- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
आरएस पुरा। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर एवं जम्मू कश्मीर पुलिस के डिप्टी एसपी के हुए बलिदान के बाद देशभर में लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस घटना के विरोध में गुरूवार को आरएस पुरा में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार तरीके के साथ प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला फूंका। समाज सेवक एवं भाजपा नेता इंद्र सूदन की अध्यक्षता में कस्बे के पुराना पिंड चौक में हुए इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भारत सरकार से…
जयपुर, 14 सितंबर (हि.स.)। फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का कहना है कि हिंदी हमारी अपनी भाषा है और हमें हिंदी पर गर्व होना चाहिए। इंडस्ट्री में आपसी संवाद की भाषा भले ही इंग्लिश हो लेकिन फिल्मों की कहानी और संवाद तो हिन्दी में ही होते हैं। इंग्लिश या अन्य दूसरी भाषाओं के शब्दों का प्रयोग करने से हिंदी का महत्व कम नहीं हो जाता। उन्होंने यह भी कहा कि हम अपनी भाषा में ही अपने विचार अधिक सशक्तता से प्रस्तुत कर सकते हैं। यह बात शिल्पा शेट्टी ने आज जयपुर में मीडिया से कही जहाँ वे अपनी नई फिल्म “सुखी”…
नई दिल्ली, 14 सितंबर (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत की ओर से दर्ज मानहानि मामले में आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। एडिशनल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने अशोक गहलोत की बरी करने की मांग करने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने इस याचिका पर 19 सितंबर को फैसला सुनाने का आदेश दिया। अशोक गहलोत की ओर से बरी करने की मांग की गई है। आज सुनवाई के दौरान इस मामले के शिकायतकर्ता गजेंद्र सिंह शेखावत भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए।…
रांची, 14 सितम्बर (हि. स.)। नगर विकास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने नगर विकास और जुडको की ओर से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की गुरुवार को समीक्षा की। समीक्षा के दौरान चौबे ने निकायों के प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर की कोई गली अंधेरे में नहीं रहे। उन्होंने जुपमी भवन के सभागार में अधिकारियों-पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिकायत के 48 घंटा के अंदर बल्ब को बदल दिये जाने का प्रावधान हैं। इस कार्य के लिए एजेंसी ईएसएल को नियुक्त किया गया है। जिस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं हैं वहां का प्रस्ताव…
रांची, 14 सितम्बर (हि. स.)। होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में गला काटकर आत्महत्या करने वाले कैदी रहमतुल्लाह अंसारी के परिजनों ने गुरुवार को शव के साथ कांके चौक पर जाम लगा दिया। हालांकि, कुछ देर के बाद प्रशासन के समझाने बुझाने पर जाम समाप्त हो गया। इससे पहले रिम्स में रहमतुल्लाह के शव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। उसकी वीडियोग्राफी भी करायी गयी। सैकड़ों की संख्या में परिजन और गांव के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन और साथ आये लोग शव के साथ…
धमतरी,14 सितंबर (हि.स.)।बीते दो दिनों से धमतरी जिले में रूक-रूक कर झमाझम बारिश हो रही है। यह बारिश धान फसल के लिये फायदेमंद है। लेकिन बदली छाए रहने से कीट प्रकोप बढ़ने की भी संभावना है। धमतरी जिले में करीबन 20 दिनों तक अच्छी बारिश नहीं हो पाई थी जिसके कारण असिंचित क्षेत्रों के धान फसल पीले पड़ गए थे। जो अब बारिश होने के बाद फिर से संभल सकता है। पिछले दो दिनों से अंचल में बारिश रूक-रूक कर हो रही है, जिससे खेतों में अब पानी रूकने लगा है। पानी के अभाव में निंदाई का कार्य भी थम…
धमतरी,14 सितंबर (हि.स.)। 15 बसों की जांच कर यातायात पुलिस ने फिर से औपचारिकता निभाई। यातायात में डीएसपी बैठाने के बाद भी कोई विशेष काम नहीं हो पा रहा है। प्रतिबंधित क्षेत्र रूद्री रोड में प्रतिदिन रेत लाने-ले जाने वाले हाइवा वाहन दौड़ रहे हैं। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने अपने आंखें बंद कर रखी है। अधिकतर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी विभाग का और अपना निजी लक्ष्य पूरा करने में व्यस्त हैं। इसलिए खानापूर्ति की कार्रवाई हो रही है। 14 सितंबर को यातायात के डीएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने यात्रियों की सुरक्षा एवं दुर्घटना रहित यात्रा के उद्देश्य से स्टाफ के…
धमतरी,14 सितंबर (हि.स.)।छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट संगठन रायपुर के आह्वान पर 14 सितंबर को जिले भर के निजी स्कूल बंद रहे। आरटीई की राशि बढ़ाने, रुकी हुई राशि देने सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धमतरी के गांधी मैदान में निजी स्कूलों के संचालकों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में स्कूल संचालकों ने अपनी मांगें रखी और अधिकार की लड़ाई लड़ने की बात कही। मांगें पूरी नहीं होने पर 21 सितंबर को प्रदेश भर के निजी स्कूलों के संचालकों राजधानी रायपुर में उपस्थित होकर प्रदर्शन करने की बात कही। आरटीई की राशि में 12 वर्षों कोई वृद्धि नहीं की गई…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। यह एक अजीब बात है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद जनपद पंचायत रामानुजगंज के कार्यालय में आम आदमी पार्टी का विज्ञापन छापा गया है, विज्ञापन में एक मौका केजरीवाल को देने की अपील की गई है। इससे भी मुख्य बात यह है कि जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के रामानुजगंज कार्यालय के बाउंड्री में इस तरह की बातें लिखी गई है। आखिरकार इसे अधिकारियों की सहमति समझे या फिर लापरवाही लगभग दो माह से लिखा हुआ यह बोर्ड आज तक कोई नहीं देख पाया है। विज्ञापन में एक मौका केजरीवाल को और नीचे आम आदमी पार्टी…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। रामानुजगंज फोरेस्ट रेंज के कंचननगर गांव में बीते रात अचानक पहुंचे दो हाथियों ने खेत में लगी धान और मक्का की फसलों को नुकसान पहुंचाया. इससे करीब आधा दर्जन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है. किसानों की तीन एकड़ में लगी फसल बर्बाद हुई है. वे अब मुआवजे की आस में हैं. मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग ग्रामीणों का कहना है कि फोरेस्ट विभाग की तरफ से उन्हें फसलों के नुकसान पर बहुत कम मुआवजा राशि दिया जाता है. किसान मुआवजे की राशि को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं जिससे उनके नुकसान की भरपाई हो…