Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न प्रदान करने की सूचना आज सोशल मीडिया पर साझा की । उन्होंने वयोवृद्ध नेता को फोन कर इसके लिए शुभकामनायें दी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर इस सूचना को साझा करते हुए भाजपा नेता आडवाणी के साथ अपने दो पुराने फोटो अपलोड किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ”आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने…

Read More

मुंबई। अक्सर विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस एवं मॉडल पूनम पांडेय ज़िंदा हैं। हमें ये इसीलिए बताना पड़ रहा है, क्योंकि उनके ही इंस्टाग्राम के माध्यम से खबर दी गई कि पूनम पांडेय की सर्वाइकल कैंसर की वजह से मौत हो गई है। अब उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल कर बताया है कि वो जीवित हैं। यहां तक कि भारतीय मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दे दी थी। पूनम पांडेय ने कहा कि वो जीवित हैं, लेकिन उन हजारों महिलाओं के बारे में वो दुर्भाग्य से ऐसा नहीं कह सकतीं जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर की वजह…

Read More

मुंबई। उल्लासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में शिंदे समूह के कल्याण शहर प्रमुख पर फायरिंग करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणपत गायकवाड़ सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में घायल शिंदे समूह के महेश गायकवाड़ का इलाज ज्युपिटर अस्पताल में चल रहा है। हिल लाइन पुलिस के अनुसार, उल्लासनगर में जमीन विवाद को लेकर गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन पर बुलाया गया था। थाने में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ पर फायरिंग कर दी। महेश गायकवाड़ को फौरन ज्युपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत…

Read More

टोक्यो। जापान का शिका परमाणु संयंत्र इस साल के पहले दिन आए 7.6 तीव्रता के भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इशिकावा प्रांत में स्थापित इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र में भूकंप ने कई तरह की समस्याएं पैदा कर दी हैं। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शक्तिशाली भूकंप के झटके परमाणु ऊर्जा संयंत्र की संचालक होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अनुमानों से आंशिक रूप से अधिक थे। भूकंप के कारण संयंत्र के ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव हुआ और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शिका परमाणु संयंत्र में नंबर 1 और नंबर 2 रिएक्टर को भूकंप से बहुत पहले…

Read More

बलरामपुर। रामानुजगंज रक्तदाता सेवा समिति के स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर वर्षगांठ के अवसर पर रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में आगामी चार फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदाता सेवा समिति के द्वारा सभी लोगों से अपील की गई है कि 4 फरवरी को रक्तदान के अवसर पर स्वयं उपस्थित रहे और अपने मित्रों परिचितों रिश्तेदारों को भी रक्तदान हेतु प्रेरित करें रक्तदान जीवनदान है इस पुनीत कार्य में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और आत्म संतुष्टि प्राप्त करें। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और हेलमेट देकर सम्मानित करने की योजना बनाई गई है।…

Read More

पाकुड़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नसीपुर मोड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग जहां भी नफरत का बाजार खोलते हैं, वहां कांग्रेस पार्टी और उनके गठबंधन दल के लोग मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। आज भाजपा और आरएसएस के लोगों ने देश में नफरत और हिंसा फैला रखी है, उसके खिलाफ खड़ा होना हमारा कर्तव्य है। एक साल पूर्व हमने भारत जोड़ो यात्रा की थी। उस दौरान हम जिन राज्यों में नहीं पहुंच सके थे, वहां के लोगों से मिलने और उनसे बात करने के लिए हमने यह भारत जोड़ो न्याय…

Read More

रांची। रांची चान्हो थाना क्षेत्र के सिलगाईं गांव स्थित अमर शहीद वीर बुधु भगत के जन्मस्थली और आदिवासियों के धर्म स्थल पर बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय की बाउंड्री तोड़ने के मामले में न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से पूर्व विधायक देव कुमार धान, नारायण उरांव और रजनीश उरांव ने सरेंडर किया। अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया। यह मामला वर्ष 2021 का है। 29 सितंबर 2021 में काफी संख्या में लोग जमा होकर निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय की बाउंड्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस दौरान काफी हंगामा किया था। बाद में इस संबंध में चान्हो थाना में…

Read More

रांची। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चम्पाई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ले ली है। वे हेमंत सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जब बिहार से अलग झारखंड राज्य की मांग उठ रही थी उस दौरान चम्पाई का नाम खूब चर्चा में रहा। लोग उन्हें ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से बुलाने लगे। इनकी गिनती न केवल शिबू सोरेन परिवार के विश्वस्त नेता के रूप में होती है, बल्कि पूरी तरह समर्पित कार्यकर्ता भी कहे जाते हैं। राज्य के नये मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का जन्म सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगौड़ा में 11…

Read More

रांची। राष्ट्रीय जनता दल के आला नेता और चतरा विधायक सत्यानंद भोक्ता चौथी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। हेमंत सरकार में श्रम मंत्री के तौर पर सरकार में अपनी तगड़ी उपस्थिति दर्ज कराकर शुक्रवार को चंपई मंत्रिमंडल का हिस्सा बने हैं। चंपई सोरेन ने उनपर विश्वास जताया है। सत्यानंद भोक्ता इससे पूर्व दो बार अर्जुन मुंडा सरकार में मंत्री रहे। चतरा से निर्वाचित होने वाले ये पहले विधायक हैं, जिन्हें चार बार मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वैसे एकीकृत बिहार में चतरा से निर्वाचित होने वाले विधायक केशव प्रसाद सिंह 46 दिनों के लिए मंत्री बने थे जबकि…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निलंबित ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की पत्नी एवं उनके पिता गेंदा राम की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने प्रार्थी को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), जमशेदपुर में वर्ष 2019 में दर्ज केस 13/2019 में दायर आरोप पत्र को कोर्ट के रिकॉर्ड में लाने का निर्देश दिया है। इसी केस के आरोप पत्र को आधार बनाते हुए ईडी ने वीरेंद्र राम, गेंदा राम एवं राजकुमारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। कोर्ट ने मामले…

Read More