- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल बतौर जनप्रतिनिधि सदैव आमजनमानस की मदद के लिए कुछ अनोखा करने की कोशिश में जुटे रहते हैं। इसी कड़ी में वह 14 दिसंबर को 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराएंगे। विवाह मंडप का स्थल होगा डीपीएस शंकरपुर का विशाल प्रांगण। वहां न सिर्फ वर-वधू एक-दूजे का दामन थाम जिंदगी के सफर को आगे बढ़ाएंगे, बल्कि सुखद दांपत्य जीवन के आरंभिक चरण में उन्हें सदर विधायक की ओर से भरपूर सहयोग भी मिलेगा। एक तो शादी का बीड़ा भी सदर विधायक ने ही उठाया है, तो उनकी गृहस्थी की शुरूआत कराने की जिम्मेवारी भी ली…
कोडरमा, अरुण सूद। कोडरमा बाघीटांड स्थित परिसदन में कोडरमा विधायक द्वारा एक प्रेस वार्ता के दौरान धीरज साहू के ठिकानों से बरामद असीमित रुपए के खिलाफ जम कर बरसी। उन्होंने प्रेस वार्ता में अखबारों में छपी खबरों को दिखाते हुए बताया कि यूपीए गठबंधन सरकार में रोज भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े धमाके हो रहे हैं। कांग्रेस गठबंधन में हमेशा से करप्शन से नाता रहा है। आयकर विभाग का आज तक का संभवतः सबसे बड़ा काला धन बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कांग्रेस राज्यसभा सांसद सह शराब कारोबारी धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से 300 सौ करोड़ से अधिक रूपए की बरामदगी…
कोडरमा, अरुण सूद। रविवार को प्रेम रावत का 66वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। तीन दिवसीय शिविर का आयोजन झुमरी तिलैया के श्री हंस योग साधना केंद्र में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्रेम रावत के विचारों को आये हुए श्रद्धालुओं के बीच रखा गया। उनका कहना है कि हर मनुष्य के अंदर शांति वास करती है। इसे महसूस करना हर मनुष्य का कर्तव्य होता है। जन्मदिन के अवसर पर झारखंड के अलावा अन्य राज्यों के तकरीबन 3 हजार श्रद्धालु पहुंचे। आपको बताते चलें कि बीते महीने 26 नवंबर को बोधगया प्रेम रावत का एक भव्य प्रोग्राम हुआ। इस…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। विष्णुदेव साय को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। यह फैसला विधायक दल की बैठक में रविवार को लिया गया है। विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक है। आज सुबह से ही कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर गहन चिंतन मनन चलता रहा। मुख्यमंत्री पद के लिए डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, विष्णुदेव साय, रेणुका सिंह, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, लता उसेंडी के नाम चर्चा में थे। निर्वाचित विधायकों से अलग-अलग बात करके उनकी राय ली गई। तीनों पर्यवेक्षकों अर्जुन…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीजेपी का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सस्पेंस का आज खुलासा हो सकता है. आज 12 बजे बीजेपी के नए चुने गए 54 विधायकों की बैठक होने जा रही है. इसमें हिस्सा लेने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तैनात किए गए तीनों पर्यवेक्षक आज रायपुर पहुचेंगे. रायपुर के भाजपा कार्यालय में आज विधायक दल की बैठक होगी. छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनेवाल और दुष्यन्त कुमार गौतम को पर्यवेक्षक बनाया है. भाजपा ने पिछले महीने विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी. पार्टी के प्रदेश…
बरेली (उत्तर प्रदेश)। बरेली-नैनीताल हाइवे पर आधीरात बाद दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यहां भोजीपुरा थाना से कुछ दूरी पर डंपर से टकराने के बाद एक कार में आग गई। कुछ ही देर में उसमें सवार सभी आठ बारातियों की मौत हो गई। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने इस हादसे में आठ लोगों की जान जाने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार कार सवार लोग बरेली शहर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बहेड़ी लौट रहे थे। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर कार से शवों को बाहर निकाला। डंपर से टकराने के बाद कार में आग…
हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेज मुकुंदगंज, हजारीबाग में शनिवार को लेक्चर सीरीज (व्याख्यानमाला) का समापन हो गया। समापन समारोह के अतिथि विभावि यूसेट के सहायक प्राध्यापक और एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ खेमलाल महतो ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन में पौधों के साथ जीव-जंतुओं और प्रकृति की अहम भूमिका है। उन्होंने उदाहरण के साथ बताया कि भारत की हर संस्कृति, धर्म और त्योहार प्रकृति का अनुपम उपहार है। इसके संरक्षण और संवर्द्धन के साथ संजोकर रखने की जरूरत है। उन्होंने स्मार्ट विलेज और सिटी की तरह जंगल, पहाड़ और नदियों को स्मार्ट बनाने की सलाह दी। उन्होंने…
रांची। कांग्रेस से राज्यसभा के सदस्य धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से 300 करोड़ से ज्यादा नकदी की बरामदगी पर शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस-झामुमो पर कड़ा प्रहार किया। साथ ही यह धनराशि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बताते हुए धीरज साहू पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। प्रदेश के सभी जिलों में भी भाजपा के विधायकों ने पत्रकार वार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष की मांगों को दोहराया तथा कांग्रेस झामुमो के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के इतिहास को उजागर किया। रविवार को सभी जिला…
गुमला। नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमला पुलिस को शनिवार को सफलता हाथ लगी है। गुमला थाना के टोटो गांव निवासी परवेज आलम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। परवेज आलम नक्सली समर्थक है। सक्रिय रूप से भाकपा माओवादी के लिए काम करता था।नक्सलियों तक विस्फोटक व जरूरत की सामग्री पहुंचाने के अलावा लेवी वसूलने का भी काम करता था। लेवी का पैसा वसूलने के बाद परवेज उन पैसों को नक्सली कमांडरों तक पहुंचाता था। गुमला के एसपी हरविंदर सिंह ने शनिवार को कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी।…
रांची। विजय हांसदा को दिल्ली भेजने की व्यवस्था करने के आरोप में साहिबगंज एसपी नौशाद आलम ईडी के राडार पर हैं। उन्हें ईडी की तरफ से दोबारा बुधवार को पूछताछ के लिए रांची स्थित कार्यालय बुलाया गया था लेकिन वो नहीं आये। नौशाद आलम ने ईडी को चिट्ठी लिख कर समय मांगा है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में लॉ एंड ऑर्डर का हवाला दिया है। अब ईडी तीसरी बार नौशाद आलम को समन कर बुला सकता है। इससे पहले नौशाद आलम से ईडी पूछताछ कर चुका है। साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन के मामले में मुख्य गवाह विजय हांसदा…