- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर, अनिल गुप्ता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों रुपए की नगदी और सोना की डकैती के मामले में रामानुजगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान रामानुजगंज से ट्रक में छिपाकर रखे गए करोड़ों रुपए नकदी और सोना के साथ तीन आरोपियों को रात के 1 बजे गिरफ्तार किया है. लूट की रकम को लेकर ये आरोपी झारखंड भागने की फिराक में थे. सूत्रों से मिली जानकारी में ये सभी बिहार झारखंड के प्रोफेशनल डकैत थे. इसमें मास्टरमाइंड कौन है और कितने लोग शामिल थे इनके पास कौन-कौन से हथियार थे पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कड़ाई…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। रामानुजगंज थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अतुल दुबे ने कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना की मिशाल पेश की है। अतुल एक वर्ष पूर्व लिवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी। जिसके बाद अतुल की जीवनसंगिनी ने लीवर दान देकर अतुल की जान बचाई। लिवर ट्रांसप्लांट के महज कुछ माह बाद ही अपनी ड्यूटी में तैनात हो गए। विपरीत परिस्थियों में भी नहीं मानी हार दरअसल बीते वर्ष अतुल दुबे लिवर की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। जब परिवारवालों को पता चला कि अतुल की लिवर पूर्णतः खराब हो…
कोरबा। पाली इलाके में एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। बतरा गांव के समीप खेत में करीब 12 फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मोहौल बन गया। खेत में काम कर रहे लोग भी मौके से भाग गए। जैसे ही मगरमच्छ की खबर इलाके में फैली इसे देखने लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा। बता दें कि पूरा मामला जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर पाली ब्लॉक के बतरा गांव का है। बिजराभौना गांव में रहने वाले किसान देवचरण उईके सुबह के वक्त अपने खेत पहुंचे और उन्होंने अपने ही खेत में काम करने लगे तभी उनको धान की फसल…
रांची। अखंड सौभाग्य की कामना का परम पावन व्रत हरितालिका तीज सोमवार को विधि-विधान के साथ मनाया गया। हरितालिका तीज व्रत के पवित्र मौके पर सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखकर पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि, उन्नति, प्रगति और यश की कामना भगवान से की। मान्यता के अनुसार मां पार्वती ने इस व्रत को शिवजी को पति के रूप में पाने के लिए किया था। इस व्रत में भगवान शिव और मां पार्वती का पूजन विधि-विधान से किया जाता है। सुहागिनों ने अपने-अपने घरों एवं मंदिरों में विधि-विधान के साथ हरितालिका तीज व्रत की पूजा-अर्चना कर पति के लिए लंबी उम्र की…
कोडरमा, अरुण सूद। कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद से लापता हुए आठ वर्षीय अब्दुस की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार को एक सुनसान घर से बरामद किया गया। कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद निवासी पत्रकार आफताब आलम के भांजा आठ वर्ष के अब्दुस समद उर्फ अलसमद की जघन्य हत्या में शामिल अपराधियों की अबतक पहचान नहीं हो पायी है। हालांकि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, पर अबतक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। पूरे कोडरमा में यह मामला चर्चा का विषय बना है, वहीं लोगों में बड़ा…
रांची। बकोरिया कांड मामले में सीबीआइ की ओर से दायर की गयी क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट पिटीशन पर सोमवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन याचिकाकर्ता अदालत में नहीं पहुंचा़ इस कारण अदालत अब इस मामले की सुनवाई 19 अक्टूबर को करेगी। सुनवाई सीबीआइ के एसडीजेएम प्रवीण उरांव की अदालत में चल रही है। प्रोटेस्ट पिटीशन मृतक उदय यादव के पिता जवाहर यादव ने दाखिल किया है। याचिका कंप्लेन केस 7203/23 के रूप में स्वीकार किया गया है। इससे पहले 27 अगस्त को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने सीबीआइ की ओर से दाखिल की गयी क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार…
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने सोमवार को महाप्रबंधक राजभाषा पुरस्कार, क्षेत्रीय हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन, हिंदी निबंध और हिंदी वाक प्रतियोगिताओं तथा राजभाषा पखवाड़े के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं सहित कुल 90 रेल कर्मियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उत्तर रेलवे ने 3-13 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान राजभाषा के प्रचार प्रसार को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजभाषा पखवाड़े के समापन कार्यक्रम के अवसर पर आज (सोमवार) क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी की…
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें तीन फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की है। नई कीमतें एक अक्टूबर, 2023 से लागू होंगी। कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि यह मूल्य वृद्धि पूर्व में उत्पादन लागत में हुई बढ़ोतरी के प्रभाव को कम करने के लिए की जा रही है। कंपनी के मुताबिक यह मूल्य वृद्धि वाणिज्यिक वाहनों की पूरी श्रृंखला पर लागू होगी। टाटा मोटर्स इसके पहले एक अप्रैल, 2023 को भी कमर्शियल वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में पांच फीसदी तक का इजाफा कर चुकी है।…
कोलंबो। भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 का खिताब जीत लिया है। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम को एशिया कप 2023 की टॉफी जीतने के लिए मात्र 51 रन बनाने थे। भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए मात्र 6.1 ओवर में ही 51 रन बनाकर 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। फाइनल में भारतीय टीम की जीत के हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रहे, जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करके 6 विकेट झटके। इस कारण श्रीलंका की टीम मात्र 50 रन पर ही ऑलआउट हो गई। रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा…
कोडरमा, अरुण सूद। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिमरिया जंगल में शनिवार की देर रात गुप्त सूचना पर लकड़ी जब्त करने पहुंची वन विभाग की टीम पर हुए हमले में दो वनरक्षी गम्भीर रूप से घायल हो गए। यह हमला लकड़ी तस्करी में शामिल लोगों ने किया। घायलों में वनरक्षी राजेश शर्मा और ललन किशोर हैं। दोनों घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। इनके अलावा वनरक्षी अभिमन्यु कुमार और बंटी कुमार को मामूली चोटें आई है। सदर अस्पताल में इलाजरत घायल वनरक्षी ने बताया कि रेंजर…