- “राशन दुकानों में अत्यधिक भीड़, 1-2 महीने तक नहीं मिल रहा राशन”: नई दुकानों की मांग तेज, नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने सौंपा आवेदन
- जब एक माह का राशन बांटना ही चुनौतीपूर्ण, तब तीन माह का एकमुश्त वितरण कैसे होगा संभव?
- 1 अप्रैल से देशभर में बड़े बदलाव: टैक्स नियम बदले, टोल-गैस महंगी; छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सस्ती
- नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह
- ‘नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान का अंतिम दिन, 93 हथियार, 7.2 किलो सोना, 2.90 करोड़ नकद सहित 25 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- Hazaribagh : रामनवमी जुलूस में विवाद बना जानलेवा, हजारीबाग में युवक की चाकू मारकर हत्या
- नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में बैठकों की अनदेखी पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर से की हस्तक्षेप की मांग
- जमशेदपुर में दिनदहाड़े 22 लाख के गहने चोरी, ग्राहक बनकर आया युवक दुकान को लगा गया चूना
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर सारी अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री रांची में ही हैं। वे शिबू सोरेन के आवास से अपने आवास पहुंचे हैं। उन्होंने हाथ हिलाकर पत्रकारों का अभिनंदन किया। आवास में अंदर जाने से पहले उनके चेहरे पर खुशी का भाव था। वे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सत्ताधारी सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में 31 जनवरी को ईडी की पूछताछ के दौरान हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की संभावना पर गठबंधन की आगे की रणनीति पर मंथन होगा। मुख्यमंत्री के आने से पूर्व ही तकरीबन सारे विधायक…
रांची। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में मंगलवार को बरियातू रोड स्थित चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन खरीदने के मामले में न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल हाजिर हुए। इस दौरान विष्णु अग्रवाल को अदालत की ओर से पुलिस पेपर सौपा गया। उल्लेखनीय है कि विष्णु अग्रवाल अभी जमानत पर हैं, उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। 31 जुलाई 2023 की रात ईडी ने विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। विष्णु अग्रवाल पर चेशायर होम रोड की एक एकड़ की जमीन गलत ढंग से खरीदने का आरोप है। इस मामले…
रांची। ईडी के एक्शन के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस मुख्यालय जिलों से पल-पल की जानकारी ले रहा है। विधि व्यवस्था न बिगड़े इसको लेकर पुलिस मुख्यालय सतर्कता बरत रहा है। साथ ही जिलों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ईडी जैसे अन्य केन्द्रीय ब्यूरो के कार्यालयों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बलों को प्रतिनियुक्ति किया गया है। रोड जाम की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस मुख्यालय…
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को झारखंड के लोगों से मार्मिक अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खोजकर लाने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान भी किया। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा कि हमारे राज्य के मुख्यमंत्री केंद्रीय एजेंसियों के डर के मारे पिछले करीब 40 घंटे से लोकलाज त्याग कर लापता हैं। चेहरा छिपाकर भागे-भागे फिर रहे हैं। यह न सिर्फ मुख्यमंत्री की निजी सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की सुरक्षा, इज्जत, मान-सम्मान भी खतरे…
नई दिल्ली। अंतरिम बजट से पहले शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को हरे निशान पर खुलने के बावजूद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 59.06 अंक यानी 0.082 फीसदी लुढ़ककर 71,882.51 पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 6.30 अंक यानी 0.029 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 21,743.90 पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान शेयर बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी आईटी सेक्टर में देखने को मिल रही है। इससे पहले 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज मंगलवार को ‘शहीद दिवस‘ के अवसर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए साय ने कहा कि गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाता है।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीद का ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। बीते वर्ष राज्य में हुई 107.53 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का रिकार्ड इस साल पहले ही टूट चुका है। राज्य में अब तक 133.88 लाख टन धान की खरीद हो चुकी है, जो कि बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख मीट्रिक टन अधिक है। समर्थन मूल्य पर धान खरीद का अभी दो दिन और बाकी है। प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो रही है। इसको देखते हुए इस साल धान खरीद की मात्रा 140 लाख मीट्रिक…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार फरवरी को धनबाद पहुंच रहे हैं। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा चार फरवरी को अपना स्थापना दिवस मनाएगा। हर साल हेमंत सोरेन स्थापना दिवस समारोह में शामिल होते हैं। इस बार भी वह समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही धनबाद में चार फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी न्याय यात्रा पहुंचेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि तीन फरवरी को झारखंड के पाकुड़ से दुमका, देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज होते हुए राहुल धनबाद पहुंचेंगे। चार फरवरी को धनबाद में राहुल गांधी की जनसभा…
नई दिल्ली। कृतज्ञ राष्ट्र आज (मंगलवार) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 76वीं पुण्यतिथि पर नमन कर रहा है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रपिता को नमन किया है। उल्लेखनीय है कि हर साल देश में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर उनका पुण्य स्मरण किया। भाजपा ने कहा है, ”विश्व में सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।” उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी को 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला हाउस…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 29 जनवरी की स्थिति में 14 लाख राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए…