- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
जयपुर। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता भजनलाल शर्मा आज (शुक्रवार) दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह अपराह्न 12ः15 बजे राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पर होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम केंद्रीय नेता शामिल होंगे। प्रदेश के एक लाख से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। समारोह में 16 केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के 17 मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। समारोह…
नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में चूक का मुख्य साजिशकर्ता ललित झा दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने करीब सात घंटे पहले ललित झा की गिरफ्तारी की महत्वपूर्ण सूचना एक्स हैंडल पर साझा की है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि ललित झा ने गुरुवार रात समर्पण कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। ललित की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी थी। इस घटना के सिलसिले में पुलिस कई आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपितों के खिलाफ दिल्ली में भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के भेजे गये छह समन पर जवाबी पत्र भेजा लेकिन वह एजेंसी के समन को नजरअंदाज कर पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए। ईडी अब हेमंत सोरेन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और कार्रवाई के विकल्पों पर विचार कर रही है। एजेंसी अब हेमंत सोरेन के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी कराने और उनकी गिरफ्तारी के विकल्पों पर विधि विशेषज्ञों से परामर्श कर रही है। जमीन घोटाले की जांच कर रही ईडी ने सोरेन को पहली बार समन जारी कर 14 अगस्त को बुलाया गया था। इसके बाद उन्हें 24 अगस्त, नौ सितंबर, 23 सितंबर, 26…
हजारीबाग। डीपीएस शंकरपुर के मैदान में शहनाई गूंज रही थी। अलग-अलग मंडप में वर-वधू सपरिवार बैठे वैवाहिक उत्सव में सराबोर थे। वहीं बगल में नवदांपत्य जीवन की पहली गृहस्थी शुरू करने के साजो-सामान करीने से सजे थे। गेरूए कउरतआ-धओतई में किसी बेटी के पिता, तो किसी बहन के भाई बन हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल मेहमानों के आवभगत में जुटे थे। यह मौका था गुरुवार को 25 जोड़ों के सामूहिक विवाह का। जिसके सूत्रधार थे स्वयं सदर विधायक। वधू के परिजनों ने पहले ही स्वेच्छा से वर की तलाश कर ली थी। फिर सारी रस्में अदा कर 25 जोड़ों…
रांची। चाईबासा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड हार्डकोर भाकपा माओवादी नक्सली संजय गंझू उर्फ संजय टेक्निकल की गुरुवार को मौत हो गई। संजय की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मूल रूप से लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बेसरा गांव का रहने वाला था। रांची जेल में बंद रहने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे बीते छह दिसंबर को रिम्स में भर्ती कराया गया था। हार्डकोर माओवादी संजय गंझू पर राज्य सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। विशेष शाखा ने इस पर 25 लाख रुपये का इनाम…
रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से संबंधित अलग-अलग कंपनियों और उनके ठिकानों से रुपये बरामदगी का मामला झारखंड हाई कोर्ट तक पहुंच गया। जमशेदपुर के रहने वाले दानयाल दानिश ने इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई और ईडी से करवाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने गुरुवार को हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। जनहित याचिका में कहा गया है कि एक सांसद के ठिकानों से इतनी बड़ी नकदी का पकड़ा जाना एक गंभीर मामला है और इससे यह स्पष्ट रूप से प्रतीत होता है कि यह आर्थिक अपराध है। यह पैसा…
रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को लोकसभा में झारखंड में जल जीवन मिशन में हो रही गड़बड़ियों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही इसमें हस्तक्षेप करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग भी की। सांसद ने कहा कि झारखंड को भी केंद्र सरकार ने लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई लेकिन राज्य सरकार इस मिशन के क्रियान्वयन में रुचि नहीं दिखा रही है। उन्होंने सदन में यह आरोप लगाया कि राज्य की सरकार जानबूझकर इस योजना को फ्लॉप करने पर तुली हुई है। कहीं ठेकेदार 100-200 फीट बोरिंग कर रहे…
रांची। एचएस बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, साकची जमशेदपुर की छात्रा माधवी चौहान ने पश्चिम बंगाल के बोलपुर में 11 से 13 दिसंबर तक चले महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता-2023 के लिए पहली खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। माधवी को पदक के अलावा 15 हजार रुपये का कैश प्राइज भी मिला है। माधवी एचएस बालिका सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, साकची में बारहवीं की छात्रा है। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्या मंजू सिन्हा ने बताया कि माधवी ना केवल तीरंदाजी में, बल्कि पढ़ाई में भी तेजतर्रार है। फिलहाल, माधवी तीरंदाजी के साथ साथ…
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पांच सांसदों को आज लोकसभा में उनके अनुचित व्यवहार के लिए सदन की शीतकालीन सत्र की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया। संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर सदन की कार्यवाही आज प्रभावित रही है। विपक्ष इसपर गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से सदन में आकर बयान देने की मांग कर रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस के पांच सांसदों पर अनुचित आचरण का आरोप लगाते हुए उन्हें सदन से निलंबित किए जाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया गया। इसके बावजूद विपक्षी सदस्य सदन में हंगामा…
जयपुर। राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा शुक्रवार को सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अल्बर्ट हॉल (रामनिवास बाग) के बाहर होने वाले इस समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों की भी झलक देखने को मिलेगी। समारोह स्थल पर भाजपा के झंडों और होर्डिंग काउंटर सहित प्रधानमंत्री…