- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। एशियन रग्बी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को झारखंड के डेविड मुंडा दिल्ली से चाइनीज ताइपे के लिए रवाना होंगे। डेविड मुंडा को भारतीय टीम शामिल किए जाने पर झारखंड रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु जलान, वरीय उपाध्यक्ष केके सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित संघ के अन्य सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव हेजाज असदक ने गुरुवार को बताया कि अंडर 18 एशियन रग्बी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए झारखंड के डेविड मुंडा आज दिल्ली से चाइनीज ताइपे के लिए भारतीय टीम के साथ रवाना होंगे। भुवनेश्वर में डेविड…
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि 2070 तक देश को कार्बन तटस्थ बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को हासिल करने के लिए निर्माण क्षेत्र में हरित पहल की जाएगी। गडकरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि परिवहन मंत्रालय सड़क निर्माण में नगर निगम के कचरे का उपयोग करने के लिए नीति को अंतिम रूप दे रहा है। इसके अलावा सरकार जीवाश्म ईंधन का उपयोग नहीं करने के लिए निर्माण उपकरण निर्माताओं को प्रोत्साहन देने पर भी विचार कर रही है। देश को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने…
रायपुर , (हि.स.)। शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग हृदय है। इसकी देखभाल के लिए हमें अत्यंत जागरूक रहने की जरूरत है क्योंकि अनियमित दिनचर्या और तंबाकू उत्पादों के सेवन की वजह से कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक की समस्या आने लगी है। इसलिए दिल के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सतर्क करने के लिए ही प्रतिवर्ष 29 सितंबर को ‘विश्व हृदय दिवस’ (World Heart Day) मनाया जाता है। डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में ही देखें तो जनवरी 2023 से अगस्त 2023 तक कुल 1,080 मामले (इनमें बच्चों में हृदय संबंधी समस्या के…
पलामू, (हि.स.)। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से टाटानगर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में अपने एक दोस्त के साथ सवार होकर बोकारो अपने घर लौट रहा एक 22 वर्षीय युवक गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन से पहले कोयल नदी में गिर गया। सूचना मिलने के बाद गढ़वा रोड रेलवे सुरक्षा बल- आरपीएफ ने उसका रेस्क्यू किया और करीब 80 फीट ऊपर रस्सी के सहारे खींच कर युवक की जान बचाई गई। युवक को मामूली चोट आई है। उसका इलाज विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। डॉक्टर ने उसे खतरे से बाहर बताया है। इस संबंध में आरपीएफ गढ़वा रोड के प्रभारी…
रांची,(हि. स.)। रांची में गुरुवार सुबह से ही ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डेली मार्केट और मेन रोड में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। तैनात जवानों को डीएसपी की ओर से सुबह में ब्रीफिंग भी किया गया। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जुलूस होकर गुजरने वाले रास्ते में काफी संख्या पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। ये भी पढ़िए…. https://offbeatnews.in/chief-minister-congratulated-on-eid-miladunnabi/
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है। पैगम्बर साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी के पवित्र मौके पर उन्होंने देश-दुनिया में अमन-चैन और लोगों की खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब का सद्भाव, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम पूरे समाज को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। आप सभी स्वस्थ रहें, सुखी रहें, खुशहाल रहें, यही दुआ करता हूं। ये भी पढ़िए…. https://offbeatnews.in/vishwajeet-will-represent-jharkhand-in-the-national-school-sports-competition/
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेटे विश्वजीत एच सोरेन तमिलनाडु में होने वाली 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। शतरंज के खेल में विश्वजीत सहित 20 खिलाड़ियों ने झारखंड की टीम में जगह बनायी है। राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए चेस समेत आठ खेलों का ओपन ट्रायल हुआ था। बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेलगांव में आयोजित चेस के ट्रायल में सीएम के बेटे विश्वजीत एच सोरेन ने राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए स्थान पक्का किया। चेस खेल का ट्रायल इंटरनेशनल आर्बिटर दीपक कुमार की देखरेख में आयोजित किया गया…
बलरामपुर। मंगलवार को जिले के बलरामपुर आमंत्रण धर्मशाला में ज्ञानयज्ञ परिवार द्वारा संचालित ‘समाज शक्तिकरण पखवाड़ा’ का समापन किया गया। यह पखवाड़ा 12 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक चला। इसके अंतर्गत रामानुजगंज नगर के सभी वार्डों के अलावा रामचन्द्रपुर, मरमा, महावीरगंज धनपुरी नगरा, चाकी, गांज़र एवं पिपरौल के आसपास के गांवों में भी अभियान को यज्ञ, मानसपाठ जैसे धार्मिक एवं वैचारिक विचार-मंथन के साथ सकुशल चलाया गया। कार्यक्रम समापन के अवसर पर देश के मौलिक चिंतक बजरंग मुनि उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए सभी सामाजिक कार्यों से त्यागपत्र की घोषणा की और अपनी सारी जिम्मेदारी रामानुजगंज के लोगों…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आदिवासियों के सरना धर्म कोड की मांग पर जल्द और सकारात्मक फैसला करने का आग्रह किया है। यह जानकारी बुधवार को मुख्यमंत्री ने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर दी है। उन्होंने पत्र की फोटो भी ट्विटर पर साझा की है। इस ट्वीट में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टैग भी किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखा है कि देश का आदिवासी समुदाय पिछले कई वर्षों से धार्मिक अस्तित्व की रक्षा के लिए जनगणना कोड में प्रकृति पूजक आदिवासी/सरना धर्मावलंबियों को शामिल करने की मांग को लेकर संघर्षरत है। साथ ही पूरा…
रांची। एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए बुधवार को अल्बर्ट एक्का से सुजाता चौक तक मुख्य सड़क पर अभियान चला, जिसमें पंजाब स्वीट्स का सामान और लाइव काउंटर अंदर कराया गया और कड़ी चेतावनी दी गई। दूसरी ओर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभारी ट्रैफिक एसपी राजकुमार मेहता ने एक बार फिर नया प्लान तैयार किया है। अब सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े किए जाने वाले वाहनाें के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। इसके लिए उन्होंने एक टीम बनाई है। उन्होंने बताया कि टीम में एक पदाधिकारी सहित पांच…