- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची, 08 नवम्बर (हि. स.)। राजधानी रांची में इस बार धनतेरस 10 नवम्बर (शुक्रवार )को मनाया जाएगा। इस दिन त्रयोदशी तिथि दिन में 11.47 बजे प्रारंभ होगी और 11 नवंबर को दिन में 1.13 बजे समाप्त होगी। धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है, इसलिए यह पूजा 10 नवम्बर को ही मनाया जाएगा। पंडित राजेन्द्र पांडेय ने बुधवार को बताया कि इस बार धनतेरस में शुभ संयोग बन रहे हैं। हस्त नक्षत्र योग होने से व्यापारियों को लाभ मिलेगा। इस नक्षत्र में की गई खरीदारी स्थाई होगी। उन्होंने बताया कि धन त्रयोदशी के दिन सोना, चांदी, वाहन,…
रांची, 08 नवम्बर (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों के लिए नहीं बल्कि उद्योगपतियों के लिए काम करती है। भाजपा की सरकार गरीबों को नहीं देख रही है, केवल बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देख रही। उन्होंने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 4.5 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की, जिसमें वह गरीबों से मिले किसानों से मिले, महिलाओं से मिले, सभी को गले लगाकर चले। उन्होंने कहा कि आज वे हमसे पूछते हैं कि कांग्रेस ने देश…
रांची, 8 नवंबर (हि.स.)। झारखंड हाई कोर्ट में गिरिडीह के बर्खास्त मेयर सुनील कुमार पासवान की ओर से उनके जाति प्रमाण पत्र काे गलत बताते हुए रद्द करने के आदेश के खिलाफ दायर अपील की सुनवाई बुधवार को हुई। मामले में मेंटिबिलिटी (याचिका स्वीकृति योग्य है या नहीं) पर सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि इनके पिता वर्ष 1982- 83 में सरकारी सेवा पर रहते हुए सचिव, व्यापार मंडल गिरिडीह के पद पर थे। याचिकाकर्ता की शिक्षा दीक्षा एवं लालन-पालन गिरिडीह में ही हुआ। इस दौरान गिरिडीह के सक्षम प्राधिकार ने इनका जाति प्रमाण पत्र…
खूंटी, 8 नवंबर (हि.स.)। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उलिहातू आगमन के मद्देनजर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और डीजीपी अजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने बुधवार को खूंटी और उलिहातू का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा ट्रैफिक व्यवस्था, रूट लाइन की व्यवस्था बेहतर बनी रहे। यह भी निर्देश दिया गया कि जिला और पुलिस प्रशासन को पूर्ण व्यवस्थित रूप…
जमशेदपुर, (हि.स.)। एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा बांकी डैम में नहाने के दौरान बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी रेयान क्रूज टोप्पो (14) और उसके साथी बिरसानगर जोन नंबर-एक निवासी साइमन जॉन (16) की डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थानीय मछुआरों की मदद से दोनों शवों को रविवार देर रात बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि रविवार को रेयान का जन्मदिन था। वह अपने साथी रॉबी और निशांत के साथ जन्मदिन मनाने गया था। सभी अपने घर पर फुटबॉल खेलने की बात कहकर निकले थे। घटना के बाद निशांत ने…
अयोध्या, (हि स)। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि स्थल पर निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में 22 जनवरी को पूज्य संतों की उपस्थिति में रामलला विराजमान हो जाएंगे। रामलला विराजमान होने की खुशी में 22 जनवरी को ही सूर्यास्त के बाद देशभर के सभी हिंदू घरों में दीपक जलाए जाएंगे। त्रेतायुग में 14 वर्ष बाद वनवास से वापस अयोध्या आने पर श्रीराम के स्वागत में घर-घर दीप जलाए गए थे। ठीक उसी प्रकार 22 जनवरी को देशभर में दीपोत्सव जैसा दृश्य देखने को मिलेगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि राम…
न्यूयॉर्क, (हि.स.)। कार दुर्घटना के बाद भारतीय मूल के सिख बुजुर्ग को एक व्यक्ति ने निर्मम तरीके से पीटा, जिससे सिर में आई गंभीर चोट के कारण बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में बुजुर्ग की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि, हम उस नफरत को अस्वीकार करते हैं जिसने इस निर्दोष की जान ले ली। डेली न्यूज के मुताबिक 19 अक्टूबर को न्यूयॉर्क शहर में एक कार दुर्घटना के बाद आरोपित 30 वर्षीय गिल्बर्ट ऑगस्टिन के बार-बार मुक्का मारे जाने से…
रांची, (हि.स.)। रांची के मोरहाबादी मैदान में पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से रावण दहन किया जायेगा। यहां रावण का 70 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है। वहीं कुंभकर्ण के 65 फीट और मेघनाथ के 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जायेगा। इसके अलावा 30-30 फीट की सोने की लंका भी तैयार की गयी है। इस वर्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिमोट से तीनों पुतलों का दहन करेंगे। पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, राजेश मेहरा, प्रवक्ता अरुण चावला, रणदीप आनंद, कुणाल आजमानी और राजेश खन्ना की ओर से बताया गया कि इस बार कोलकाता के कारीगर शेखर…
कोडरमा, अरुण सूद। शांतिपूर्ण दुर्गापूजा संपन्न कराने के लिए उपायुक्त मेघा भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर जयनगर व मरकच्चो प्रखंड और झुमरी तिलैया नगर परिषद् समेत कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डीसी ने सभी पूजा पंडाल समितियों के अध्यक्षों को निर्देश दिया कि महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था करेंगे। अग्नि से सुरक्षा संबंधित व्यापक इंतजाम रहे। पूजा पंडालों में छोटे-छोटे सुरक्षा के चीजों का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने पूजा पंडालों पर प्रतिनियुक्ति दण्डाधिकारी और पुलिस…
रायपुर। नकारात्मकता या खराब स्थिति से निकलना चुनौतीपूर्ण होता है। दुख हो या सुख, जीवन का मतलब आगे बढ़ते रहना होता है। इन सबमें अपनों का सहयोग मिल जाए तो कोई भी बड़ा मुकाम प्राप्त कर सकता है। यह कहना है डा. भारवि वैष्णव का। सीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पढ़ाई करते हुए वहीं रिसेप्शन में काम किया फिर प्रतिभा के दम पर आज वे ग्रुप के अलग-अलग शहरों के चार संस्थान का प्रबंधन संभाल रही हैं। डा. भारवि वैष्णव इससे पहले रिश्ता टूटने के कारण आठ माह तक डिप्रेशन में रही। इससे उबरकर उन्होंने बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन…