- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। जिले में बारिश के मौसम में कन्हर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. बारिश के मौसम में नदी में अचानक कभी भी बाढ़ आने की आशंका रहती है. सप्ताह भर से क्षेत्र में रूक-रूक कर बारिश भी हो रही है. लगातार हो रही बारिश से कन्हर नदी पर बने एनीकट के उपर से पानी बह रहा है इसके बावजूद लोग लापरवाही पूर्वक एनीकट के उपर से नदी पार कर रहे हैं. एक युवक नदी के तेज बहाव के बीच एनीकट के उपर से अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहा है. वीडियो आज रविवार को कन्हर…
रांची। राजधानी के नामी जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या के मुख्य आरोपी छोटू कुजूर के घर की रविवार को पुलिस कुर्की करने वाली थी। पंडरा ओपी अंतर्गत हेसल जतरा मैदान के पास उसके घर गयी भी लेकिन पुलिस ने कुर्की नहीं की। कुर्की करने से पहले छोटू कुजूर ने रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। इधर कुर्की जब्ती की कार्रवाई रोक दी गई है। फिलहाल रांची पुलिस की टीम छोटु कुजूर से पूछताछ कर रही है। कुर्की के लिए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में टीम बनायी गयी थी। खड़ी कार में घटी थी घटना रांची के…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सवारियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। बस में 33 श्रद्धालु सवार थे। बताया गया है कि हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 20 को सुरक्षित बचा लिया गया है। अन्य की तलाश के लिए टीमें लगी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, 33 यात्रियों के साथ त्रिमूर्ति ट्रैवल्स की बस गंगोत्री धाम से यात्रा के बाद वापस लौट रही थी। गंगनानी के पास बस क्रॉस बैरियर को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। इसी दौरान भागीरथी नदी के किनारे कुछ पेड़ और मलबे के सहारे जा रुकी। इस दौरान…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। नगर के मंडी प्रांगण में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा महिला सम्मेलन सह जागृति शिविर का आयोजन विधायक बृहस्पत सिंह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रामचंद्रपुर विकासखंड की सभी पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थिति रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका का वेतन वृद्धि के लिए जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा विधायक का सम्मान शाल श्रीफल देकर किया किया गया। वही सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें विधायक के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के कार्यों की जमकर सराहना…
कोडरमा, अरुण सूद। भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा जल शक्ति अभियान एप्प (JSA APP) तैयार किया गया है। जिसमें जल संबंधित जल संरचना (WATER STRUCTURE) का जियो टैगिंग एप्प के माध्यम से किया जाना है। इसी को लेकर उप विकास आयुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सह जल शक्ति से संबंधित बैठक डीआरडीए सभागार में संपन्न हुआ। जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी के द्वारा भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय और एन.आई.सी के द्वारा विकसित जल शक्ति अभियान एप्प की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमे जल संबंधित Water structure का Geo tagging की जाएगी। जिला अभियंता जिला परिषद्, कार्यपालक अभियंता…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है। केसी वेणुगोपाल, अजय माकन ने पॉलिटिकल अफेयर कमेटी और लोकसभा पर्यवेक्षकों की बैठक में जानकारी दी है। 2 सितंबर को राहुल गांधी तो 8 को राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का दौरा है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, हमारा एक ही लक्ष्य है 75 सीट। वेणुगोपाल ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में हमारे इस टारगेट को लेकर हमने चिंतन किया प्लान किया, हम जीतेंगे। प्रभारी कुमारी सैलजा ने भी कहा कि, हर रिपोर्ट में हमें 75 प्लस सीटें मिल रही है। भले ही…
दरभंगा : प्रेम है तो केवल ढाई अक्षरों का बहुत छोटा सा शब्द, पर अर्थ काफी गहरा है। तभी तो प्रेम में पागल लोग सरहद पार कर विदेश से चले आते हैं। चार बच्चों की 30 वर्षीय मां सीमा गुलाम हैदर अपने प्रेम को पाने के लिए पाकिस्तान से भारत चली आई थी। दूसरी तरफ राजस्थान की 34 वर्षीय विवाहिता अंजू पाकिस्तान चली गई थी। दो बच्चों की मां है महिला इसे लेकर लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बाकरगंज स्थित गायत्री मंदिर मोहल्ला में शुक्रवार की देर रात से हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। नेपाल निवासी संगीता देवी अपने दोनों बच्चों को…
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 5 अगस्त को तोशाखाना केस में गिरफ्तार किया गया था। तब से वो पंजाब की अटक जेल में बंद हैं। अब उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने इमरान को जहर दिए जाने की आशंका जताई है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अगस्त को पंजाब के होम सेक्रेटरी को लिखे पत्र में बुशरा बीबी ने इमरान को रावलपिंडी की अदियाला जेल में ट्रांसफर करने की अपील की। उन्होंने कहा- मेरे पति को जेल में घर का बना खाना खाने की इजाजत भी नहीं दी गई है। ये मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अभद्र और अपमानजनक पोस्ट को लेकर एक याचिका पर सुनवाई की। जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस प्रशांत कुमार की बेंच ने कहा कि सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने वालों को सजा मिलनी जरूरी है। बेंच ने कहा कि ऐसे लोग माफी मांगकर आपराधिक कार्यवाही से नहीं बच सकते हैं। उन्हें अपने किए का नतीजा भुगतना होगा। कोर्ट ने तमिल एक्टर और पूर्व विधायक एस वे शेखर (72) के खिलाफ दर्ज मामले को खारिज करने से इनकार कर दिया। उनके खिलाफ महिला पत्रकारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का केस…
अररिया। शुक्रवार की सुबह को बिहार के अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड में पत्रकार विमल कुमार यादव की उनके आवास प्रेमनगर साधु आश्रम स्थित आवास पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पत्रकार की हत्या के बाद यह घटना पूरे जिले में आग की तरह फैल गया। विमल कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया लाया गया तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश देखा गया। वहीं, एसपी अशोक कुमार सिंह के पहुंचने पर पोस्टमार्टम में विलंब होने पर लोग आक्रोशित हो गए। एसपी ने लोगों…