- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची, (हि. स.)। रांची के कांके थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी अवधेश यादव पर दिनदहाड़े गोली चलवाने के आरोपित चितरंजन कुमार को पटना स्थित बेऊर जेल से शुक्रवार को रांची लाया गया। इसके बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने चितरंजन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया। इससे पूर्व पटना पुलिस और रांची पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच चितरंजन को रांची सिविल कोर्ट लाया गया। चितरंजन एक्साइज एक्ट के मामले में बेऊर जेल में बंद था। उसपर पटना के गांधी मैदान थाना में 30…
खूंटी, (हि.स.)। सीखने की न कोई उम्र होती है और न ही ज्ञान का अंत होता है। हम जितना ज्ञान अर्जित करेंगे, उतना ही आगे बढ़ेंगे। सीखने से ही विकास का द्वार खुलता है। यह कहना है कर्रा प्रखंड के घासीबारी गांव की जागरूक महिला किसान सुनीता बारला का। आज वह महिला किसानों के लिए आईकॉन बन चुकी है। सुनीता का परिवार कृषि पर ही आश्रित है। परिवार द्वारा सिर्फ धान की ही खेती की जाती थी, वह भी परंपरागत तरीके से। इससे परिवार की माली हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। ऐसी स्थिति में सुनीता ने कुछ…
गिरिडीह, (हि.स.)। नेशनल हाइवे पर डीजल की कटिंग करने वाले अपराधियों ने एक ट्रक चालक की पिटाई की और फिर गोली मार दी। इलाज के दौरान धनबाद में घायल चालक की मौत हो गई। यह घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। मृतक सत्यनारायण प्रजापति राजस्थान के भीलवाड़ा जिला अंतर्गत शाहपुर का निवासी था। बताया जाता है कि ट्रक (आरजे 09जीबी 1106) आयरन ब्लेड लोड कर दुर्गापुर से ग्वालियर जा रहा था। निमियाघाट-डुमरी बॉर्डर पर गुरुवार रात करीब एक बजे ट्रक खराब हो गया, जिस कारण से गाड़ी रोड किनारे खड़ी कर दी गई। इस बीच रात लगभग 2:30 बजे एक…
पलामू,(हि.स.)। जिले के जपला-छतरपुर मुख्य पथ के झरगडा मोड़ स्थित शामुडीह बीर कुंवर के समीप बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटना में झरगड़ा गांव का दिलीप कुमार (26) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक ही बाइक पर सवार तीन अन्य युवक पतरा गांव के शशि कुमार (19) , झरगड़ा गांव के सचिन कुमार सिंह (21) और अक्षय कुमार (19) को ग्रामीणों ने तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल…
रांची, (हि. स.)। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को रांची के भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचे। राज्यपाल वहां पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) के टोंटा क्षेत्र में हुए आईईडी ब्लास्ट में 209 कोबरा बटालियन के घायल इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार से मिले और उनका कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में एक जवान राजेश कुमार बलिदान और एक जवान भूपेंद्र घायल हो गये थे। ये भी पढ़िए …… https://offbeatnews.in/bhoomipujan-of-the-construction-work-to-be-done-at-the-cost-of-rs-3-crore-78-lakh-on-the-famous-ramchaura-hill-of-village-rajbandha/
बलरामपुर। जिले के ग्राम रजबंधा में प्रसिद्ध रामचौरा पहाड़ी पर चढ़ने के लिए सीढियां पहुंच मार्ग और भव्य मंदिर के निर्माण हेतु विधायक बृहस्पति सिंह ने सीढियां निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. लंबे समय से रामचौरा सेवा समिति और क्षेत्रवासियों के द्वारा यहां पहाड़ी की चोटी पर पहुंचने के लिए लिए सीढियां और मंदिर निर्माण कराने की मांग की जा रही थी इस मांग के पूरे होने में समिति के सदस्यों का अहम योगदान रहा है. समिति के द्वारा पैदल ही कंधे पर छड़ सीमेंट गिट्टी रेत उपर ले जाकर मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है. वन विभाग…
चतरा, गीतांजलि। जिले के सिमरिया को जब चोरकारी पॉवर ग्रिड से जोड़ा गया था तो यह दावा किया गया था कि सिमरिया में अब जीरो पॉवर कट बिजली मिलेगी।मगर सूरते हाल यह है कि सिमरिया में चार दिनों से बिजली नहीं है।लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए तरस रहे हैं।सिमरिया चौक की दुकानें छह बजे शाम में बंद हो जा रही है।गांवों कस्बों में शाम के बाद गुप्प अंधेरा छा जा रहा है।जिस जिले में एशिया की सबसे बड़ा पावर प्रोजेक्ट के अलावा सबसे बड़ी कोयला परियोजना हो, उस जिले के लोगों को अगर बिजली के लिए तरसना पड़े तो…
चतरा। जिले के सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय से कुछ मीटर दूरी पर स्थित हर्षनाथपुर गांव के कार्डधारियों को सितंबर माह के अनाज देने में भारी कटौती की जा रही है।इससे कार्डधारी काफी नाराज और आंदोलित हो रहे हैं।इस बारे में बनहे मुखिया सुधीर सिंह, उपमुखिया जीवन सिंह और हर्षनाथपुर के कार्डधारियों ने अनुमंडल अधिकारी को लिखित आवेदन देकर डीलर जलाल अंसारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मुखिया सुधीर सिंह, उपमुखिया जीवन सिंह,कार्डधारी मालती देवी, कुंती देवी, आरती देवी सहित अन्य ने आरोप लगाया कि उक्त डीलर प्रत्येक अंत्योदय कार्डधारी को 15 किलो और लाल कार्डधारी को 10…
पाकुड़। पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड स्थित एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में रहने वाले एक सौ से अधिक स्टूडेंट्स बीमार हो गए। बच्चों के बीमार होने की घटना सिद्धू कानू मुर्मू रेजिडेंशियल इंग्लिश स्कूल के हॉस्टल की है। बताया जा रहा है कि बच्चों के तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन आनन-फानन में उनका इलाज पाकुड़िया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पश्चिम बंगाल के रामपुर हाट में कराया। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं। कई बच्चों को उनके अभिभावक के साथ घर भेज दिया गया है। बच्चे कैसे हुए बीमार प्राप्त जानकारी…
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि सरना समाज के लोगों को सरना धर्म कोड के नाम पर गुमराह मत कीजिए। उनके हितों के लिए आपके हाथ में जो है उसे लागू कीजिए। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को याद दिलाया है कि राज्य में स्थापित रीति रिवाज, वेशभूषा और परंपराओं को माननेवाले अनुसूचित समाज के लोगों का ही एसटी जाति प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दें। समाज के लोगों की यह मांग लंबे समय से है। रघुवर दास ने अपनी चिट्ठी में लिखा है…