Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»हजारीबाग नए एसपी के सामने बड़ी चुनौतियां
    State

    हजारीबाग नए एसपी के सामने बड़ी चुनौतियां

    हजारीबाग के नए एसपी अरविंद कुमार सिंह के सामने बड़ी चुनौतियां और जिम्मेवारियां भी सामने हैं। आमजनमानस का मानना है कि सबसे पहले तो जिले में बढ़ते अपराध को गिराना होगा।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अमरनाथ पाठक, (सीनियर एडिटर) हजारीबाग। गुजरे साल 2023 के साथ यहां बतौर एसपी चोथे मनोज रतन को हजारीबाग जिले से विदाई दी गई और नए एसपी के रूप में अब अरविंद कुमार सिंह ने कमान संभाल ली है। इसके साथ ही हजारीबाग के नए एसपी अरविंद कुमार सिंह के सामने बड़ी चुनौतियां और जिम्मेवारियां भी सामने हैं। आमजनमानस का मानना है कि सबसे पहले तो जिले में बढ़ते अपराध को गिराना होगा। साथ ही यह भी जताना होगा कि जनता की सुरक्षा पुलिस के हाथों में है। हां यह भी सही है कि लोगों को भी पुलिस के साथ को-ऑपरेट करना होगा। बिना जनसहयोग के कुछ भी संभव नहीं है। अब तक की पुलिसिया छवि से खुद को बदलना होगा। चूंकि आज भी आम आदमी थाना-पुलिस से दूर ही रहना चाहती है। आखिर क्यों, इसका आत्ममंथन, आत्मचिंतन और आत्मविश्लेषण खुद पुलिस को ही करना होगा।

    ऐसी बात नहीं कि अब तक जो भी एसपी आए, उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने की कोशिश नहीं की। फिर भी जिस तरह से अपराध पनप रहे हैं, उस पर लगाम नहीं कस पाया। ऐसे में पूर्व में भी बतौर डीएसपी हजारीबाग जिले को करीब से देख चुके नए एसपी अरविंद कुमार सिंह के समक्ष अपराध का ग्राफ गिराना बड़ी चुनौती है। आए दिन जिस तरह से चोरी, छिनतई, लूट, हत्या आदि के मामले सामने आते रहे हैं, इस पर अंकुश लगाना होगा। साथ ही हजारीबाग में नशे का जो कारोबार हो रहा है और उसमें अधिकांश किशोर और युवा वर्ग लिप्त हैं, उस पर भी अंकुश लगाते हुए नशोखोरी से उन्हें निजात दिलानी होगी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    अपराध पनपने की एक बड़ी वजह नशाखोरी को माना जा रहा है। कोयले के काले कारोबार को भी नियंत्रित करना होगा। जिले में विधि-व्यवस्था पटरी पर रहे, इसके लिए पुलिस को आम आदमी का भरोसा जीतना होगा। फ्रेंडली पुलिसिंग के मर्म को जमीनी अमलीजामा पहनाना होगा। थानेदारों की कार्य संस्कृति में बड़ा बदलाव लाना होगा। जिले के कई ऐसे थाने हैं, जहां जमीन से जुड़े अपराध के मामले जाते रहे हैं। उन मामलों का निबटारा पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द रहा है। पुलिस पर कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप भी लगते रहे हैं। आम जनमानस न्याय नहीं मिलने की शिकायत भी करते रहे हैं।

    मोबाइल गुम होने का सनहा दर्ज कराने तक में पुलिस पर ऊंगलियां उठती रही हैं। वैसे नए एसपी ने अपने प्राथमिक वक्तव्यों से आम आदमी को न्याय का भरोसा दिया है, यह सुखद पहलू है। लेकिन आने वाले समय में उनका यह भरोसा धरातल पर कितना कामयाब होता दिखेगा, यह देखनेवाली बात होगी। जब तक आम आदमी अपनी पीड़ा के निबटारे के लिए पुलिस थानों में खुद को सहज और सरल नहीं पाएगी, तब तक पुलिस और जनता के बीच की खाई नहीं पाटी जा सकती। अब इस दूरी को मिटाना नए एसपी के लिए बड़ी चुनौती है। इसके लिए पुलिस के व्यवहार में कैसे परिवर्तन कर पाएंगे, इसकी आस हजारीबाग की आमजनमानस लगाए बैठे हैं। जिस तरह से नए एसपी ने अपने प्रेषित संदेश के माध्यम से भरोसा देने का प्रयास किया है, निश्चित रूप से उससे नववर्ष 2024 में पुलिस-जनता के बीच विश्वास की जुड़ने वाली कड़ी की एक नई उम्मीद तो जगती है।

    ये भी पढ़िए……….

    Offbeat Entertainment: आमिर खान की बेटी 3 जनवरी को फिटनेस ट्रेनर नुपुर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी

    Post Views: 1,319
    Hazaribag Hazaribag News
    Previous ArticleOffbeat Entertainment: आमिर खान की बेटी 3 जनवरी को फिटनेस ट्रेनर नुपुर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी
    Next Article कल्पना संभालेंगी झारखंड की कमान ! राज्य में मचा है सियासी घमासान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    हजारीबाग: रांची-पटना हाईवे पर दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग

    April 23, 2026

    स्मृति शेष: नहीं रहे महामानव शिवदयाल सिंह, प्रकांड विद्वान मार्खम काॅलेज के थे पूर्व प्राचार्य

    January 28, 2026

    संदिग्ध हालात में युवक की मौत, शव रखकर सड़क जाम, घंटों थमा रहा हजारीबाग

    January 19, 2026

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.