- विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हमीरपुर। हमीरपुर जिले में चन्द्रावल नदी किनारे बसे आधा दर्जन गांवों की हालत बड़ी ही दयनीय है। आजादी के 76 साल बाद भी इन गांवों की तस्वीर नहीं बदली। नदी पार करने के लिए एक पुल की सौगात भी नहीं मिल सकी, जिससे स्कूली बच्चे और ग्रामीण विवश होकर पैदल ही नदी पार करते हैं। हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के बीहड़ के चौबीसी क्षेत्र केगांव आजादी के 76 साल बाद भी बदहाल है। सिसोलर, किसवाही और परेहटा समेत आधा दर्जन गांव चन्द्रावल नदी किनारे बसे हैं, जो सरकारी योजनाओं से आज भी नहीं चमक सके। बैजेमऊ, गढ़ा और उसके…
दुमका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर फिर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आज राज्य में दुर्दांत अपराधी, दलाल, बिचौलिए बेखौफ हैं। मरांडी मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार असंवैधानिक कार्य कर रहे। उन्हें अब लग गया कि अब उनका जेल जाना तय है। इसलिए पार्टी के विधायक सरफराज अहमद को विधानसभा से इस्तीफा दिलवाकर पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र हाई कोर्ट, नागपुर बेंच के उस निर्णय की ओर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से…
बलरामपुर: नए मोटर व्हीकल एक्ट ने पूरे देश के ड्राइवरों को एकजुट कर दिया है। ड्राइवरों की हड़ताल आज दुसरे दिन भी जारी है इसका असर जिले के पेट्रोल पंप पर भी देखने को मिलने लगा है। पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है जबकि कुछ पेट्रोल पंप ड्राई हो चुकी है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन मालिक पेट्रोल भरवाने के लिए बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप पर पहुंच रहें है। यात्रियों को हो रही काफी परेशानी, चार गुना किराया देने को मजबूर है यात्री आज हड़ताल के दुसरे दिन भी…
नई दिल्ली, एजेंसी। ड्राइवरों की हड़ताल को लेकर केन्द्र सरकार गंभीर है। इस मामले को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के एक प्रतिनिधि मंडल से बातचीत करेंगे। गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में कोई भी कानून ड्राइवरों के हितों के विरुद्ध नहीं है। बल्कि अगर वो गलत नहीं हैं तो नये कानून उनकी रक्षा करने वाले हैं। नये कानून में प्रावधान है कि अगर किसी सड़क हादसे के बाद गाड़ी चालक पुलिस-प्रशासन को सूचना देता है तो कानून उसके साथ है। ऐसे मामले…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने ड्राइवरों के हितों का हनन करने वाला कानून बनाया है। इसलिए वह हड़ताल को मजबूर हुए हैं। राहुल ने मंगलवार को एक्स पर लिखा कि बिना प्रभावित वर्ग से चर्चा और बिना विपक्ष से संवाद के कानून बनाने की जिद लोकतंत्र की आत्मा पर निरंतर प्रहार है। जब 150 से अधिक सांसद निलंबित थे, तब संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, ड्राइवरों के विरुद्ध एक ऐसा कानून बनाया, जिसके परिणाम घातक हो सकते हैं। राहुल ने कहा कि सीमित कमाई वाले इस मेहनती वर्ग को…
रांची। झारखंड एक बार फिर से नेतृत्व परिवर्तन की राह पर चल पड़ा है। सीएम हेमंत सोरेन को ईडी की ओर से भेजे गए सातवें समन के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। बुधवार को गठबंधन दल की बड़ी बैठक सीएम आवास में बुलाई गई है। इस बैठक में सभी विधायकों को शामिल होने का आदेश है। पूरे राज्य की निगाहें सीएम आवास और ईडी दफ्तर पर बनी हुई है। आखिर लोग सोच रहे है कि क्या कुछ राजनीतिक में बड़ा होने वाला है। कई तरह की चर्चा के बाजार भी गर्म है। कल्पना सोरेन की ताजपोशी को लेकर…
अमरनाथ पाठक, (सीनियर एडिटर) हजारीबाग। गुजरे साल 2023 के साथ यहां बतौर एसपी चोथे मनोज रतन को हजारीबाग जिले से विदाई दी गई और नए एसपी के रूप में अब अरविंद कुमार सिंह ने कमान संभाल ली है। इसके साथ ही हजारीबाग के नए एसपी अरविंद कुमार सिंह के सामने बड़ी चुनौतियां और जिम्मेवारियां भी सामने हैं। आमजनमानस का मानना है कि सबसे पहले तो जिले में बढ़ते अपराध को गिराना होगा। साथ ही यह भी जताना होगा कि जनता की सुरक्षा पुलिस के हाथों में है। हां यह भी सही है कि लोगों को भी पुलिस के साथ को-ऑपरेट…
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का घर इस वक्त खुशियों से भरा हुआ है। आमिर की लाडली बेटी इरा 3 जनवरी को फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। नुपुर एक मशहूर फिटनेस ट्रेनर हैं और कई सेलिब्रिटीज को फिटनेस ट्रेनिंग देते हैं। आमिर के घर में शादी के माहौल का वीडियो सामने आया है। दोनों की शाही शादी का आयोजन बांद्रा के ताज लैंड एंड होटल में किया गया है। पिछले कई दिनों से इरा और नुपर की शादी की चर्चा चल रही थी। नवंबर, 2022 में इरा और नुपुर ने गुपचुप तरीके से सगाई कर…
जयपुर। देश भर में चल रहा नए हिट एंड रन कानून का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में भी अलग अलग शहरों में इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं। कई जिलों में ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन और निजी बस यूनियन की तरफ से इस कानून का विरोध किया जा रहा है। खासतौर पर ट्रक और बस चालक इस कानून के विरोध में उतरे हैं। उनका कहना है कि कोई भी चालक जानबूझकर दुर्घटना कारित नहीं करता है। अमूमन दुर्घटना में किसी की मृत्यु होने पर भारी वाहन के चालक को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है, जबकि कई…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के किसानों को 25 दिसम्बर को प्रदाय की गई धान बोनस की राशि के आहरण में सहकारी बैंकों के प्रबंधकों द्वारा टाल-मटोल किए जाने के शिकायत मिलने पर गहरी नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री ने अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी सहकारी बैंकों के प्रबंधकों को किसानों की मांग के आधार पर उनके खाते से तत्परता से राशि का आहरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों को अपने बैंक खाते से राशि निकालने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित किया…