- विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रायपुर। ‘जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करहिं सब कोई..‘ श्रीरामचरितमानस के अरण्यकाण्ड की यह चौपाई बहुत विख्यात है। प्रभु श्रीराम के वनगमन के दौरान महर्षि अगस्त्य के आश्रम में आगमन हुआ, उसके ठीक पहले उन्होंने यह बात कही कि जिस पर प्रभु श्रीराम की कृपा होती है उस पर सम्पूर्ण जगत की कृपा हो जाती है। उक्त चौपाई को चरितार्थ करता छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला से एक प्रसंग सामने आया है। प्रदेश के उत्तर बस्तर कांकेर जिले की जनपद पंचायत नरहरपुर के भगतसिंह वार्ड क्रमांक 05 में रहने वाली संतोषी दुर्गा को अयोध्या में आगामी 22…
पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा में सुरक्षाकर्मियों ने सात किलो के आईईडी को नष्ट किया है। जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के वनग्राम मेरालगड़ा के पास गुरुवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लैंड माइंस बिछा रखी थी। इसकी जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने सात किलो का आईईडी बम बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। इसके लिए सुरक्षा बलों ने पहले से ही प्लानिंग कर रखी थी। पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन…
रांची। बीते चार सालों में मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में पूरे राज्य में पथ निर्माण विभाग और भवन निर्माण विभाग ने बेहतर कार्य किया है। लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के साथ नई योजनाओं की स्वीकृति और पूर्व की योजनाओं को पूर्ण कर जनता को सौंपा जा चुका है। यह जानकारी पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के सभागार में मीडिया को दी। प्रधान सचिव ने बताया कि बीते चार सालों में विभाग ने 95 फीसदी बजट की राशि का व्यय किया है। वर्तमान समय में भी अब तक वित्तीय वर्ष 2023-24…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी-गैंगस्टर मामलों में गुरुवार को चार राज्यों तथा दो केंद्र शासित प्रदेशों में 32 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब शामिल हैं। इस दौरान एनआईए ने हरियाणा के सोनीपत जिले के सेरसा गांव और गढ़ी सिसाना में भी छापे मारे। यहां पर एनआईए ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपित और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर अंकित सेरसा और प्रियव्रत फौजी के परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान उनके मकानों की भी तलाशी ली। तलाशी के दाैरान एनआईए ने दो पिस्तौल, दो मैगजीन और चार…
पलामू। मेदिनीनगर नगर निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में अभियान चलाकर लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों की दुकानें सील कर दी गई। करीब 20 दुकानें सील की गयी। किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों को पूर्व में ही निगम द्वारा नोटिस देकर भुगतान करने के लिए निर्देशित किया था। साथ ही सील करने की चेतावनी दी थी। निर्णय के आलोक में नगर निगम की टीम ने शहरी क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में कार्रवाई कर 20 दुकानों को सील कर दी। सील की गयी दुकानों में लक्ष्मीनारायण, छोटे प्रसाद सिन्हा, मो. लतीफ, मो. दानिश, मो. आमिर, बबलू…
बलरामपुर। शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 1 नवम्बर 2023 से धान खरीद शुरू हो चुकी है। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्रवाई हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीद की जाये। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि वे सुगमता से धान का विक्रय कर पाएं। कलेक्टर एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज एवं पुलिस विभाग की टीम के द्वारा ग्राम चन्द्रनगर में 40 बोरी अवैध रूप से भंडारित धान…
नई दिल्ली/लखनऊ। अयोध्या-अहमदाबाद के बीच गुरुवार को विमान सेवा का शुभारंभ किया गया। अहमदाबाद से इंडिगो की पहली फ्लाइट को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित सरकारी आवास से वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। दोनों शहरों के बीच यह विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन मिलेगी। इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्रालय में पत्रकारों से कहा कि आगामी 22 जनवरी को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की न केवल 140 करोड़ भारतीयों बल्कि विदेशों में भी बड़ी…
हजारीबाग। एक लंबे अरसे के बाद फिर आया सर्कस का जमाना, कलाकार दिखाएंगे हैरतअंगेज कारनामा…। हजारीबाग के गांधी मैदान में करीब चार दशक पूर्व से चले आ रहे द ग्रेट जैमिनी सर्कस का शो 12 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। करीब 40 दिनों तक तीन शो अपराह्न 1.00 बजे, शाम 4.00 बजे और रात 7.00 बजे से चलने वाले सर्कस में देश-विदेश के कलाकार अपनी कला से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। यह जानकारी देते हुए सकारात्मक और ज्ञानवर्द्धक खबरों के लिए जाना जानेवाला आपका अपना दैनिक ‘वर्ल्ड वाइज न्यूज’ से खास बातचीत करते हुए सर्कस के संचालक…
अमरनाथ पाठक (सीनियर एडिटर), रांची। माननीय कैलाश, करोड़ों बच्चों के आस… शांति नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए माननीय कैलाश सत्यार्थी के लिए इस संदेश के साथ उन्हें 70वें जन्मदिवस की बहुत शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और सानंद रहें और बच्चों के सुरक्षित जीवन के लिए आपके चाहनेवालों के साथ यह कारवां बढ़ता रहे। बहुत खुशी हुई जब गोविंद खनाल ने कैलाश सर के जन्मदिवस पर उनके फेसबुक लाइव पर चलते सुरक्षित बचपन दिवस कार्यक्रम से मुझे जुड़ने को कहा। यह वही गोविंद खनाल हैं, जिन्होंने मुझे कैलाश सत्यार्थी सर से फेस टू फेस परिचित कराया और उनके अभियान व मुहिम के…
एंटीगुआ। पिछले साल के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ टीम से बाहर किए जाने के बाद शिमरोन हेटमायर को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की वनडे और टी20 दोनों टीमों से बाहर कर दिया गया है। फ्रैंचाइज़ी अनुबंध लेने के लिए टेस्ट दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध बताने के बाद जेसन होल्डर और काइल मेयर्स को टी20 टीम में शामिल किया गया है। होल्डर या मेयर्स में से कोई भी टी20ई से पहले होने वाले तीन मैचों के लिए वनडे टीम का हिस्सा नहीं है, जबकि बल्लेबाज ब्रैंडन किंग और शेरफेन रदरफोर्ड को…