- ममता बनर्जी सत्ता में आई तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा : मिथुन चक्रवर्ती
- 5 बार आईपीएल पारी की पहली गेंद पर सफलता, मोहम्मद शमी के नाम बड़ा रिकॉर्ड
- झारखंड: हजारीबाग की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, गठित की जांच समिति
- रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में आरोपी गोलू पंडित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पुलिस नहीं ढूंढ पाई ठोस सबूत
- जिस मंच ने ठुकराया, उसी पर दोबारा लौटकर कपिल शर्मा ने रच दिया इतिहास
- हनुमान प्रकोत्सव विशेष : दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर ‘संकट मोचन’ के किरदार निभाकर छाए ये सितारे
- झारखंड: गढ़वा में सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प
- Offbeat News : गर्मियों में अमृत से कम नहीं सहजन का सेवन, पाचन सुधारने से इम्युनिटी बढ़ाने तक का प्राकृतिक तरीका
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता लालकृष्ण आडवाणी को केंद्र सरकार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करेगी। वह ऐसे राजनेता रहे हैं, जो एक जमाने में हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा रहे हैं। वह सातवें उप प्रधानमंत्री थे, वहीं उनके नाम सबसे ज्यादा दिनों तक संसद में विपक्ष के नेता बने रहने का भी रिकॉर्ड है, जिसे कोई अब शायद ही तोड़ पाए। आइए ऑफबीट न्यूज़ आपको बताएगा 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी की शून्य से शिखर तक की कहानी- 1980 और 1990 के दशक में जब कांग्रेस का राज था, तब अगर किसी ने भाजपा…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सभी लोग यही बोल रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। सरकार गठन के बाद से ही इसका अंदेशा था। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के 72 घंटे हो जाने के बाद भी धाराओं की जानकारी नहीं हुई है कि किस जुर्म में गिरफ्तार किया गया। इसका कोई आधार अभी तक निकल कर सामने नहीं आया है। भट्टाचार्य शनिवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएम के इस्तीफा देने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री का चयन क्यों…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी )जमीन घोटाला मामले में रिमांड पर लिये गये पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं के राजस्व निरीक्षक (हल्का कर्मचारी) भानू प्रताप प्रसाद से पूछताछ करेगी। शनिवार को पीएमएलए की धारा 19 के तहत भानू प्रताप प्रसाद को पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़े जमीन मामले में गिरफ्तार किया गया। ईडी के अनुरोध पर जारी प्रोडक्शन वारंट पर भानू को पेश किया गया। जहां ईडी ने रिमांड की मांग की। हालांकि रिमांड पर सोमवार को सुनवाई होगी। हेमंत पर 8.5 एकड़ जमीन को अवैध तरीके से हड़पने का आरोप है। इससे पहले भानु प्रताप प्रसाद को ईडी ने सेना…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव और 12 बोर बंदूक बरामद किया गया है। हालांकि अभी तक मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हुई है। यह जानकारी नारायणपुर एसपी ने दी है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को नारायणपुर दौरे पर थे। बस्तर आई जी सुंदरराज ने बताया कि यह मुठभेड़ शुक्रवार देर शाम हुई है। नारायणपुर पुलिस के अनुसार जवानों की टीम आम दिनों की तरह अबूझमाड़ के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकली…
बलरामपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में “महतारी वंदन योजना” लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है। यह योजना एक मार्च से लागू की जाएगी। योजना का क्रियान्वयन संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में होगा। पात्र महिला को एक हजार रुपए प्रतिमाह का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जायेगा। ये है नियम और शर्ते इस योजना के लिए विवाहित महिला, जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी हो, आवेदन के कैलेंडर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष एक जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम न हो। विधवा, तलाकशुदा,…
रायपुर। आईपीएस राहुल भगत मुख्यमंत्री के सचिव बनाये गये हैं। 2005 बैच के आईपीएस राहुल भगत अभी राजनांदगांव के आईजी हैं। केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान राहुल भगत विष्णुदेव साय के निज सचिव रह चुके थे। सामान्य गृह विभाग ने शनिवार को आदेश जारी किया है। राहुल भगत की पोस्टिंग के साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय में वो तीसरे सचिव होंगे। इससे पहले 2006 बैच के पी दयानंद, बसव राजू के बाद अब राहुल भगत तीसरे सचिव होंगे। छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ है, जब कोई आईपीएस सचिव बना हो। ये भी पढ़िए…. https://offbeatnews.in/koderma-jack-meeting-regarding-successful-conduct-of-matriculation-and-intermediate-examination/
कोडरमा, अरुण सूद। शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में डीसी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) 2024 के सफल संचालन को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी माध्यमिक केंद्र अधीक्षक एवं सभी संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में परीक्षा के सफल संचालन के लिए निम्न दिशा-निर्देश दिए गए * वार्षिक मैट्रिक और इंटर परीक्षा, 2024 दिनांक- 06 से 26 फरवरी तक संचालित होगी। परीक्षा एक ही टर्म में…
रांची। रिमांड की अवधि में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिन में पूछताछ के बाद रात में होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में रखने के आग्रह को ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने शनिवार को ठुकरा दिया है। रिमांड की अवधि में हेमंत सोरेन की पूरी कस्टडी ईडी की रहेगी। कोर्ट में हेमंत सोरेन के महाधिवक्ता राजीव रंजन की ओर से सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेमंत सोरेन से दिन में पूछताछ के बाद रात में बिरसा मुंडा जेल या अन्य सुरक्षित जगह पर रखने की अनुमति मांगी गई थी। साथ ही कहा गया था कि ईडी कार्यालय…
कोडरमा, अरुण सूद। झुमरी तिलैया-जमशेदपुर से चली आस्था स्पेशल ट्रेन का बीते रात्रि 3:00 बजे कोडरमा स्टेशन स्वयंसेवक श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया गया। मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने स्वागत करते हुए कहा कि रामलला मंदिर का 22 जनवरी को भव्य उद्घाटन होने के बाद देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं और ऐसे में कोडरमा के स्वयंसेवक भी अयोध्या के लिए कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली पहली आस्था ट्रेन में सफर कर रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। वहीं जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि फरवरी माह…
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर शनिवार को सुबह 10 बजे के करीब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम दूसरे दिन इस संबंध में आरोपों की जांच के लिए केजरीवाल के घर नोटिस लेकर पहुंची। इससे पहले शुक्रवार शाम को भी दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची थी। आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता जैस्मीन शाह ने अपराध शाखा के एसीपी पंकज अरोड़ा से नोटिस को लेकर तीखी बहस भी की। दरअसल, गत 27 जनवरी को अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं ने भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा पर…