- ममता बनर्जी सत्ता में आई तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा : मिथुन चक्रवर्ती
- 5 बार आईपीएल पारी की पहली गेंद पर सफलता, मोहम्मद शमी के नाम बड़ा रिकॉर्ड
- झारखंड: हजारीबाग की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, गठित की जांच समिति
- रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में आरोपी गोलू पंडित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पुलिस नहीं ढूंढ पाई ठोस सबूत
- जिस मंच ने ठुकराया, उसी पर दोबारा लौटकर कपिल शर्मा ने रच दिया इतिहास
- हनुमान प्रकोत्सव विशेष : दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर ‘संकट मोचन’ के किरदार निभाकर छाए ये सितारे
- झारखंड: गढ़वा में सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प
- Offbeat News : गर्मियों में अमृत से कम नहीं सहजन का सेवन, पाचन सुधारने से इम्युनिटी बढ़ाने तक का प्राकृतिक तरीका
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बोरवेल के खुले गड्ढे में गिरे छह वर्षीय मासूम को 44 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। रविवार को दोपहर में रेस्क्यू दल को बच्चा बोरवे के भीतर 42 फीट की गहराई में मिट्टी और पत्थरों के बीच दबा मिला। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। मेडिकल टीम उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रीवा जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर स्थित जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिका गांव में स्थानीय निवासी विजय कुमार आदिवासी का छह साल…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को लोकसभा चुनाव में सात उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। सपा ने गठबंधन वाले जन अधिकारी पार्टी के अध्यक्ष व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा को जौनपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। इस सूची में एक टिकट आधी आबादी (महिला) को भी दिया गया है। सपा ने सलेमपुर लोकसभा सीट पर रमाशंकर राजभर पर दांव खेलते हुए टिकट दिया है। पूर्वांचल में राजभर चेहरे के रुप में रमाशंकर राजभर लगातार काम कर रहे हैं। डुमरियागंज लोकसभा सीट से सपा ने पुराने नेता भीष्म शंकर तिवारी…
कोडरमा, अरुण सूद। बैशाखी पर्व के शुभ अवसर श्री हंस योग साधना केन्द्र आश्रम झुमरीतिलैया के अंतर्गत श्री संत चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क नेत्र, दांत एवं मधुमेह जांच चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। चिकित्सा कैम्प में आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमे चिकित्सा कैम्प का 79 लोगों ने लाभ उठाए। कैम्प में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार तथा नेेत्र सहायक रूपेश कुमार एवं बिनोद द्वारा नेत्र संबंधित कुल 68 मरीजों का जांच हुआ। दांत चिकित्सा कैम्प में दंत विशेषज्ञ डॉ नीलमणी कुमार एवं डॉ दिव्या सिन्हा मौजूद रहीं। जिसमे कुल 22…
कोडरमा, अरुण सूद। बरकट्ठा स्थित कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की गई। प्रेस वार्ता में कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी मौजूद रहीं। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व पर देश को अटूट भरोसा है क्योंकि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया है। मोदी जी ने कड़े और बड़े फैसले लिए जिससे भारत गुलामी के प्रतीकों से मुक्त हुआ, जड़ता दूर हुई और देश पालिसी पैरालाईसिस से बाहर आया। देश की सुरक्षा प्रणाली मजबूत हुई और देश की जनता ने माना कि देश सुरक्षित और मजबूत…
मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के मुंबई में बांद्रा स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह तकरीबन पांच बजे दो अज्ञात बदमाश अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। घटना के समय सलमान खान घर पर ही थे। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 5 बजे दो अज्ञात बदमाश दोपहिया वाहन पर बांद्रा पश्चिम में स्थित सलमान खान के घर के बाहर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों…
सरगुजा। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सुखरी भंडार के तीन लड़के अवैध कोयला खदान में खनन के लिए गए और बड़े हादसे का शिकार हो गए। खनन के दौरान खदान धसक गई, जिससे दो युवक दब गए। तीसरे युवक की सूचना पर ग्रामीण व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तीन में से दो लड़के जो कुंआ जैसे खाई में घुसे हुए थे। खदान धसकने के बाद बाहर खड़े युवक ने ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को सूचना दी। घटना से…
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए हिमाचल प्रदेश की चार में से दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शनिवार रात कांग्रेस हाईकमान की ओर से जारी सूची में मंडी और शिमला लोकसभा सीटों पर दोनों मौजूदा विधायकों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें एक कैबिनेट मंत्री है। दो अन्य लोकसभा सीटों हमीरपुर और कांगड़ा पर पेंच फंसा हुआ है। इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं। इसी तरह विधान सभा उपचुनाव की छह सीट पर भी अभी प्रत्याशी तय नहीं हो पाए हैं। देश में सुर्खियां बटोर रही मंडी लोकसभा सीट से…
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बोरवेल के खुले गड्ढे में गिरे छह वर्षीय मासूम को 38 घंटे बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका है। बच्चा शुक्रवार शाम करीब चार बजे खुले बोरवेल में गिरा था। इसके बाद से ही मौके पर लगातार रेस्क्यू चल रहा है। रविवार सुबह आठ बजे भी एनडीआरएफ की टीम सुरंग बनाकर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई थी। बच्चा 70 फीट गहराई पर फंसा है। रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि बच्चे को बचाने के प्रयास चल रहे हैं। बोरवेल की गहराई 70 फीट है। कैमरे और एलईडी के…
अंबिकापुर। सरगुजा जिले सानी बर्रा सुखरी भंडार के जंगल में ग्राम बांदा डोडा में शनिवार सुबह अवैध खदान धंसने से दो नाबालिग की मौत हो गयी। घटना अंबिकापुर के सानी बर्रा सुखरी भंडार के जंगल की है, जहां कई महीनों से अवैध खनन चल रहा है। आज अवैध उत्खनन के दौरान एक खदान धंस गयी। घटना में दो नाबालिग की मौत हो गयी। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार बंद हो चुके खदान से अवैध रूप से कोयला निकालने का काम किया जा रहा…
बलरामपुर। रामानुजगंज के श्रीराम मंदिर में आज शनिवार को सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित किया गया जिसमें सभी वरिष्ठ एवं सम्मानित विप्रजनों की उपस्थिति में ब्राह्मण समाज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. राजपुर और बलरामपुर से आए हुए विप्रजन भी बैठक में विशेष रूप से सम्मिलित हुए. ब्राह्मण समाज के लोगों के बीच सामाजिक सर्वेक्षण कराए जाने को लेकर भी चर्चा हुई. आने वाले समय में जल्द ही जिला स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई. इस दौरान सभी वरिष्ठ सम्मानित विप्रजन शामिल हुए. ये भी पढ़िए….. https://offbeatnews.in/big-revelation-by-actor-kamal-sadana-that-divya-bharti-had-consumed-alcohol-before-her-death/