रांची। मुख्यमंत्री Champai Soren सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 16 फरवरी को दोपहर तीन बजे होगा। यह जानकारी बुधवार को राजभवन ने दी है।
पांच फरवरी को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद आठ फरवरी को दिन के 2.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की तैयारी की गयी थी लेकिन अब समय बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री Champai Soren ने तारीख आगे बढ़ाने के लिए राजभवन से आग्रह किया है। अब यह शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को होगा।


Champai Soren सरकार के ये हो सकते है मंत्री पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार
बताया गया है कि मंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदारों में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, सिमडेगा विधायक भूषण बारा, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह अनुप, महगामा विधायक दीपिका सिंह पांडेय और झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह हैं। इन छह दावेदारों में से तीन नामों पर मुहर लगनी है। (Champai Soren)
काफी लंबे समय से कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को बदलने की बात सामने आ रही थी। अब यह बदलाव देखने को मिल सकता है। जिन मंत्रियों का पद जा सकता है उनमें वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख हो सकते हैं। इस बार पिछले चार साल से खाली पड़ा 12वां मंत्री पद पर भी कांग्रेस अपने कोटे से भर सकती है।


वर्तमान समय में चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार में सोरेन परिवार का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं है। मंत्रिपरिषद के गठन के दौरान सोरेन परिवार का कोई एक सदस्य शामिल होगा, जिसमें जामा विधायक सीता सोरेन, दुमका विधायक बसंत सोरेन में से किसी एक को मंत्री या उप मुख्यमंत्री बनना है। साथ ही जेएमएम के सबसे करीबी गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को मंत्री बनाने को लेकर चर्चा चल रही है।
ये भी पढ़िए……………
ED के हाथ लगा विनोद सिंह का व्हाट्सएप चैट, कई खुलासे होने की संभावना