Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। नया साल 2024 दस्तक देने ही वाला है और इसके शानदार स्वागत के लिए हर तरफ धूम मची हुई है। नए साल की खुमारी में डूबे लोगों का पर्यटक स्थलों पर जाना शुरू हो चुका है। नया साल शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। वर्ष 2023 को अलविदा कह, नई उम्मीदों के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए सभी लोग बेहद उत्साहित हैं। अधिकांश लोग चाहते हैं कि नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से हो। अहले सुबह से ही रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा के लिए…

Read More

पटना। वर्ष 2023 के दिसम्बर माह के अंतिम दिनों में बिहार में भीषण ठंड पड़ रही है। पिछले तीन दिनों से धूप के दर्शन नहीं हुए हैं। राज्य के हर जिले में कोहरा छाया हुआ है और इसके साथ चल रही ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कोहरे के साथ शीतलहर की वजह से दिसम्बर माह के अंतिम दिन 31 दिसम्बर को सबसे ज्यादा ठंड लोग महसूस कर रहे हैं। राजधानी पटना सहित राज्य के 10 जिलों में सुबह शीतलहरी का प्रकोप देखने को मिला। हालांकि, दिन में सूरज न निकलने की वजह से राज्य के अधिकतम तापमान में…

Read More

नागौर। पादूकलां कस्बे में एक युवक ने शनिवार रात अपने मां-बाप और दिव्यांग बहन को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। रविवार सुबह युवक बिस्किट खाते हुए पुलिस स्टेशन पहुंच कर हत्या की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार पादूकलां कस्बे निवासी ज्वैलर्स दिलीप सिंह अपनी पत्नी राजेश कंवर, बेटा मोहित और दिव्यांग बेटी प्रियंका के साथ रहते थे। बताया गया कि किसी बात को लेकर शनिवार की रात मोहित ने अपने मां-बाप और दिव्यांग प्रियंका पर सोते समय कुल्हाड़ी से प्रहार कर…

Read More

रांची। कमीशन बढ़ाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद राज्यभर के पीडीएस डीलर एक जनवरी से हड़ताल पर जाने को अडिग हैं। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन रांची के अध्यक्ष ज्ञानदेव झा ने रविवार को बताया कि ठोस कार्रवाई के बाद ही हड़ताल खत्म होगी। उनकी मुख्य मांगों में कमीशन राशि प्रति किलो एक रुपए से बढ़ाकर तीन रुपए करने, अनुकंपा पर पीडीएस दुकान देने, पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत बांटे गए 13 माह के राशन का ”कमीशन देने की मांग शामिल हैं। ये भी पढ़िए………. https://offbeatnews.in/columbia-university-scorched-by-the-flames-of-israel-hamas-war/

Read More

न्यूयॉर्क। गाजा पट्टी में छिड़ी लड़ाई की वजह से साल के आखिरी तीन महीने कोलंबिया विश्वविद्यालय और अन्य अमेरिकी महाविद्यालयों पर भारी पड़े। इजराइल और फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के बीच छिड़ी जंग की लपटें इन शिक्षण संस्थानों को झुलसाती रहीं। कभी इजराइल तो कभी फिलिस्तीन समर्थक विद्यार्थी समूह प्रदर्शन करते रहे। इससे इससे विश्वविद्यालय में अध्ययन-अध्यापन सुचारू रूप से नहीं हो सका। द न्यूयॉक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस वजह से कई हफ्ते तक कोलंबिया विश्वविद्यालय और अन्य परिसरों में तनाव रहा। एक यहूदी छात्र ने कहा कि बंधकों के पोस्टर लगाने के बाद उस पर हमला…

Read More

नई दिल्ली। समूचा उत्तर भारत सर्दी और कोहरे के सितम से त्राहिमाम-त्राहिमाम है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार रेल यातायात पर पड़ रही है। भारतीय रेलवे के अनुसार आज दिल्ली पहुंचने वाली 23 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट और कर्तव्य पथ शीतलहर की चपेट में रहे। यहां घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत घट गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय…

Read More

पटना। बिहार के भागलपुर में रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन की बोगी से लदा एक लोडर ( ट्रक ट्राली ) लोहिया पुल से नीचे गिर गया। इस हादसे में अब तक जनहानि की सूचना नहीं है । इस बोगी को भागलपुर रेलवे यार्ड से स्टेशन परिसर पहुंचाया जाना था । बताया गया है कि लोहिया पुल पर अचानक लोडर का ब्रेक फेल हो गया। इससे ट्रेन की बोगी लादकर जा रहा यह लोडर अनियंत्रित हो गया। वह पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। लोहिया पुल के ठीक बगल में भागलपुर रेलवे स्टेशन है। ये भी…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय का समारोह में मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने ड्रायफ्रूट की माला, साफा और गजमाला पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने अभिनंदन समारोह के आयोजन के लिए मिलर्स एसोसिएशन को धन्यवाद देते हुए नववर्ष की अग्रिम बधाई दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि धान की फसल हमारे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आधार है। किसान और राइस मिलर्स हमारी अर्थव्यवस्था के दो पहिए हैं। हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती और…

Read More

बलरामपुर। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण जोरो-शोरों से चल रहा है. अगले महीने 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है जिससे पहले रामानुजगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी खासा उत्साह है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोगों को आमंत्रित करने के लिए अक्षत कलश पहुंचा है. रामानुजगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत केरवाशीला, आरागाही सहित कई गांवों में अक्षत कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई. बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शोभायात्रा में शामिल अक्षत कलश को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. अयोध्या से आए अक्षत…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल ने झारखंड में घोटालों और लूट की सरकार बताते हुए हेमंत सरकार के खिलाफ निशाना साधा और यह सवाल उठाया कि आखिर मुख्यमंत्री ईडी का सामना क्यों नहीं कर रहे हैं। हजारीबाग के हउरहउरू रोड स्थित निमंत्रण पैलेस में 30 दिसंबर को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। उन्होंने झारखंड में गठबंधन सरकार के चार साल पूर्ण होने पर बीजेपी की ओर से जारी किए गए हेमंत सरकार के खिलाफ आरोप पत्र का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि फाइल, फोल्डर बॉस की सरकार के चार साल पूरे हुए।…

Read More