Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने प्रश्नपत्र लीक के मामले में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तीनों पालियों में ली गयी परीक्षा को रद्द कर दिया है। इस संबंध में आयोग की ओर से सूचना भी जारी कर दी गयी है। पूर्व में 28 जनवरी को ही प्रश्नपत्र लीक होने की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने तृतीय पाली की परीक्षा को रद्द किया था। अब 28 जनवरी को आयोजित परीक्षा की प्रथम और द्वितीय पाली को भी रद्द कर दिया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में बताया कि जल्द ही परीक्षाओं का फिर…

Read More

विष्णु पाण्डेय, रांची। रांची स्थित रातू रोड की मधु संजीव की उकेरी सीता स्वयंवर की पेंटिंग का जादू अयोध्या में रामभक्तों के सिर चढ़कर बोला। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में गृहप्रवेश के अवसर पर आयोजित महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वदेश संस्थान ने देश भर के कलाकारों को भगवान राम पर आधारित कलाकृति रचने का अवसर दिया। इसमें 500 से अधिक कलाकार शामिल हुए। सभी ने अयोध्या पर आधारित कला अपनी रंग और कूची से कैनवास पर उकेरा। इसमें रांची स्थित रातू रोड की मधु संजीव ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। मधु की पेटिंग…

Read More

हजारीबाग, ऑफबीट संवाददाता। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार की मेजबानी में आयोजित रांची खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में 67 वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय वुशू खेल में प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी की वूशु खिलाड़ी राखी कुमारी अंडर 17 आयु वर्ग के 60 केजी भारवर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. शिखा खाखा ने इस जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए राखी कुमारी और उसके वूशु कोच सरोज मालाकार को बधाई दी और कहा कि विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है क्योंकि राष्ट्रीय स्तर…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके दिल्ली स्थित आवास में ईडी की छापेमारी के खिलाफ रांची के एससी-एसटी थाने में मामला दर्ज कराया है। मुख्यमंत्री के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में ईडी के अधिकारियों के विरुद्ध आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की गई और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया गया। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि बीते 29 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी ने छापेमारी की थी। ये भी पढ़िए…………… https://offbeatnews.in/tight-security-arrangements-in-the-city-during-the-interrogation-of-the-chief-minister/

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूछताछ कर रही है। इस दौरान राजभवन, ईडी कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता और ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो सहित अन्य अधिकारी लगातार पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राजभवन, ईडी कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास के पास धारा 144 लागू है। हर चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री आवास के सभी वाटर कैनन और वज्र वाहन मौजूद हैं। कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्यमंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह दबिश दी। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की आयकर विभाग की टीम के अधिकारियों ने भगत के अंबिकापुर स्थित आवास सहित रायपुर और भिलाई के बड़े बिल्डर और कारोबारियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा। भगत का नाम कोयला घोटाले के आरोपितों में शामिल है। विभाग की कार्रवाई से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। अंबिकापुर स्थित केना बांध इलाके में स्थित और रायपुर विधायक कालोनी स्थित पूर्वमंत्री भगत के घर पर अधिकारी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। भगत के 10…

Read More

नई दिल्ली। संसद का संक्षिप्त बजट सत्र आज से शुरू होगा। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। वो दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इस सत्र में कुल आठ बैठक प्रस्तावित हैं। एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा। यह जानकारी संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि अंतरिम बजट सत्र 2024 यानी सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र (31 जनवरी से नौ फरवरी) होगा। एक फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय ने संसद के बजट सत्र की शुरुआत के संबंध…

Read More

रांची। बीआइटी मेसरा के हॉस्टल नंबर तीन के रुम नंबर 91 में फर्स्ट ईयर के छात्र पीयूष राज ने खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेसरा ओपी प्रभारी सुमित कुमार मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पीयूष राज पतरातू का रहने वाला था। छात्र चादर से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। छात्र के रूम से सुसाइड नोट मिला है। ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डिप्रेशन में खुदकुशी का प्रतीत होता है। हालांकि मामले की जांच में बाद वस्तुस्थिति स्प्ष्ट होगी। ये भी पढ़िए…… https://offbeatnews.in/rahul-gandhis-bharat-jodo-nyay-yatra-will-pass-through-536-km-of-7-districts-of-chhattisgarh/

Read More

रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत की तैयारियां पूरी कर लिया है। 11 कमेटियां बनाई गई है तथा यात्रा जिन जिलों से गुजरेगी वहां के लिये वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की टीम जमीन घोटाले मामले में 31 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में एक बजे से पूछताछ करेगी। इसे लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शहर में रैपिड एक्शन फोर्स की चार कंपनी सहित दो हज़ार से अधिक जवानों की तैनाती की गयी है। इससे संबंधित आदेश मंगलवार को जारी कर दिया गया है। इसके अलावे 18 डीएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारियों की तैनाती की गयी है। राजधानी के विभिन्न चौक चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया…

Read More