Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। मुख्यमंत्री Champai Soren सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 16 फरवरी को दोपहर तीन बजे होगा। यह जानकारी बुधवार को राजभवन ने दी है। पांच फरवरी को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद आठ फरवरी को दिन के 2.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की तैयारी की गयी थी लेकिन अब समय बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री Champai Soren ने तारीख आगे बढ़ाने के लिए राजभवन से आग्रह किया है। अब यह शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को होगा। Champai Soren सरकार के ये हो सकते है मंत्री पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार  बताया गया है…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) को जांच के दौरान सत्ता के आला नेताओं के करीबी रहे विनोद सिंह का व्हाट्सएप चैट हाथ लगा है। इसमें कई खुलासे होने की संभावना है। किसी को डीसी तो किसी को डीडीसी बनाने का आफर दिया गया है। इतना ही नहीं इसके लिए डिमांड भी की गई है। इससे साफ है कि बिनोद सिंह आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग भी करवा रहा था। ED को जो चैट हाथ लगा है वह जून 2020 का है। चैट में कोई रिप्लाई नहीं मिला है। बताया गया है कि विनोद सिंह के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान ईडी…

Read More

चतरा (Naxalites Attack)। चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार को हुए मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गये जबकि एक जवान घायल है। गंभीर अवस्था को देखते हुए जवान को रांची एयरलिफ्ट किया गया है। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। Naxalites Attack: बैरियो जंगल में हुई मुठभेड़  सदर थाना और जोरी बॉर्डर पर बैरियो जंगल में मुठभेड़ हुई। गुप्त सूचना के आधार नक्सल विरोधी अभियान पर निकली पुलिस टीम पर घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने अचानक से फायरिंग कर दी। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान सह प्रवक्ता एवी होमकर ने इसकी…

Read More

रांची (Hemant Soren)। पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren और बरियातू के बड़गाईं अंचल के राजस्व निरीक्षक (हल्का कर्मचारी) भानु प्रताप प्रसाद के जमीन के दस्तावेज से संबंधित कई कागजात ईडी को मिले हैं। ईडी को भानु प्रताप प्रसाद के आवास से मिले दस्तावेज से संबंधित कई कागजात ईडी को हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर छापेमारी के दौरान मिले हैं। ईडी इस नये तथ्य पर भी अनुसंधान कर रहा है। इसकी जानकारी ईडी ने Hemant Soren को सात दिनों की रिमांड पर मांगे जाने के दौरान बुधवार को कोर्ट को दी है। हालांकि, हेमंत सोरेन की ओर से रिमांड का विरोध…

Read More

रांची (Free Electricity In Jharkhand)। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि बिजली सब्सिडी में जल्द बढ़ोतरी की जाएगी। बिजली उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट की बजाय 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने के साथ सभी वंचित टोलों में बिजली पहुंचाई जाएगी। इस संबंध में ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का उन्होंने निर्देश दिया। मुख्यमंत्री बुधवार को झारखंड मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2023-24 के राजस्व प्राप्ति और व्यय को लेकर विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों के बजटीय प्रावधान और वास्तविक प्राप्ति तथा…

Read More

इस्लामाबाद (Bomb Blast In Pakistan)। पाकिस्तान में गुरुवार को होने वाले आम चुनाव की पूर्व संध्या पर आज आतंकवादियों ने खूनखराबा कर देश को दहला दिया। मुल्क के बलूचिस्तान में बुधवार को सिलसिलेवार हुए दो विस्फोट हुए। इनमें कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा घायल हो गए। (Bomb Blast In Pakistan) ये विस्फोट पिशिन और किला सैफुल्लाह में स्वतंत्र उम्मीदवार और जेयूआई-एफ के चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाकर किए गए। जिओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले बुधवार को बलूचिस्तान के पिशिन में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के…

Read More

रायपुर (Mahtari Vandan Yojana)। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए दूसरे दिन मंगलवार को भी बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी रहा। इस योजना के तहत दो दिनों में ही 7 लाख 77 हजार 905 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दूसरे दिन 6 फरवरी को 5 लाख 96 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन जमा किया। अब तक सर्वाधिक 61 हजार 994 आवेदन जांजगीर जिले में भरे गए हैं। Mahtari Vandan Yojana के अंतर्गत महासमुंद जिले में 60 हजार 187 तथा दुर्ग जिले में 56…

Read More

धनबाद (Filariasis Eradication Campaign)। जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत 24 लाख लोगों को दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। (Filariasis Eradication Campaign) स्वास्थ्य विभाग ने जानकरी देते हुए बताया कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों और अस्पतालों में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। इतना ही नहीं 10 से 25 फ़रवरी के बीच कई जगहों पर दवा वितरण केंद्र बनाकर दवा खिलाई जाएगी। दवा खिलाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग के साथ बैठक करके स्कूलों को…

Read More

रांची (Hemant Soren In Jail)। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का 18 वीं शादी का सालगिरह बुधवार को है। हेमंत की पत्नी कल्पना ने एक्स के जरिए ट्वीट किया है कि झारखंड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमन्त सोरेन ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा। (Hemant Soren In Jail) बुधवार को हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमन्त परिवार के बीच नहीं हैं। बच्चों के साथ नहीं हैं। विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी…

Read More

खूंटी (Offbeat Crime)। तोरपा थाना पुलिस ने मंगलवार को सिमडेगा से रांची जा रही मंत्री नामक यात्री बस (जेएच 01 इएफ 8997) में छापामारी कर दो महिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दस किलो अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों मां-बेटी हैं। (Offbeat Crime) तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो महिलाएं मंत्री से भारी मात्रा में गांजा लेकर रांची की ओर जा रही हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए…

Read More