल हाईवे- 30 पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। तीनों गाड़ियां आग की लपटों में बुरी तरह से घिरी हुई थीं। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर की ओर से लौह अयस्क लेकर रायपुर…
काठमांडू। वैज्ञानिकों ने मंगलवार को चेतावनी दी कि जलवायु परिवर्तन के कारण लगभग दो अरब लोगों को महत्वपूर्ण पानी उपलब्ध कराने वाले हिमालयी ग्लेशियर पहले से कहीं अधिक तेजी से पिघल रहे हैं। हिमालयी ग्लेशियर पिघलने के कारण समुदायों को अप्रत्याशित और महंगी आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दशक की तुलना में 2011 से 2020 तक ग्लेशियर 65 प्रतिशत तेजी से पिघल रहे हैं। प्रमुख लेखक फिलिपस वेस्टर ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि जिस गति से बर्फ पिघल रही है वह अप्रत्याशित और…
रांची। भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य में तीसरी बार गर्मी की छूटी बढ़ाई गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बढ़ती गर्मी और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ायी हैं। शिक्षा सचिव के हस्ताक्षर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक झारखंड में संचालित सभी कोटि के स्कूलों में क्लास केजी से आठवीं तक छुट्टी रहेगी। इन क्लासेस की छुट्टियां 21 जून तक रहेंगे। वहीं क्लास नौ से 12वीं की कक्षा सुबह सात बजे से 11 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गयी है। आदेश में कहा गया है…
मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री मुंबई अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। उन पर चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकी देने से संबंधित मामला चल रहा है। सूचना के मुताबिक पहले वह नहीं आने वाली थी, लेकिन रांची आकर उन्होंने सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उन्होंने रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिविजन डीएन शुक्ला की कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट ने उन्हें 10 हजार के दो बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी है। अप्रैल महीने में हुई सुनवाई के दौरान उन्हें समन जारी कर कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया था पर वो हाजिर…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता: जिला अधिवक्ता संघ रामानुजगंज के पद के लिए कुल 5 अधिवक्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र भरा था, परंतु दिनांक 13 जून को नाम वापसी के दिन अधिवक्ता संतोष पांडे, अधिवक्ता जेपी गुप्ता, अधिवक्ता अरविंद गुप्ता एवं अधिवक्ता सनाउल्लाह अंसारी ने अपना अपना नाम वापस ले लिया। जिसकी वजह से अधिवक्ता अनूप तिवारी निर्विरोध रुप से जिला अधिवक्ता संघ रामानुजगंज के अध्यक्ष बन गए। सचिव अजीत कुमार जायसवाल एवं मनिता शर्मा बनी महिला उपाध्यक्ष बाकी के पदों के लिए दिनांक 15 जून को चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें जिला अधिवकता संघ रामानुजगंज में सचिव पद एवं…
नई दिल्ली। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान का असर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में भी देखने को मिला। दिन भर बादलों की आवाजाही चलती रही तो दोपहर के समय कई जगहों पर वर्षा भी हुई। इससे गर्मी के तेवर भी अपेक्षाकृत नरम रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी अगले तीन चार दिन कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 38.6 डिग्री जबकि न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के कई इलाकों में हुई वर्षा हवा में नमी का स्तर 87 से 42 प्रतिशत रहा। दिल्ली यूनिवर्सिटी, नजफगढ़…
मुंबई, (काली दास पाण्डेय)। राष्ट्रीय फ़िल्म विकास निगम द्वारा निर्मित और मनीष तिवारी के द्वारा निर्देशित फ़ीचर फ़िल्म ‘चिड़ियाखाना’ अपने अतरंगी किरदारों के लिए रिलीज के बाद से चर्चा का विषय बनी हुई है। ‘चिड़ियाखाना’ एक क्लासिक अंडरडॉग कहानी है। इस फिल्म के मुख्य किरदार में ऋत्विक सहोर हैं। उनका किरदार बिहार के एक लड़के का है, जो अपनी मां के साथ मुंबई के चॉल में रहता है। इस फिल्म की कहानी ऐसे शख्स की है, फुटबॉल और जुनून के लिए अपनी अमिट छाप छोड़ता है। राजेश्वरी सचदेव, प्रशांत नारायण, गोविंद नामदेव, अंजन श्रीवास्तव, नागेश भोंसले, अवनीत कौर और दो…
Bollywood Offbeat: ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालरा बायोपिक के मेकर्स ने किया हाईकोर्ट का रुख
मुंबई, (काली दास पाण्डेय)। रॉनी स्क्रूवाला, अभिषेक चौबे और हनी त्रेहान द्वारा निर्मित क्राइम ड्रामा ‘जसवंत सिंह खालरा’ बायोपिक 6 महीने से सेंसर की मंजूरी के इंतजार में बाट जोह रहा है। अब तक इस फिल्म का टाइटल फाइनल नही हुआ है, रिलीज के लिए रेडी इस फिल्म के सामने सेंसर बोर्ड की वजह से एक बड़ी मुश्किल आ खड़ी हुई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘सोनचिड़िया’, ‘द स्काई इज पिंक’, ‘रश्मि रॉकेट’ और ‘ए थर्सडे’ जैसी राष्ट्रीय और मानव हित की कहानियों को पर्दे पर लाने के बाद, आरएसवीपी मूवीज एक और रियल लाइफ ड्रामा दिखाने…
कोरबा। जिले के टी.पी.नगर में ट्रक चालकों को एक अनोखा जीव दिखा, जिसे चालक पहचान नहीं पा रहे थे। जिसके बाद उन्होंने देरी न करते हुए सर्पमित्र अविनाश यादव को इसकी जानकारी दी। ट्रक चालकों ने बताया कि कल रात जंगल के रास्ते माल लोडकर कोरबा आए। जब सुबह सामान निकालने के लिए ट्रक में चढ़े तो वे अनोखा किस्म का जीव को देखकर काफी घबरा गए। उन्होंने आरसीआरएस संस्था के प्रमुख सर्पमित्र अविनाश यादव को कॉल कर इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अविनाश अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। तब उन्होंने देखा कि ट्रक में फ्लाइंग स्क्वेरल उड़ने वाली गिलहरी छिपा…