- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
जमशेदपुर। करीब बीस साल पुराने मामले में पर्यावरण प्रेमी सह चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जमशेदपुर निशांत कुमार के न्यायालय में बिस्टुपुर थाना कांड संख्या -150/2003 जीआर नंबर -1328/2003 में गुरूवार को सरेंडर कर जमानत के लिए अपने विद्वान अधिवक्ता बलराम के माध्यम से याचिका दायर किया. जिसपर सुनवाई के पश्चात सीजीएम ने अरशद को जमानत प्रदान कर दिया. जिससे इनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. जमानत मिलने पर अरशद के समर्थकों ने इन्हें फुल माला से खुशी जाहिर की. सीजीएम ने इन्हें जमानत प्रदान करने के साथ ही साथ इनपर आरोप भी गठित…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को संसद में 3 विधेयक पेश किए। ये बिल देश की कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने वाले हैं। शाह ने बिल पर बोलते हुए कहा कि अब देश में अंग्रेजों द्वारा लाए गए कानून नहीं चलेंगे और भारतीय आपराधिक कानूनों में बदलाव किया जाएगा। शाह ने 3 बिल किए गए पेश शाह ने लोकसभा में भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को बदलने के लिए तीन विधेयक पेश किए, जो ब्रिटिश काल के कानून हैं। शाह ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। वन परिक्षेत्र रामानुजगंज के अंतर्गत बीती रात मुखबिर की सूचना पर वन विभाग के द्वारा ग्राम रामपुर में पिकअप लोड 16 नग चिरान लड़की जब्त किया गया है। वन विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 2 बजे के करीब रेंजर संतोष पांडे को मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुर में पिकअप वाहन में अवैध रूप से बिक्री के लिए लाई जा रही है इमारती लकड़ी की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद तत्काल रेंजर के निर्देश पर वनपाल दयाशंकर सिंह, पिंटू मालाकार सहित वन अमला मौके पर पहुंचकर…
हजारीबाग, ऑफबीट संवाददाता। 5 अगस्त को संत जेवियर स्कूल हजारीबाग में फादर जॉन मूर एसजे की स्मृति में स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम फादर जॉन मूर एसजे की प्रतिमा का अनावरण किया गया। तदुपरांत स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में फादर रोसनर खलको एसजे द्वारा केक काटा गया। मंच पर भूतपूर्व प्राचार्य फादर पी जे जेम्स एसजे, फादर सैलेट्री एवं हॉक्सा परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे। फादर रोसनर खालको एस जे ने सभा का स्वागत किया तत्पश्चात शॉर्ट फिल्म फादर जोन मूर पर प्रदर्शित किया गया।उसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों…
Ranchi: कर्म अच्छे हो तो वहीं धर्म बन जाता है, ऐसा इंसान ईश्वर का भक्त बन जाता है : आर्यिका विभाश्री
रांची, बिजय जैन। प्रातः वासुपूज्य जिनालय के प्रांगण में गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी ने अपने प्रवचन में कहा-जीवन में जिसके हृदय में दया, करुणा, अहिंसा रहती है उनका जीवन सुखद एवम् प्रशस्त होता है। अहिंसक जीवन शैली जिनकी होती है उनके साथ जन्मजात बैरी जीव भी अपने अंदर मैत्री धारण कर लेते हैं। अहिंसा जीवन है, प्रकाश है, अमृत है, तो हिंसा मौत है, अंधकार है, विष है। हिसा एक ऐसा खतरनाक मोड़ है जो जीवन को पतन की ओर ले जाता है। आज चारों ओर हिंसा का बोलवाला है परस्पर में प्रेम वात्सल्य नहीं है। फलस्वरूप आज का व्यक्ति…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 9 राम मंदिर में पतंजलि कायाकल्प योग कक्षा एवं समाज कल्याण समिति अशोकनगर मध्य प्रदेश से संबंध योग कक्षा का निशुल्क आयोजन का शुभारंभ सेवानिवृत मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुदर्शन दुबे के द्वारा किया गया। योग की निशुल्क कक्षा योग शिक्षक आरती वाजपेई एवं ज्ञानेंद्र वाजपेई के द्वारा प्रतिदिन लिया जाएगा। योग कक्षा संचालिका आरती वाजपेई ने बताया कि वह कक्षा में प्रतिदिन योगग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, दंड बैठक आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा वहीं यह कक्षा प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से लेकर 6:30 बजे तक…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान की संकल्प यात्रा बुधवार को रामानुजगंज पहुंची। विज्ञान देव महाराज की दिव्य वाणी का लाभ लेने हजारों साधक पहुंचे। ईश्वर का महान प्रसाद है मानव जीवन। हम जीवन कहें या सत्य कहें बात एक है। जीवन को ठीक-ठीक जान लिया, इसका अर्थ है हमने परमसत्य का साक्षात कर लिया, क्योंकि जीवन का आधार परमात्मा है, जो आनन्द स्वरूप है। उक्त उद्गार स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक सुपूज्य संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने संकल्प यात्रा के क्रम में शहर के कम्यूनिटी सेंटर रामानुज गंज में आयोजित जय स्वर्वेद कथा एवं ध्यान साधना सत्र में…
कोडरमा, अरुण सूद। विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर झारखंड आदिवासी महोत्सव अंतर्गत बागीटांड़ स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत एथलेटिक्स व तीरदांजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त मेघा भारद्वाज शामिल हुईं। उपायुक्त मेघा भारद्वाज, जिला कल्याण पदाधिकारी नीली सरोज कुजुर और जिला खेल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने तीरंदाजी कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसके अलावे मौके पर विभिन्न प्रखण्डों के बालक-बालिकाओं की टीम ने…
कोडरमा, अरुण सूद। कोडरमा जिला फुटबॉल एसोसिएशन और टीम जेजे के संयुक्त तत्वाधान में जिला फुटबॉल लीग कराने को लेकर बुधवार को झुमरी तिलैया के सूर्या बैंक्वेट हॉल में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के विभिन्न टीमों के सचिव और कप्तानों ने शिरकत किया। बैठक को संबोधित करते हुए फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नवनीत ओझा (बंटी) ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी वर्षों के बाद जिला फुटबॉल लीग टूर्नामेंट 20 अगस्त से शुभारंभ किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले सभी टीमों को अपने-अपने क्लब का रजिस्ट्रेशन और प्लेयर रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा टीम…
मनेंद्रगढ़: जिले में रहने वाली अंजली बैगा को 12वीं में विशेष जनजाति संवर्ग में सबसे अधिक नम्बर मिले, लेकिन सिस्टम की गड़बड़ी से अंजली की जगह दूसरी बच्ची को इस कैटेगरी में टॉपर बता दिया गया। और उसे हेलिकॉप्टर की सैर भी करा दी गई। अब इस मामले में बच्ची ने अपनी शिकायत की, दैनिक भास्कर में खबर सामने आने के बाद, स्थानीय अफसरों के जरिए मामला माध्यमिक शिक्षा मंडल में पहुंचा। जिसके बाद अब बच्ची को मेरिट में शामिल करने और हेलिकॉप्टर राइड कराने की बात कही जा रही है। ऐसे हुई गड़बड़ी माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल…